Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

अदाणी ग्रुप की कंपनी एसीसी लिमिटेड का मुनाफा दूसरी तिमाही में 460 प्रतिशत बढ़ा

31 अक्टूबर, 2025 07:30 PM

अहमदाबाद : अदाणी ग्रुप की कंपनी एसीसी लिमिटेड ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। जुलाई-सितंबर अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 460 प्रतिशत बढ़कर 1,119 करोड़ रुपए हो गया है।

इस दौरान कंपनी की वॉल्यूम भी अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 1 करोड़ टन पर रही है। इसमें सालाना आधार पर 16 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

देश में सबसे तेजी से बढ़ रही बिल्डिंग मटेरियल और सॉल्यूशंस कंपनी की आय वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 5,932 करोड़ रुपए हो गई है।

एसीसी लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ विनोद बहेटी ने कहा, "यह तिमाही सीमेंट क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण रही है। लंबे समय तक मानसून की चुनौतियों के बावजूद, इस क्षेत्र को जीएसटी 2.0 सुधारों, कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम (सीसीटीएस) और कोयला सेस की वापसी सहित कई अनुकूल फैसलों से लाभ होगा।"

उन्होंने कहा, "ये डेवलपमेंट आगे चलकर स्थिर मांग गति को सहारा देंगे। सलाई बनवा, कलंबोली विस्तार प्रोजेक्ट्स से इस वर्ष उत्पादन में 3.4 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) की वृद्धि होगी। प्लांट्स में खामियों को दूर करने से 5.6 एमटीपीए की क्षमता प्राप्त होगी, और लॉजिस्टिक्स बाधाओं को दूर करने से क्षमता उपयोग स्तर में सुधार करने में मदद मिलेगी।"

सितंबर तिमाही में कंपनी की नेटवर्थ 1,151 करोड़ रुपए बढ़कर 19,937 करोड़ रुपए हो गई है। साथ ही एसीसी कर्ज मुक्त बनी हुई है और इसकी रेटिंग क्रिसिल एएए (स्टेबल)/क्रिसिल ए1 प्लस है, जो कि सबसे अच्छी रेटिंग है।

बहेटी ने कहा कि बड़े अदाणी सीमेंट परिवार के हिस्से के रूप में और अंबुजा सीमेंट्स के अंतर्गत, एसीसी को समूह के एकीकृत इकोसिस्टम से फायदा हो रहा है, जिसमें लॉजिस्टिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी और इनोवेशन शामिल है।

कंपनी ने कहा कि जीएसटी सुधारों से सीमेंट की कीमतों में कमी आई है, इससे इच्छुक ग्राहकों को अदाणी सीमेंट के प्रीमियम उत्पादों को खरीदने में मदद मिल रही है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे