Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

बाज़ार

अडानी समूह अगले 5 साल में एयरपोर्ट बिजनेस में लगाएगा ₹1 लाख करोड़, नए हवाई अड्डों की बोली में रहेगा आक्रामक

19 दिसंबर, 2025 04:11 PM

नई दिल्ली : अडानी समूह अगले पांच वर्षों में अपने हवाई अड्डा कारोबार में करीब ₹1 लाख करोड़ का निवेश करने की योजना बना रहा है। गौतम अडानी के छोटे बेटे और अडानी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अडानी ने 25 दिसंबर से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के वाणिज्यिक परिचालन की शुरुआत से पहले यह जानकारी दी।

जीत अडानी ने कहा, “हवाई अड्डा क्षेत्र में अगले पांच वर्षों के दौरान लगभग ₹1 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा।” नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अडानी समूह के तेजी से विस्तार कर रहे एयरपोर्ट पोर्टफोलियो की ताजा उपलब्धि है, जिससे भारत के विमानन बुनियादी ढांचे में समूह की मौजूदगी और मजबूत होगी।

25 दिसंबर से शुरू होगा नवी मुंबई एयरपोर्ट
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NMIAL) द्वारा विकसित किया गया है, जिसमें अडानी समूह की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस हवाई अड्डे का वाणिज्यिक परिचालन 25 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है।

अदाणी समूह पहले ही जीवीके समूह से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का अधिग्रहण कर चुका है। इसके अलावा समूह अहमदाबाद, लखनऊ, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम, जयपुर और मंगलुरु समेत कुल आठ हवाई अड्डों का संचालन करता है।

अगले निजीकरण दौर में सभी 11 एयरपोर्ट्स पर नजर
जीत अडानी ने कहा कि अडानी समूह हवाई अड्डों के निजीकरण के अगले दौर में पूरी तरह आक्रामक रणनीति अपनाएगा। उन्होंने कहा, “एक दीर्घकालिक और आशावादी निवेशक के रूप में हम अगले दौर के सभी 11 हवाई अड्डों के लिए बोली लगाने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

रखरखाव, मरम्मत और संचालन (MRO) तथा फ्लाइट सिमुलेशन ट्रेनिंग सेंटर (FSTC) में निवेश को लेकर उन्होंने कहा कि अभी दीर्घकालिक रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है और उसके बाद ही निवेश का स्पष्ट खाका सामने आएगा।

भारतीय विमानन सेक्टर में 15–16% ग्रोथ की संभावना
जीत अडानी के मुताबिक, भारत का विमानन क्षेत्र अगले 10 से 15 वर्षों तक 15–16 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर बनाए रख सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रति व्यक्ति हवाई यात्रा की दर अभी चीन जैसे देशों से काफी कम है, और अगर भारत उस स्तर तक भी पहुंचता है तो एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का कई गुना विस्तार करना होगा।

नवी मुंबई एयरपोर्ट से मुंबई की क्षमता समस्या को मिलेगी राहत
मुंबई एयरपोर्ट पर लंबे समय से चली आ रही क्षमता की कमी का जिक्र करते हुए जीत अडानी ने कहा कि 2016 के बाद से ही यह हवाई अड्डा बढ़ती मांग को पूरा करने में सक्षम नहीं रहा। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई एयरपोर्ट के चालू होने से इस समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भारतीय विमानन इतिहास का एक अहम पड़ाव बताते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल शुरुआत है और इस एयरपोर्ट में भविष्य में चार गुना तक विस्तार की क्षमता मौजूद है।

देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट ऑपरेटर बना अडानी समूह
अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के जरिए अडानी समूह देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटर बन चुका है। समूह भारत के कुल यात्री आवागमन का करीब 23 प्रतिशत और कार्गो ट्रैफिक का लगभग 33 प्रतिशत संभालता है।

गौरतलब है कि 2019 में हुए पिछले निजीकरण दौर में अडानी समूह ने छह हवाई अड्डे हासिल किए थे, जबकि 2021 में मुंबई एयरपोर्ट का अधिग्रहण किया गया। अब सरकार ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत 11 और हवाई अड्डों की पहचान की है, जिन पर अगला निजीकरण चरण प्रस्तावित है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Prices : एक हफ्ते में चांदी ₹32,700 सस्ती... सोने में भी आई बड़ी गिरावट, क्या अभी और सस्ते होंगे दोनो धातु?

Gold Silver Prices : एक हफ्ते में चांदी ₹32,700 सस्ती... सोने में भी आई बड़ी गिरावट, क्या अभी और सस्ते होंगे दोनो धातु?

भारत ने लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

भारत ने लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

Impact of Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 4 हफ्तों से गिर रहा US बाजार, डूब गए $3 ट्रिलियन

Impact of Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 4 हफ्तों से गिर रहा US बाजार, डूब गए $3 ट्रिलियन

Sone-Chandi ka Bhav: एक हफ्ते में ₹12,700 से ज्यादा टूटा सोने का भाव, चांदी में ₹29645 की गिरावट

Sone-Chandi ka Bhav: एक हफ्ते में ₹12,700 से ज्यादा टूटा सोने का भाव, चांदी में ₹29645 की गिरावट

Share Market Closed: 26 और 31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों?

Share Market Closed: 26 और 31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों?

60% फ्री सीट पर बवाल, Air India, Indigo, SpiceJet की चेतावनी— महंगा होगा हवाई किराया

60% फ्री सीट पर बवाल, Air India, Indigo, SpiceJet की चेतावनी— महंगा होगा हवाई किराया

आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद

आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद

एमएसएमई सेक्टर में कर्ज की मांग मजबूत, लेकिन फाइनेंसिंग गैप बरकरार: रिपोर्ट

एमएसएमई सेक्टर में कर्ज की मांग मजबूत, लेकिन फाइनेंसिंग गैप बरकरार: रिपोर्ट

ऊर्जा की घरेलू आपूर्ति और क्षमता को संतुल‍ित रखते हुए भारत कर रहा पड़ोसी देशों की मदद: विदेश मंत्रालय

ऊर्जा की घरेलू आपूर्ति और क्षमता को संतुल‍ित रखते हुए भारत कर रहा पड़ोसी देशों की मदद: विदेश मंत्रालय

बीएचईएल का बड़ा निवेश, कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम में लगाएगी 3,064 करोड़ रुपए

बीएचईएल का बड़ा निवेश, कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम में लगाएगी 3,064 करोड़ रुपए