Monday, December 15, 2025
BREAKING
संत हरि पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बना एकता और संस्कारों का संदेशवाहक आयुर्वेद महोत्सव 2025 का आयोजन समग्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ : डॉ ऋषभ दीक्षित श्री कुलवंत राय सर्वहितकारी विद्या मंदिर सेक्टर 43 बी चंडीगढ़ में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न UAE Summit में भारत की धाक, यूरोप-UK-मिस्र के विदेश मंत्रियों से मिले जयशंकर ऑस्ट्रेलिया में बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग: पुलिस अफसर समेत कई लोगों की मौत, पर्यटकों में मची भगदड़ IND vs PAK, U19 Asia Cup : हुजैफा अहसान की अर्धशतकीय पारी का अंत, भारत जीत से 2 विकेट Bihar Schools Timing Changed: बिहार के स्कूलों की बदली टाइमिंग, अब सिर्फ इतने बजे तक ही होगी पढ़ाई...यहां देखें समय रामलीला मैदान से प्रियंका गांधी का BJP को सीधा चैलेंज: 'निष्पक्ष चुनाव लड़कर देख लें, जीत नहीं पाएंगे' BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ‘वोट चोरी' करने वाले गद्दार हैं, इन्हें सत्ता से हटाना होगा: खरगे

खेल

Women’s ODI World Cup: पांच अक्तूबर को कोलंबो में होगी भारत-पाकिस्तान में टक्कर

16 जून, 2025 04:16 PM

दुबई। आगामी महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच पांच अक्टूबर को होने वाला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। आज जारी किए महिला एकदिवसीय विश्वकप कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर को भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैच से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। 26 अक्टूबर को भारत का मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ बेंगलुरु में होगा। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया अपना अभियान एक अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू करेगी, वह आठ अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच 22 अक्टूबर को इंदौर में होगा।

बारह साल बाद भारत महिला विश्वकप की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट में भारत के अलावा, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने सीधे क्वालीफाई किया था। वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश ने लाहौर में हुए क्वालीफायर के बाद टूर्नामेंट में जगह बनाई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच हुए हाइब्रिड समझौते के तहत पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा। महिला विश्वकप में पाकिस्तान के शेष मैच दो अक्टूबर को बंगलादेश, 15 अक्टूबर को इंग्लैंड, 18 अक्टूबर को न्यूजीलैंड, 21 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और 24 अक्टूबर को श्रीलंका के साथ होंगे।

बेंगलुरु में 30 सितम्बर को भारत बनाम श्रीलंका, इंदौर में एक अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, तीन अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कोलंबो में पांच अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान, इंदौर में छह अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी में 11 अक्टूबर को श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, कोलंबो 15 अक्टूबर को पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, इंदौर में 22 अक्टूबर को इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, इंदौर में 25 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी में 26 अक्टूबर (अपराह्न) को इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु में 26 अक्टूबर को भारत बनाम बंगलादेश के बीच मैंच होंगे।

टूर्नामेंट में कुल 28 लीग मैच और तीन नॉकआउट मुकाबले होगे। पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में, दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा। फाइनल मुकाबला दो नवम्बर को बेंगलुरु या कोलंबो खेला जायेगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs PAK, U19 Asia Cup : हुजैफा अहसान की अर्धशतकीय पारी का अंत, भारत जीत से 2 विकेट

IND vs PAK, U19 Asia Cup : हुजैफा अहसान की अर्धशतकीय पारी का अंत, भारत जीत से 2 विकेट

विनेश फोगाट का U-turn...वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला, फिर अखाड़े में उतरेंगी स्टार पहलवान

विनेश फोगाट का U-turn...वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला, फिर अखाड़े में उतरेंगी स्टार पहलवान

जूनियर महिला वर्ल्ड कप : आखिरी सेकंड में बराबरी, फिर शूटआउट में भारत ने उरुग्वे को हराया

जूनियर महिला वर्ल्ड कप : आखिरी सेकंड में बराबरी, फिर शूटआउट में भारत ने उरुग्वे को हराया

IND vs SA : द. अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I में गिल पर रहेगी नजर, ये हो सकती है प्लेइंग 11

IND vs SA : द. अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I में गिल पर रहेगी नजर, ये हो सकती है प्लेइंग 11

IND vs SA 1st T20I : दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत को मिली पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

IND vs SA 1st T20I : दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत को मिली पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

IND vs SA: सूर्या का बड़ा खुलासा, टॉस जीतने के लिए अपनाएंगे KL राहुल की खास ट्रिक

IND vs SA: सूर्या का बड़ा खुलासा, टॉस जीतने के लिए अपनाएंगे KL राहुल की खास ट्रिक

हार्दिक पांड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में डबल माइलस्टोन के लिए तैयार

हार्दिक पांड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में डबल माइलस्टोन के लिए तैयार

IND vs SA T20I : जसप्रीत बुमराह के पास तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका

IND vs SA T20I : जसप्रीत बुमराह के पास तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका

IND vs SA 3rd ODI : डी कॉक का शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 270 रन पर किया ढेर

IND vs SA 3rd ODI : डी कॉक का शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 270 रन पर किया ढेर

FIFA World Cup 2026: 12 ग्रुप्स और 48 टीमें, क्वालिफाई करने वाली टीमों का ड्रॉ फॉर्मेट जारी

FIFA World Cup 2026: 12 ग्रुप्स और 48 टीमें, क्वालिफाई करने वाली टीमों का ड्रॉ फॉर्मेट जारी