Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

हरियाणा

अखिलेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी विक्रम और केके गौतम बी-वारंट पर हाथरस कोर्ट में पेश

31 मार्च, 2026 08:57 PM

कुरुक्षेत्र : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सैन्यकर्मी अखिलेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ विक्को और केके गौतम को कुरुक्षेत्र से बी-वारंट पर हाथरस की स्थानीय अदालत में पेश किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों आरोपियों को कुरुक्षेत्र से ले जाया गया और पेशी के बाद वापस कुरुक्षेत्र लाया गया।

बताया जा रहा है कि 5 फरवरी 2026 को समदपुर निवासी सैन्यकर्मी अखिलेश की कोर्ट से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने जांच शुरू की थी। घटना के चार दिन बाद 9 फरवरी को कुरुक्षेत्र पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विक्रम उर्फ विक्को और केके गौतम को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए थे।

मामले में हाथरस पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना कुछ दिन बाद मिली थी, जिस पर उस समय सवाल भी उठे थे। इसके बाद सादाबाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपने केस में पेश करने के लिए अदालत से बी-वारंट हासिल किया था।

करीब 20 दिन पहले जारी हुए बी-वारंट के आधार पर पुलिस आरोपियों को हाथरस अदालत में पेश करने के लिए लेकर गई। बताया जा रहा है कि पेशी के बाद दोनों को दोबारा कुरुक्षेत्र लाया गया। सादाबाद के सीओ अमित पाठक के अनुसार पुलिस जल्द ही दोनों आरोपियों की रिमांड लेने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल करेगी, ताकि हत्या की साजिश और अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा सके।

वहीं मृतक सैन्यकर्मी के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह