Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, बोले- विकास की राह पर बढ़ता बिहार • 9 महीने में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चियों को लगा एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देश की बड़ी उपलब्धि • 'अंतिम प्रणाम मां...' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी को किया प्रणाम, शेयर किया भावुक पोस्ट • प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा आसान • 'मां के समान कोई छाया, आश्रय और प्रिय नहीं', सीएम योगी ने मां सावित्री देवी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई • काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती • भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर • ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप • रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी • 'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

राष्ट्रीय

'अंतिम प्रणाम मां...' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी को किया प्रणाम, शेयर किया भावुक पोस्ट

'अंतिम प्रणाम मां...' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी को किया प्रणाम, शेयर किया भावुक पोस्ट

21 नवंबर, 2026 04:35 PM

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां को आखिरी प्रणाम करते हुए एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सीएम योगी की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भावुक पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अंतिम प्रणाम मां...। प्रभु श्री राम के श्री चरणों में मां को परम विश्राम प्राप्त हो। यही प्रार्थना है। ओम शांति!"

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की वह अनमोल धरोहर है, जिसका कोई विकल्प नहीं हो सकता। उनका बिछड़ना जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।"

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनके छोटे बेटे महेंद्र मोहन बिष्ट ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच उन्हें मुखाग्नि दी। मां को अंतिम विदाई देने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो उठे। उन्होंने मां की अर्थी को कंधा दिया, चिता की परिक्रमा की और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

सावित्री देवी की अंतिम यात्रा उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। मुख्यमंत्री योगी भी मां के पार्थिव शरीर के साथ हरिद्वार पहुंचे। अंतिम यात्रा के दौरान उन्होंने घर से अर्थी को कंधा दिया और एंबुलेंस तक पहुंचाया। हरिद्वार के चंडी घाट पर भी उन्होंने अर्थी को कंधा देकर अपनी मां के प्रति अंतिम कर्तव्य निभाया। इस दौरान वह कई बार रूमाल से अपने आंसू पोंछते नजर आए। मां के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी ने उनके अंतिम दर्शन किए और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वह कुछ देर तक मां के पास खड़े रहे और उन्हें एकटक निहारते रहे।

बताया गया कि मुख्यमंत्री रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया। उन्होंने परिजनों और मां की देखभाल करने वालों से उनके अंतिम समय के बारे में भी जानकारी ली। चंडी घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक चेहरे मौजूद रहे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और संजय निषाद सहित 50 से अधिक विशिष्ट लोग अंतिम विदाई में शामिल हुए। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने भी घाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, बोले- विकास की राह पर बढ़ता बिहार

पीएम मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, बोले- विकास की राह पर बढ़ता बिहार

9 महीने में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चियों को लगा एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देश की बड़ी उपलब्धि

9 महीने में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चियों को लगा एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देश की बड़ी उपलब्धि

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा आसान

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा आसान

'मां के समान कोई छाया, आश्रय और प्रिय नहीं', सीएम योगी ने मां सावित्री देवी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

'मां के समान कोई छाया, आश्रय और प्रिय नहीं', सीएम योगी ने मां सावित्री देवी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर

भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर

अदाणी डिफेंस ने पोखरण रेंज में एंटी-टैंक ‘बघीरा एटी1’ की चार गाइडेड मिसाइलों का किया सफल परीक्षण

अदाणी डिफेंस ने पोखरण रेंज में एंटी-टैंक ‘बघीरा एटी1’ की चार गाइडेड मिसाइलों का किया सफल परीक्षण

कर्मचारियों का कल्याण और औद्योगिक विकास देश की प्रगति के लिए बेहद अहम : डॉ.मनसुख माांडविया

कर्मचारियों का कल्याण और औद्योगिक विकास देश की प्रगति के लिए बेहद अहम : डॉ.मनसुख माांडविया

पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग: भारत के पहले एकल नौकायात्री, 'करुणा' नाव से नापी थी दुनिया

पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग: भारत के पहले एकल नौकायात्री, 'करुणा' नाव से नापी थी दुनिया

N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

N5N1: देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

Weather Update: बढ़ती ठंड और कोहरे का सितम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना