Tuesday, April 07, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा को दिया बड़ा गिफ्ट, ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को दी मंजूरी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला: अब साल में सिर्फ दो बार होंगे CA फाइनल एग्जाम मध्य पूर्व तनाव और ट्रंप की चेतावनी के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल प्रवासी मजदूरों को राहत, सभी राज्यों में 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के रिकॉर्ड बिक्री के चलते पहली तिमाही के परिचालन लाभ में 33 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी दिल्ली विधानसभा में सेंध: आरोपी को आठ दिन की हिरासत में भेजा गया, आतंकी साजिश की भी होगी जांच बंगाल चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी 9-12 अप्रैल तक सात चुनावी कार्यक्रमों में हो सकते हैं शामिल भगवंत मान सरकार ने 70 पदों पर सीधी भर्ती को दी मंजूरी, योजना विभाग को किया मजबूत और रोजगार के नए अवसर सृजित: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का गौरव: महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेट जसनूर सिंह सी.डी.एस. मेरिट सूची में पूरे भारत में अव्वल पंजाब का आबकारी राजस्व लक्ष्य को पार करते हुए 11,782 करोड़ रुपये तक पहुँचा; चार वर्षों में वसूली लगभग दोगुनी: हरपाल सिंह चीमा

राष्ट्रीय

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला: अब साल में सिर्फ दो बार होंगे CA फाइनल एग्जाम

07 अप्रैल, 2026 07:24 PM

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण बदलाव को मंजूरी दी है। संस्थान ने मौजूदा वर्ष से ही चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल परीक्षा के आयोजन में यह बड़ा बदलाव किया है।संस्थान ने स्पष्ट किया है कि अब फाइनल परीक्षाएं वर्ष में केवल दो बार आयोजित की जाएंगी। अब तक यह परीक्षाएं वर्ष में तीन बार आयोजित की जाती थीं। हालांकि मई 2026 से इसमें बदलाव कर दिया गया है और अब ये परीक्षाएं वर्ष में केवल दो बार आयोजित की जाएंगी। अभी तक चार्टर्ड अकाउंटेंट की फाइनल परीक्षाएं जनवरी, मई और सितंबर महीने में में आयोजित होती थीं।

संस्थान का कहना है कि उन्हें फाइनल परीक्षाओं को लेकर हितधारकों से कई सुझाव और प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं। प्राप्त सुझावों को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था में यह परिवर्तन किया गया है। नए निर्णय के अनुसार, मई 2026 से यह परीक्षाएं केवल मई और नवंबर माह में ही आयोजित होंगी।

संस्थान के अनुसार, इस बदलाव का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित, संतुलित और अभ्यर्थियों के लिए अनुकूल बनाना है। बार-बार परीक्षा आयोजित होने से जहां छात्रों पर तैयारी का दबाव बढ़ता था, वहीं संसाधनों और प्रबंधन पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ता था। ऐसे में वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित करने से छात्रों को बेहतर तैयारी का समय मिलेगा और परीक्षा प्रक्रिया अधिक प्रभावी तरीके से संचालित की जा सकेगी।

इस संबंध में संस्थान के संयुक्त सचिव (परीक्षा) आनंद कुमार चतुर्वेदी ने एक आधिकारिक सूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि यह नई व्यवस्था मई 2026 परीक्षा सत्र से प्रभावी होगी और भविष्य में भी इसी पैटर्न का पालन किया जाएगा। यह निर्णय चार्टर्ड अकाउंटेंसी पाठ्यक्रम की गुणवत्ता, परीक्षा प्रबंधन और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य में परीक्षा प्रणाली और अधिक व्यवस्थित एवं विश्वसनीय बन सकेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस निर्णय से छात्रों को अपनी पढ़ाई की बेहतर योजना बनाने में सहायता मिलेगी। साथ ही, संस्थान भी परीक्षा के संचालन, मूल्यांकन और परिणाम प्रक्रिया को अधिक गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरा कर सकेगा। वहीं इस बीच भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान ने नव-योग्य अभ्यर्थियों के लिए 64वें कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम शुरू कर दिया है। भाग लेने वाली कंपनियों और उम्मीदवारों के लिए समय-सीमा आधिकारिक पोर्टल पर जारी की गई है। सभी केंद्रों पर एकरूपता और उच्च मानक सुनिश्चित करने के लिए संस्थान ने एक मानकीकृत ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी शुरू किया है। इसमें प्लेसमेंट प्रक्रिया, करियर के अवसर, नियोक्ताओं की अपेक्षाएं, साक्षात्कार की तैयारी और व्यावहारिक मार्गदर्शन शामिल है।

इस बार बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित कंपनियों ने विभिन्न क्षेत्रों से भागीदारी की है। प्रमुख भर्ती गतिविधियां मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद और जयपुर में आयोजित हो रही हैं, जबकि 20 छोटे केंद्रों पर भी प्लेसमेंट आयोजित किए जा रहे हैं। ये साक्षात्कार 6 से 17 अप्रैल के बीच विभिन्न शहरों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा को दिया बड़ा गिफ्ट, ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा को दिया बड़ा गिफ्ट, ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को दी मंजूरी

दिल्ली विधानसभा में सेंध: आरोपी को आठ दिन की हिरासत में भेजा गया, आतंकी साजिश की भी होगी जांच

दिल्ली विधानसभा में सेंध: आरोपी को आठ दिन की हिरासत में भेजा गया, आतंकी साजिश की भी होगी जांच

बंगाल चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी 9-12 अप्रैल तक सात चुनावी कार्यक्रमों में हो सकते हैं शामिल

बंगाल चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी 9-12 अप्रैल तक सात चुनावी कार्यक्रमों में हो सकते हैं शामिल

शेरनी हैं ममता बनर्जी, भाजपा कुछ भी कर ले, बंगाल में उनका प्रभाव रहेगा बरकरार: संजय राउत

शेरनी हैं ममता बनर्जी, भाजपा कुछ भी कर ले, बंगाल में उनका प्रभाव रहेगा बरकरार: संजय राउत

दिल्ली की 1,511 कॉलोनियों को मिलेगा कानूनी दर्जा, सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जताया आभार

दिल्ली की 1,511 कॉलोनियों को मिलेगा कानूनी दर्जा, सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने असम की संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाया : अमित शाह

प्रधानमंत्री मोदी ने असम की संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाया : अमित शाह

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल में यूडीएफ की सरकार बनने का किया दावा

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल में यूडीएफ की सरकार बनने का किया दावा

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

बंगाल SIR : न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

बंगाल SIR : न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

सुप्रीम कोर्ट आज से सबरीमाला मामले की लंबे समय से लंबित समीक्षा पर करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज से सबरीमाला मामले की लंबे समय से लंबित समीक्षा पर करेगा सुनवाई