Monday, October 05, 2026
BREAKING
• New Release: 9 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होंगी ये 6 फिल्में, कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर का मिलेगा भरपूर डोज • ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार मोहसिन खान ने कर ली शादी, पत्नी संग शेयर की पहली वेडिंग फोटो • Bigg Boss 20 : सलमान खान ने आसिफ खान के मर्दानगी कमेंट पर लगाई क्लास, बोले- तुम जैसे कई… • गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह • हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव • अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज • हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ... • मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज • केंद्र की वित्तीय मदद पर राजनीति कर रही हिमाचल सरकार : जयराम

हरियाणा

अंबाला में सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी धड़ दबोचे; लाखों की नकदी व तीन लग्जरी कारें बरामद

29 जुलाई, 2026 07:59 PM

अंबाला : हरियाणा के अंबाला में सट्टेबाजी के नए खेल का खुलासा हुआ है। यहाँ सीआईए-1 की टीम ने एक हाई-प्रोफाइल सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी गिट्टियों के जरिए एक-एक लाख रुपये के भारी-भरकम दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने इस कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लाखों की नकदी व तीन लग्जरी कारें बरामद की हैं।

अंबाला सिटी में सीआईए-1 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शक्ति नगर के एक मकान में अवैध सट्टा चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरी योजना के तहत छापेमारी की। देर रात रात को जब पुलिस ने शक्ति नगर स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में दबिश दी, तो वहाँ का नजारा देख अधिकारी भी हैरान रह गए। कमरे में गद्दे बिछे हुए थे और चार युवक रंगीन गिट्टियों के सहारे जुआ खेल रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन रंगीन गिट्टियों पर एक-एक लाख रुपये के दांव लगाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अतुल, अनिल कुमार, अमनप्रीत सिंह और दीपक साहनी उर्फ गुच्ची के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी अंबाला के छोटा बाजार, हिम्मतपुरा, जगाधारी गेट और जग्गी कॉलोनी के रहने वाले हैं। इस हाई-प्रोफाइल रैकेट का मुख्य सरगना और मकान मालिक मनीष अभी फरार है।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह अंबाला कैंट निवासी बॉबी के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर गिट्टियों से जुआ खिलवाता था, जिसमें मनीष अपनी जगह और मकान मुहैया कराता था।पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं मुख्य सरगना मनीष और बॉबी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। सीआईए 1 इंस्पेक्टर परमवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से कुल 4.40 लाख रुपये की नकदी, रंगीन गिट्टियाँ और वारदात में इस्तेमाल की जा रही 3 लग्जरी कारें जब्त की गई हैं। इनसे पूछताछ की जाएगी कि इसमे और कौन लोग शामिल है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव

हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव

अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज

अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज

हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ...

हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ...

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 दिवसीय सिंगापुर दौरे पर, जंगल सफारी और इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का करेंगे अवलोकन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 दिवसीय सिंगापुर दौरे पर, जंगल सफारी और इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का करेंगे अवलोकन

करप्शन : सब्जी विक्रेता से हर महीने मांग रहा था घूस, एसीबी ने सहायक सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

करप्शन : सब्जी विक्रेता से हर महीने मांग रहा था घूस, एसीबी ने सहायक सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा

2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी

हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी

हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार

हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार