Sunday, August 30, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’ ‘दोस्तलिक’ सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान लखनऊ छावनी को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने 100 करोड़ रुपए से अधिक की 14 परियोजनाओं की रखी नींव अग्रवाल वैश्य समाज के लोग राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे आएंः अशोक बुवानीवाला रामायण सीरियल की तरह अब 'मन की बात' सुनने का इंतज़ार करते हैं लोग: अनिल विज एससी-एसटी कानून के तहत मामला दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे सरकार : राव नरेंद्र सिंह पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सुनी ‘मन की बात’ भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : कुमारी सैलजा एक टिकट ने बदल दी जिंदगी, पंजाब पुलिस कांस्टेबल बना करोड़पति पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के DA को लेकर अहम खबर, सरकार उठा रही बड़ा कदम

हरियाणा

अग्रवाल वैश्य समाज के लोग राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे आएंः अशोक बुवानीवाला

30 अगस्त, 2026 07:24 PM

रोहतक : अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने समाज के लोगों का आह्वान किया है कि वह राजनीति के क्षेत्र में आगे आने का काम करें। वह रोहतक में अग्रवाल वैश्य समाज के जिला सक्रिय पदाधिकारी के पद ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
अशोक बुवानीवाला ने कहा कि हरियाणा में एक समय करीब डेढ़ दर्जन विधायक समाज से चुनकर विधानसभा में पहुंचते थे लेकिन आज स्थिति का भी खराब है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि समाज के लोग अपने व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने बहुत साफ कहा कि वर्तमान में राजनीति में सक्रिय भागीदारी किए बिना हम लोग न अपना व्यापार बचा पाएंगे और नहीं अपना वजूद।

अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज राजनीति का क्षेत्र सबसे महत्वपूर्ण है और यहां पर बैठकर नीतियां बनाई जाती है और जब तक हमारे अपने समाज के लोग अधिक संख्या में जीतकर विधानसभा और संसद में नहीं पहुंचेंगे तब तक हमारे व्यापार के अनुकूल नीतियां भी नहीं बन पाएंगी।
अशोक बुवानीवाला ने उपस्थित लोगों से कहा कि हर परिवार से एक व्यक्ति को राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि आप भाजपा में रहकर राजनीति करें या कांग्रेस में रहकर। कोई व्यक्ति किसी भी राजनीतिक दल से जुड़कर राजनीतिक कर सकता है। जिस व्यक्ति की विचारधारा जिस भी पार्टी की विचारधारा से मेल खाती हो उसे उसी पार्टी की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर समाज के लोग एकजुट हो जाए तो समाज के लोगों को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने रोहतक विधानसभा का जिक्र करते हुए कहा कि यहां से पूर्व में समाज के लोग विधायक बनते रहे हैं लेकिन अब काफी समय से समाज के लोग यहां काफी पिछड़ गए हैं। इसके लिए हम किसी अन्य व्यक्ति या समाज को उत्तरदाई नहीं ठहरा सकते इसके लिए अपना सामाजिक जिम्मेदार है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहतक नगर निगम के पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि जब समाज इकट्ठा होता है तो इसका संदेश दूर तक जाता है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज इस दिशा में सार्थक प्रयास कर रहा है और वह समाज के लोगों को इकट्ठा करने का काम कर रहा है जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज रोहतक में इतनी बड़ी संख्या में समाज के लोगों को एक साथ देकर उन्हें काफी खुशी महसूस हुई है।

इस अवसर पर प्रवीन जिंदल को जिला अध्यक्ष, बृजबाला गुप्ता को महिला जिला अध्यक्ष और युवा जिला अध्यक्ष जैकी जिंदल को पद ग्रहण करवाया गया। इस अवसर पर इन तीनों के साथ उनकी जिला टीम भी शामिल थी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में वह रोहतक विधानसभा सीट और रोहतक नगर निगम मेयर पद पर समाज के व्यक्ति को बैठाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

अग्रवाल वैश्य समाज के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के पद ग्रहण समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष तायल, उपमहासचिव हरिओम मित्तल, संगठन मंत्री प्रेम गर्ग, सचिव अंकुश जैन एवं विकास गोयल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील बल्ली, समाजसेवी अजेश गुप्ता, डॉ कुंदन मित्तल, राम अवतार गोयल, जय भगवान मंगला नरेश जैन, गोविंद राम सिंघल, पवन मित्तल, आदेश जैन सहित वैश्य समाज अनेक गणमान्य उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने रोहतक जिला अध्यक्ष प्रवीण जिंदल की पूरी टीम को सफल कार्यक्रम की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

रामायण सीरियल की तरह अब 'मन की बात' सुनने का इंतज़ार करते हैं लोग: अनिल विज

रामायण सीरियल की तरह अब 'मन की बात' सुनने का इंतज़ार करते हैं लोग: अनिल विज

एससी-एसटी कानून के तहत मामला दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे सरकार : राव नरेंद्र सिंह

एससी-एसटी कानून के तहत मामला दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे सरकार : राव नरेंद्र सिंह

पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सुनी ‘मन की बात’

पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सुनी ‘मन की बात’

भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : कुमारी सैलजा

भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : कुमारी सैलजा

UPSC में तीसरी रैंक हासिल करने वाले एकांश ढुल से मिले CM नायब सैनी, बातचीत कर दी बधाई...

UPSC में तीसरी रैंक हासिल करने वाले एकांश ढुल से मिले CM नायब सैनी, बातचीत कर दी बधाई...

कुरुक्षेत्र का मान: धूमन सिंह किरमच बने हरियाणा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के नए प्रदेश अध्यक्ष

कुरुक्षेत्र का मान: धूमन सिंह किरमच बने हरियाणा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के नए प्रदेश अध्यक्ष

महंगाई का बड़ा झटका: हरियाणा में दूध 100 लीटर तय, कम दाम पर बेचा तो लगेगा 5100 जुर्माना

महंगाई का बड़ा झटका: हरियाणा में दूध 100 लीटर तय, कम दाम पर बेचा तो लगेगा 5100 जुर्माना

'सुर्खियों में आने के लिए विधानसभा में ड्रामा किया गया', INLD सुप्रीमो अभय चौटाला का भूपेन्द्र हुड्डा पर तीखा हमला

'सुर्खियों में आने के लिए विधानसभा में ड्रामा किया गया', INLD सुप्रीमो अभय चौटाला का भूपेन्द्र हुड्डा पर तीखा हमला

मिड-डे-मील फर्जीवाड़े पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रजिस्टर, ऐप और पोर्टल पर हाजिरी में मिला अंतर तो नपेंगे स्कूल प्रमुख

मिड-डे-मील फर्जीवाड़े पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रजिस्टर, ऐप और पोर्टल पर हाजिरी में मिला अंतर तो नपेंगे स्कूल प्रमुख

661 करोड़ के बैंक घोटाले के बाद जागेगा सिस्टम, हरियाणा सरकार ला रही है 'लोकल ऑडिट बिल 2026'

661 करोड़ के बैंक घोटाले के बाद जागेगा सिस्टम, हरियाणा सरकार ला रही है 'लोकल ऑडिट बिल 2026'