Monday, June 29, 2026
BREAKING
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें वेलकम टू जंगल से दिल जीतने के बाद, अब दिशा पाटनी का सबसे ‘दिलकश’ अंदाज़ आवारापन 2 में! बेटी की परवरिश में कभी समाज की नहीं सुनी, दिल से लिए हर फैसले : कुणाल खेमू स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा सऊदी क्राउन प्रिंस और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने फोन पर की बातचीत, क्षेत्रीय घटनाक्रम को लेकर हुई चर्चा सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

बाज़ार

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने अप्रैल-सितंबर छमाही में दर्ज की मजबूत ग्रोथ, एडजस्टेड पीएटी 42 प्रतिशत बढ़ा

28 अक्टूबर, 2025 08:47 AM

अहमदाबाद : अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 13,793 करोड़ रुपए हो गई है और वहीं, वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर अवधि) में यह सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़कर 6,767 करोड़ रुपए हो गई है। इसकी वजह स्थिर ऑपरेटिंग प्रदर्शन है।

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में एडजस्टेड पीएटी (कर के बाद मुनाफा) सालाना आधार पर 42 प्रतिशत बढ़कर 1,096 करोड़ रुपए हो गया है। इसका कारण ईबीआईटीडीए वृद्धि दर दोहरे अंक में होना और मूल्यह्रास सपाट होना और ब्याज के भुगतान में सालाना आधार पर सपाट वृद्धि होना है।

एईएसएल ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन सेगमेंट और स्मार्ट मीटर सेगमेंट के अच्छे प्रदर्शन के चलते वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में कंपनी का पीएटी सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 557 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, ईबीआईटीडीए दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 2,126 करोड़ रुपए हो गया है।

एईएसएल के प्रबंधक निदेशक अनिल सरदाना ने कहा, "अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड, देश की सबसे बड़ी एनर्जी सॉल्यूशंस प्रदाता कंपनी है। इसने दूसरी तिमाही में भी अपनी स्थिति को और कंसोलिडेट किया है। कंपनी ने सभी सेगमेंट्स में मजबूत वृद्धि दर रिपोर्ट की है।"

कंपनी के सीईओ कंदर्प पटेल ने कहा, "हमें एक और मजबूत तिमाही की रिपोर्ट करते हुए खुशी हो रही है। प्रभावी ऑन-ग्राउंड क्रियान्वयन और केंद्रित संचालन एवं प्रबंधन (ओएंडएम) परियोजना पूंजीगत व्यय वृद्धि में निरंतर प्रगति को आगे बढ़ा रही है।"

कंपनी के मुताबिक, वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में कंपनी का कैश प्रॉफिट 2,212 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 1,167 करोड़ रुपए रहा है।

कंपनी ने तिमाही के दौरान मजबूत ऑपरेशनल पैरामीटर की जानकारी दी है, जिसमें औसत सिस्टम उपलब्धता 99.6 प्रतिशत से अधिक रही। मजबूत लाइन उपलब्धता के परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 30 करोड़ रुपए की इंसेंटिव इनकम प्राप्त हुई, जो बेहतर संचालन एवं रखरखाव प्रक्रियाओं को दर्शाती है।

हाल ही में मिले ऑर्डर्स के साथ, कंपनी की कुल निर्माणाधीन ट्रांसमिशन पाइपलाइन 60,004 करोड़ रुपए की हो गई है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन