Monday, December 15, 2025
BREAKING
आयुर्वेद महोत्सव 2025 का आयोजन समग्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ : डॉ ऋषभ दीक्षित श्री कुलवंत राय सर्वहितकारी विद्या मंदिर सेक्टर 43 बी चंडीगढ़ में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न UAE Summit में भारत की धाक, यूरोप-UK-मिस्र के विदेश मंत्रियों से मिले जयशंकर ऑस्ट्रेलिया में बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग: पुलिस अफसर समेत कई लोगों की मौत, पर्यटकों में मची भगदड़ IND vs PAK, U19 Asia Cup : हुजैफा अहसान की अर्धशतकीय पारी का अंत, भारत जीत से 2 विकेट Bihar Schools Timing Changed: बिहार के स्कूलों की बदली टाइमिंग, अब सिर्फ इतने बजे तक ही होगी पढ़ाई...यहां देखें समय रामलीला मैदान से प्रियंका गांधी का BJP को सीधा चैलेंज: 'निष्पक्ष चुनाव लड़कर देख लें, जीत नहीं पाएंगे' BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ‘वोट चोरी' करने वाले गद्दार हैं, इन्हें सत्ता से हटाना होगा: खरगे राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप: 'वोट चोरी में सरकार के साथ काम कर रहा ECI'

हिमाचल

Shimla: पैंशनर्ज के लंबित मैडीकल बिलों की एक माह के भीतर होगी अदायगी : सुक्खू

09 दिसंबर, 2025 10:39 AM

शिमला : हिमाचल में पैंशनर्ज के लंबित मैडीकल बिलों की अदायगी सरकार एक माह के भीतर कर देगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को सचिवालय में प्रदेश पैंशनर्ज संयुक्त फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग मैडीकल बिल ट्रेजरी को भेजे, सभी बिलों का निवारण होगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी धर्मशाला में पैंशनर्ज मिले थे और आश्वस्त किया था कि सभी मांगों पर विचार करेंगे। आज फ्रंट के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने 17 दिसम्बर को घुमारवीं में आयोजित होने वाले पैंशनर्ज दिवस का निमंत्रण दिया, जिसे स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पैंशनर्ज के एरियर सहित अन्य लंबित मांगों का अध्ययन किया जाएगा और पैंशनर्ज दिवस पर जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के कर्मचारियों एवं पैंशनर्ज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारी सरकार की रीढ़ की तरह कार्य करते हैं और उनकी समस्याओं और मांगों का उचित समाधान करना प्रदेश सरकार का दायित्व है। सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारी अपने सामाजिक सरोकारों का बिना किसी बाधा के निर्वहन सुनिश्चित कर सकें, इसलिए प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने के बाद ओपीएस बहाल की। इससे प्रदेश के 1 लाख 36 हजार कर्मचारी लाभान्वित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश पैंशनर्ज संयुक्त फ्रंट के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश पैंशनर्ज संयुक्त फ्रंट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की।

 

आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ा
सीएम सुक्खू ने कहा प्रदेश सरकार संसाधनों के सृजन के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन भी सुनिश्चित कर रही है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान वित्तीय प्रबंधन से प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ा और कर्मचारियों और पैंशनर्ज की देनदारियों की अदायगी भी समय सीमा में पूर्ण नहीं हो पाई।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

भयानक हादसा: किन्नौर में 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार; महिला की गई जान, 3 घायल

भयानक हादसा: किन्नौर में 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार; महिला की गई जान, 3 घायल

Hamirpur: डीजीपी अशोक तिवारी ने की मैगा वॉकथॉन की तैयारियों की समीक्षा की

Hamirpur: डीजीपी अशोक तिवारी ने की मैगा वॉकथॉन की तैयारियों की समीक्षा की

Himachal: 18 करोड़ रुपए की लागत से बने स्मार्ट रोड की टाइलें टूटी, फुटपाथ पर गिरे पेड़

Himachal: 18 करोड़ रुपए की लागत से बने स्मार्ट रोड की टाइलें टूटी, फुटपाथ पर गिरे पेड़

IND vs SA T20: आज चार्टर प्लेन से गग्गल एयरपोर्ट पहुंचेंगी दाेनाें टीमें, दुनिया के सबसे खूबसूरत स्टेडियम में हाेगा मुकाबला

IND vs SA T20: आज चार्टर प्लेन से गग्गल एयरपोर्ट पहुंचेंगी दाेनाें टीमें, दुनिया के सबसे खूबसूरत स्टेडियम में हाेगा मुकाबला

HRTC : अब एचआरटीसी को नई पॉलिसी बनाने में मदद करेगा हिम बस कार्ड; प्रदेश भर में 25,237 लोगों के बने कार्ड, आसान होगा सफर

HRTC : अब एचआरटीसी को नई पॉलिसी बनाने में मदद करेगा हिम बस कार्ड; प्रदेश भर में 25,237 लोगों के बने कार्ड, आसान होगा सफर

Shimla: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की आबोहवा में हुआ सुधार

Shimla: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की आबोहवा में हुआ सुधार

Kangra: दलाईलामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की 36वीं वर्षगांठ पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने जताई एकजुटता

Kangra: दलाईलामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की 36वीं वर्षगांठ पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने जताई एकजुटता

Himachal: शिक्षा विभाग ने दिया पदोन्नति का तोहफा, 235 टीजीटी और प्रमोटी लैक्चरर्स बने हैडमास्टर

Himachal: शिक्षा विभाग ने दिया पदोन्नति का तोहफा, 235 टीजीटी और प्रमोटी लैक्चरर्स बने हैडमास्टर

Kangra: लावारिस धनराशि के उपयोग को लेकर कानून बनाने की शांता कुमार ने की वकालत

Kangra: लावारिस धनराशि के उपयोग को लेकर कानून बनाने की शांता कुमार ने की वकालत

Shimla: चोटियों पर ताजा बर्फबारी, ठंड का प्रकोप बढ़ा, 2 जिलों में कोहरे का अलर्ट

Shimla: चोटियों पर ताजा बर्फबारी, ठंड का प्रकोप बढ़ा, 2 जिलों में कोहरे का अलर्ट