Tuesday, April 07, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा को दिया बड़ा गिफ्ट, ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को दी मंजूरी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला: अब साल में सिर्फ दो बार होंगे CA फाइनल एग्जाम मध्य पूर्व तनाव और ट्रंप की चेतावनी के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल प्रवासी मजदूरों को राहत, सभी राज्यों में 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के रिकॉर्ड बिक्री के चलते पहली तिमाही के परिचालन लाभ में 33 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी दिल्ली विधानसभा में सेंध: आरोपी को आठ दिन की हिरासत में भेजा गया, आतंकी साजिश की भी होगी जांच बंगाल चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी 9-12 अप्रैल तक सात चुनावी कार्यक्रमों में हो सकते हैं शामिल भगवंत मान सरकार ने 70 पदों पर सीधी भर्ती को दी मंजूरी, योजना विभाग को किया मजबूत और रोजगार के नए अवसर सृजित: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का गौरव: महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेट जसनूर सिंह सी.डी.एस. मेरिट सूची में पूरे भारत में अव्वल पंजाब का आबकारी राजस्व लक्ष्य को पार करते हुए 11,782 करोड़ रुपये तक पहुँचा; चार वर्षों में वसूली लगभग दोगुनी: हरपाल सिंह चीमा

राष्ट्रीय

शेरनी हैं ममता बनर्जी, भाजपा कुछ भी कर ले, बंगाल में उनका प्रभाव रहेगा बरकरार: संजय राउत

07 अप्रैल, 2026 04:58 PM

मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की थी। संजय राउत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘शेरनी’ बताते हुए कहा कि उनका रुख पूरी तरह सही है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में उनका प्रभाव बरकरार रहेगा। भाजपा चाहे जो कर ले, इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। राउत ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर जीत हासिल करेगी और भारतीय जनता पार्टी राज्य में सत्ता हासिल नहीं कर पाएगी।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है, वह जनता की भावनाओं को दर्शाता है और बंगाल की जनता उनके साथ खड़ी है।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कांग्रेस पर पाकिस्तान की भाषा बोलने के आरोपों पर पलटवार करते हुए राउत ने सवाल उठाया कि आखिर प्रधानमंत्री खुद किसकी भाषा बोल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की स्थिति को मजबूत करने के बजाय सरकार ने कमजोरी दिखाई है। जिस तरह से देश का हाल बेहाल हो रहा है, उस पर प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए, लेकिन वह कुछ बोल नहीं रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश में गैस की कमी है, इस पर केंद्र सरकार कुछ जवाब नहीं दे रही है। अगर कोई कुछ बोलता भी है तो उसे चुप करा दिया जाता है। भाजपा का काम सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाने का रह गया है। समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

संजय राउत ने बारामती में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की पत्नी सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार उतारने को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में विभिन्न दलों द्वारा उम्मीदवार खड़ा करना स्वाभाविक है और इसे लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए।

राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार की सराहना करते हुए उन्हें एक प्रभावशाली नेता बताया। उन्होंने कहा कि बारामती और पूरे महाराष्ट्र में अजित पवार का खासा प्रभाव रहा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जनता उनको काफी पसंद करती, यह बात सबको पता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा को दिया बड़ा गिफ्ट, ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा को दिया बड़ा गिफ्ट, ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को दी मंजूरी

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला: अब साल में सिर्फ दो बार होंगे CA फाइनल एग्जाम

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला: अब साल में सिर्फ दो बार होंगे CA फाइनल एग्जाम

दिल्ली विधानसभा में सेंध: आरोपी को आठ दिन की हिरासत में भेजा गया, आतंकी साजिश की भी होगी जांच

दिल्ली विधानसभा में सेंध: आरोपी को आठ दिन की हिरासत में भेजा गया, आतंकी साजिश की भी होगी जांच

बंगाल चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी 9-12 अप्रैल तक सात चुनावी कार्यक्रमों में हो सकते हैं शामिल

बंगाल चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी 9-12 अप्रैल तक सात चुनावी कार्यक्रमों में हो सकते हैं शामिल

दिल्ली की 1,511 कॉलोनियों को मिलेगा कानूनी दर्जा, सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जताया आभार

दिल्ली की 1,511 कॉलोनियों को मिलेगा कानूनी दर्जा, सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने असम की संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाया : अमित शाह

प्रधानमंत्री मोदी ने असम की संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाया : अमित शाह

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल में यूडीएफ की सरकार बनने का किया दावा

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल में यूडीएफ की सरकार बनने का किया दावा

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

बंगाल SIR : न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

बंगाल SIR : न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

सुप्रीम कोर्ट आज से सबरीमाला मामले की लंबे समय से लंबित समीक्षा पर करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज से सबरीमाला मामले की लंबे समय से लंबित समीक्षा पर करेगा सुनवाई