Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

हिमाचल

अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान

24 मार्च, 2026 09:11 PM

शिमला : हिमाचल के सभी विभागों के लिए सरकार स्क्रैप पॉलिसी प्रदेश मंत्रिमंडल की अगली बैठक में लाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल विधानसभा के चल रहे बजट में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से रखे सवाल के जवाब देते हुए यह ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पॉलिसी में सभी विभागों के लिए यूनिफार्म रूल लाएंगे। उन्होंने कहा कि इसको लेकर जो भी नीतिगत फैसला करेंगे, वह टाइम बाउंड होगा। उन्होंने कहा कि मैनें भी देखा है कई स्कूलों में बैंच-टेबल से कमरे भरे पड़े है। वहीं मेडिकल कॉलेजों में एक्यूपमेंट से दो-दो कमरे भरे है। इससे पूर्व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इसी सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग में आने वाले समय पॉलिसी बनाएगा, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान ना हो और इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि पीडब्लयूडी में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गाडिय़ों व अन्यों की नीलामी की जाती है। दरअसल विधायक केवल सिंह पठानिया ने सवाल पूछा था कि विभिन्न सरकारी कार्यालयों के कितने स्क्रैप स्टोर अथवा अन्य स्थानों पर खड़े है, जो निर्धारित स्क्रैप नीति के तहत उपयोग में नहीं जाए जा सकते। उन्होंने इसका विभागवार ब्यौरा मांगा और इन वाहनों के निस्तारण/नीलामी अथवा स्क्रैप नीति के क्रियान्वयन हेतू सरकार द्वारा उठाए जा रहे पगों का ब्यौरा मांगा। जिस पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने सूचना एकत्रित की जा रही है का सदन में जवाब दिया।


जमीन की जरूरत पड़ी तो विधायक अपने प्रभाव का इस्तेमाल करें
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधायक त्रिलोक जम्वाल की ओर से प्रश्नकाल में उठाए सवाल के जवाब में कहा कि जल्द ही प्राथमिक पाठशाला कसोल के भवन निर्माण की ड्राइंग बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर निर्माण हेतु जमीन कम पडेगी, तो विधायक अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जमीन उपलब्धता में हस्तक्षेप करें। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 में आपदा के कारण 1577 स्कूल प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला नैन गुजरा के लिए दो लाख हजार हजार और प्राथमिक पाठशाला कसोल चौबीस लाख की राशि आपदा से हुए नुकसान की एवज में मरम्मत एवं रखरखाव के लिए स्वीकृत व आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि कसोल विद्यालय के लिए 24 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी , लेकिन स्कूल की भूमि भारी बारिश के कारण बह गई थी। जबकि दान की गई भूमि भवन निर्माण हेतु पर्याप्त नहीं है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम