Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

राष्ट्रीय

दिल्ली विधानसभा में सेंध: आरोपी को आठ दिन की हिरासत में भेजा गया, आतंकी साजिश की भी होगी जांच

07 अप्रैल, 2026 07:09 PM

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में आरोपी सरबजीत सिंह को मंगलवार को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। हालांकि, पुलिस ने कोर्ट से सरबजीत सिंह की 10 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी थी। मामला काफी गंभीर है क्योंकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि वे इस साजिश का पता लगाना चाहते हैं और टेरर एंगल की जांच करना चाहते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना फोन फेंक दिया था, जिसे वे रिकवर करना चाहते हैं। पुलिस ने कहा कि हम यह भी पूछताछ करना चाहते हैं कि वह विधानसभा में क्यों और किस तरह से घुसा। हम यह भी पता लगाना चाहते हैं कि इसमें और कौन लोग शामिल थे। पुलिस ने कहा कि हमें पंजाब और उत्तर प्रदेश भी जाना है और उस गाड़ी के बारे में भी पता लगाना है, जिससे वह विधानसभा में घुसा था। मामले में गहनता से जांच करने के लिए सरबजीत को पुलिस कस्टी में रखना होगा।

वहीं, सरबजीत के वकील ने पुलिस कस्टडी की मांग का विरोध किया और बताया कि उनका क्लाइंट मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। वकील के मुताबिक सरबजीत अचानक अपनी बहन के पास चंडीगढ़ गया था। सरबजीत के वकील ने बताया कि वह लगभग 14-15 दिन पहले चंडीगढ़ गया था। जब उसे पता चला कि उसका भांजा खो गया है, तो वह दिल्ली आया। वह यह सोचकर विधानसभा में घुस गया कि वह एक गुरुद्वारा है।

वहीं, कोर्ट ने इस पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि सरबजीत पीलीभीत से चंडीगढ़ और फिर दिल्ली कार से गया। उसने खुद गाड़ी चलाई और फिर दावा किया जा रहा है कि वह मेंटली अनस्टेबल है।
इसके बाद कोर्ट ने पुलिस की दलीलों और सुरक्षा की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सरबजीत सिंह की 8 दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर कर दी। पुलिस ने पहले 10 दिन की कस्टडी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे 8 दिन तक सीमित कर दिया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान