Saturday, December 13, 2025
BREAKING
Digital Census: 2027 तक पूरी होगी भारत की जनगणना, कैबिनेट ने दी ₹11,718 करोड़ बजट को मंजूरी ‘वंदे मातरम्' और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष की धज्जियां उड़ा दीं: ​​​राहुल गांधी Ozempic Price India: Diabetes के मरीजों के लिए खुशखबरी! ₹2200/सप्ताह में मिलेगा दुनिया का 'सबसे बिकने वाला' इंजेक्शन IndiGo Crisis : फ्लाइट संकट के बाद DGCA की सख्त नजर, इंडिगो CEO दो दिन लगातार तलब Delhi New District: दिल्ली का नया नक्शा तैयार: 11 की जगह अब 13 जिले, रेखा गुप्ता की सरकार ने दी मंजूरी विनेश फोगाट का U-turn...वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला, फिर अखाड़े में उतरेंगी स्टार पहलवान लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा, कहा- हम क्या करने वाले हैं इस पर बात हो Marital Rape पर शशि थरूर का बड़ा बयान- 'पति को सजा क्यों नहीं? यह न्याय का मज़ाक है!' Dharmendra Prayer Meet: आंखों में सूनापन और आंसू लिए अपने धर्मेंद्र की तस्वीर को निहारती दिखीं हेमा मालिनी, देखें भावुक करने वाली तस्वीरें Delhi School Fees: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों पर लगाम—लागू हुआ नया फीस रेगुलेशन कानून

राष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति धनखड़ का 16 और 17 जून को पुडुचेरी दौरा, पांडिचेरी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

15 जून, 2025 01:19 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 16 और 17 जून को पुडुचेरी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जेआईपीएमईआर) और पांडिचेरी विश्वविद्यालय में प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 उपराष्ट्रपति 16 जून को जेआईपीएमईआर के एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम में ‘राष्ट्र निर्माण में पर्यावरणीय स्थिरता’ नामक एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे

 उपराष्ट्रपति 16 जून को जेआईपीएमईआर के एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम में ‘राष्ट्र निर्माण में पर्यावरणीय स्थिरता’ नामक एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम सायं 4 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा और इसका उद्देश्य सतत विकास के संबंध में संवाद और जागरूकता को बढ़ावा देना है।

उपराष्ट्रपति धनखड़ जेआईपीएमईआर के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच एक संवाद सत्र भी करेंगे

उपराष्ट्रपति धनखड़ जेआईपीएमईआर के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच एक संवाद सत्र भी करेंगे। यह राष्ट्रीय महत्व के मामलों पर शैक्षणिक समुदाय के साथ जुड़ने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत उपराष्ट्रपति की ओर से एक पौधा लगाना होगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की थी। यह अभियान मातृत्व को श्रद्धांजलि देते हुए पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देता है।यह पौधा उपराष्ट्रपति की मां केसरी देवी के नाम पर लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन, मुख्यमंत्री एन. रंगासामी, विधानसभा अध्यक्ष आर. सेल्वम, राज्यसभा सांसद एस. सेल्वगनबथी, लोकसभा सांसद वी. वैथिलिंगम और विधायक वी. अरौमौगामे समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।

पांडिचेरी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में 17 जून को उपराष्ट्रपति धनखड़ सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे

वहीं पांडिचेरी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में 17 जून को उपराष्ट्रपति धनखड़ सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। डॉ. बीआर अंबेडकर प्रशासनिक भवन के भीतर स्थित जवाहरलाल नेहरू सभागार में आयोजित एक सत्र के दौरान वे संकाय, छात्रों और प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे। यह यात्रा अकादमिक संस्थानों के साथ उपराष्ट्रपति के निरंतर जुड़ाव तथा पर्यावरणीय स्थिरता, राष्ट्रीय विकास और युवा सशक्तिकरण पर उनके जोर को रेखांकित करती है। दोनों संस्थान जेआईपीएमईआर और पांडिचेरी विश्वविद्यालय उच्च स्तरीय व्यवस्था और छात्र एवं संकाय समुदायों की उत्साही भागीदारी के साथ उपराष्ट्रपति का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Digital Census: 2027 तक पूरी होगी भारत की जनगणना, कैबिनेट ने दी ₹11,718 करोड़ बजट को मंजूरी

Digital Census: 2027 तक पूरी होगी भारत की जनगणना, कैबिनेट ने दी ₹11,718 करोड़ बजट को मंजूरी

‘वंदे मातरम्' और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष की धज्जियां उड़ा दीं: ​​​राहुल गांधी

‘वंदे मातरम्' और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष की धज्जियां उड़ा दीं: ​​​राहुल गांधी

Ozempic Price India: Diabetes के मरीजों के लिए खुशखबरी! ₹2200/सप्ताह में मिलेगा दुनिया का 'सबसे बिकने वाला' इंजेक्शन

Ozempic Price India: Diabetes के मरीजों के लिए खुशखबरी! ₹2200/सप्ताह में मिलेगा दुनिया का 'सबसे बिकने वाला' इंजेक्शन

IndiGo Crisis : फ्लाइट संकट के बाद DGCA की सख्त नजर, इंडिगो CEO दो दिन लगातार तलब

IndiGo Crisis : फ्लाइट संकट के बाद DGCA की सख्त नजर, इंडिगो CEO दो दिन लगातार तलब

Delhi New District: दिल्ली का नया नक्शा तैयार: 11 की जगह अब 13 जिले, रेखा गुप्ता की सरकार ने दी मंजूरी

Delhi New District: दिल्ली का नया नक्शा तैयार: 11 की जगह अब 13 जिले, रेखा गुप्ता की सरकार ने दी मंजूरी

लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा, कहा- हम क्या करने वाले हैं इस पर बात हो

लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा, कहा- हम क्या करने वाले हैं इस पर बात हो

Marital Rape पर शशि थरूर का बड़ा बयान- 'पति को सजा क्यों नहीं? यह न्याय का मज़ाक है!'

Marital Rape पर शशि थरूर का बड़ा बयान- 'पति को सजा क्यों नहीं? यह न्याय का मज़ाक है!'

Delhi School Fees: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों पर लगाम—लागू हुआ नया फीस रेगुलेशन कानून

Delhi School Fees: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों पर लगाम—लागू हुआ नया फीस रेगुलेशन कानून

Delhi air pollution: दिल्ली में प्रदूषण का कहर! AQI 300 के पार, सांस लेना अब भी मुश्किल

Delhi air pollution: दिल्ली में प्रदूषण का कहर! AQI 300 के पार, सांस लेना अब भी मुश्किल

जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान... तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर होगा फोकस

जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान... तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर होगा फोकस