Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

अंबाला में एसटीएफ का बड़ा एक्शन : रोहित गोदारा गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार, टली बड़ी टारगेट किलिंग

28 अप्रैल, 2026 07:44 PM

अंबाला (हरियाणा) : हरियाणा एसटीएफ (STF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के दो शार्प शूटरों को सोमवार को अंबाला कैंट से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शूटर अंबाला या उसके आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए 'टारगेट' का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से विदेशी मार्का वाली पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक अंबाला कैंट की शास्त्री कॉलोनी के पास नेशनल हाईवे-44 पर किसी बड़े हमले की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर आगरा निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ थापा और राजस्थान के भरतपुर निवासी नितिन उर्फ जट्टा को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक विदेशी मार्का देशी पिस्टल, दो मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शूटरों ने बताया कि उन्हें गैंगस्टर रोहित गोदारा और उसके करीबियों—कानेर निवासी जेपी, जयपुर निवासी देवेंद्र और वीरेंद्र चारण ने हथियार मुहैया कराकर अंबाला भेजा था। इन्हें निर्देश दिए गए थे कि अंबाला पहुंचने के बाद सिग्नल मिलते ही टारगेट पर हमला करना है। एसटीएफ की मुस्तैदी से एक संभावित सनसनीखेज हत्या टल गई है।

पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध (BNS की धाराएं) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अंबाला में इनका स्थानीय मददगार कौन था और इनके निशाने पर कौन सा वीआईपी या व्यापारी था।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित