Monday, August 24, 2026
BREAKING
शिक्षक दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति कृषि में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, उपराष्ट्रपति ने लॉन्च किया स्वदेशी पॉपकॉर्न मक्का बीज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से कनाडा और अमेरिका के दौरे पर, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया डायलॉग’, पीएम मोदी करेंगे युवा खिलाड़ियों से संवाद अंबाला छावनी में जल्द बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक ईएसआईसी अस्पताल : अनिल विज किसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : कृष्ण कुमार बेदी शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा एक्शन मोड में, 3 स्कूलों का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश हरियाणा कांग्रेस के जिलेवार संवाद बैठकों का पांचवां चरण 25 अगस्त से झज्जर में शुरू हैपनिंग हरियाणा 2.0 @ मुंबई : निवेशकों ने हरियाणा को बताया उद्योग एवं निवेश के लिए बेहतरीन राज्य पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह नहीं, यह पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र है : अमर सिंह

हरियाणा

अंबाला छावनी में जल्द बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक ईएसआईसी अस्पताल : अनिल विज

24 अगस्त, 2026 06:58 PM

हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा 100 बिस्तरों के अत्याधुनिक अस्पताल की स्थापना के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टर-33 में 5.18 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री जल्द की जाएगी तथा इसके बाद भूमि का कब्जा भी शीघ्र ईएसआईसी को सौंप दिया जाएगा। अस्पताल के निर्माण से अंबाला सहित आसपास के क्षेत्रों और समीपवर्ती जिलों के लगभग 70 हजार बीमाकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अनिल विज आजचंडीगढ़ में ईएसआईसी, श्रम विभाग तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ अंबाला छावनी में प्रस्तावित 100 बिस्तरों के ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने परियोजना से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को अस्पताल के निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

ईएसआईसी अस्पताल की चारदीवारी का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा- विज
विज ने बताया कि अंबाला छावनी में स्थापित होने वाले ईएसआईसी अस्पताल की चारदीवारी का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल भवन का नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी, ताकि निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में आगे बढ़ाया जा सके।


भूमि की रजिस्ट्री, कब्जा, चारदीवारी, भवन का नक्शा तथा निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश- विज
बैठक में अधिकारियों ने विज को अवगत कराया कि अंबाला छावनी के सेक्टर-33 में एचएसवीपी की 5.18 एकड़ भूमि पर ईएसआईसी द्वारा 100 बिस्तरों का अस्पताल स्थापित किया जाएगा। अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध करवाने के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा लगभग 13 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस पर, विज ने अधिकारियों कोनिर्देश दिए कि अस्पताल की स्थापना से संबंधित आगामी सभी कार्यवाही में तेजी लाई जाए और भूमि की रजिस्ट्री, कब्जा, चारदीवारी, भवन का नक्शा तथा निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि बीमाकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को जल्द से जल्द इस अस्पताल का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अंबाला छावनी में ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। केंद्र सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए भूमि के लिए लगभग 13 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। अस्पताल के स्थापित होने से अंबाला सहित आसपास के जिलों में रहने वाले लगभग 70 हजार बीमाकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।


साहा औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के जिलों के बीमाकृत श्रमिकों को मिलेगा सीधा लाभ - विज
श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी और साहा औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-33 के आसपास स्थित हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं। ऐसे में प्रस्तावित ईएसआईसी अस्पताल का लाभ साहा औद्योगिक क्षेत्र सहित अंबाला छावनी और आसपास के क्षेत्रों में कार्यरत हजारों बीमाकृत कामगारों तथा उनके आश्रितों को सीधे तौर पर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह अस्पताल अंबाला छावनी के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों और समीपवर्ती जिलों के बीमाकृत श्रमिकों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा साबित होगा। अस्पताल के स्थापित होने से मरीजों को उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज ने कहा कि वे स्वयं इस महत्वपूर्ण परियोजना को जल्द साकार करने के लिए पिछले काफी समय से केंद्र सरकार और संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी में ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना बीमाकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर, समयबद्ध, सुलभ और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रस्तावित 100 बिस्तरों वाला अस्पताल अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा। अस्पताल में आधुनिक प्रयोगशाला और नवीनतम चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की जांच और उपचार की सुविधाएं मिल सकेंगी। अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, एलएफटी, केएफटी, सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल, यूरिन आरएम, ब्लड शुगर, एमआरआई, ईसीजी सहित रक्त एवं अन्य आवश्यक जांचों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे बीमाकृत व्यक्तियों को जांच के लिए अन्य स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

इसके अलावा, अस्पताल में मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, त्वचा रोग, मनोरोग और आपातकालीन चिकित्सा जैसी प्रमुख विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। अस्पताल में 24×7 आपातकालीन एवं ट्रॉमा केयर, आधुनिक आईसीयू, उन्नत जांच सुविधाएं तथा इन-पेशेंट, आउट-पेशेंट और डे-केयर सेवाओं की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही इंडोर ट्रीटमेंट सहित मरीजों की आवश्यकतानुसार अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

विज ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य बीमाकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उनके निकट उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें समय पर उपचार मिल सके और गंभीर बीमारी की स्थिति में भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।
बैठक में अधिकारियों ने श्रम मंत्री को बताया कि बहादुरगढ के ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में हैं तथा राज्य के अन्य अस्पतालों व डिस्पैसरियों की प्रगति पर भी समीक्षा की गई है।
बैठक में श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन, श्रम आयुक्त विजय कुमार भावीकटी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की प्रशासक मोनिका गुप्ता, ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक हरिओम प्रकाश, ईएसआईएस की निदेशक अंजलि सचदेवा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

किसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : कृष्ण कुमार बेदी

किसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : कृष्ण कुमार बेदी

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा एक्शन मोड में, 3 स्कूलों का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा एक्शन मोड में, 3 स्कूलों का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश

हरियाणा कांग्रेस के जिलेवार संवाद बैठकों का पांचवां चरण 25 अगस्त से झज्जर में शुरू

हरियाणा कांग्रेस के जिलेवार संवाद बैठकों का पांचवां चरण 25 अगस्त से झज्जर में शुरू

हैपनिंग हरियाणा 2.0 @ मुंबई : निवेशकों ने हरियाणा को बताया उद्योग एवं निवेश के लिए बेहतरीन राज्य

हैपनिंग हरियाणा 2.0 @ मुंबई : निवेशकों ने हरियाणा को बताया उद्योग एवं निवेश के लिए बेहतरीन राज्य

हरियाणा में मिड-डे-मील की हाजिरी की होगी तीन स्तरीय जांच, अब डिजिटल निगरानी से फर्जीवाड़े पर कसेगा शिकंजा

हरियाणा में मिड-डे-मील की हाजिरी की होगी तीन स्तरीय जांच, अब डिजिटल निगरानी से फर्जीवाड़े पर कसेगा शिकंजा

हिसार जीवन कुंडू हत्याकांड; STF ने मामले का मुख्य आरोपी 19 दिन बाद गुजरात से दबोचा...BJP विधायक का है रिश्तेदार

हिसार जीवन कुंडू हत्याकांड; STF ने मामले का मुख्य आरोपी 19 दिन बाद गुजरात से दबोचा...BJP विधायक का है रिश्तेदार

अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूं : दीपेंद्र हुड्डा

अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूं : दीपेंद्र हुड्डा

अनिल विज की श्रमिकों को बड़ी सौगात...Haryana में बनेगा पहला 100 बिस्तरों वाला ESIC अस्पताल, इलाज की राह होगी आसान

अनिल विज की श्रमिकों को बड़ी सौगात...Haryana में बनेगा पहला 100 बिस्तरों वाला ESIC अस्पताल, इलाज की राह होगी आसान

‘वन्दे मातरम्’ की गूंज नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करेगी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

‘वन्दे मातरम्’ की गूंज नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करेगी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: CM नायब सैनी और मंत्री महीपाल ढांडा के अधिकारों का हुआ बंटवारा, जानें किसे मिली क्या पावर

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: CM नायब सैनी और मंत्री महीपाल ढांडा के अधिकारों का हुआ बंटवारा, जानें किसे मिली क्या पावर