Sunday, April 05, 2026
BREAKING
अराघची ने बुशहर प्लांट के पास अमेरिकी-इजरायली हमले की निंदा की, खतरनाक नतीजों की दी चेतावनी केरल चुनावः कन्नूर जिले के 2177 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी अमेरिका ने ईरान की धरती से ढूंढ निकाला अपना पायलट, सेना ने खतरनाक ऑपरेशन को दिया अंजाम प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मु और ओम बिरला ने ईस्टर पर दीं शुभकामनाएं अहमदाबाद और रतलाम डिवीजनों में ₹398.36 करोड़ की लागत से 1,929 किमी लंबी OFC बैकबोन परियोजना को मंजूरी होर्मुज स्ट्रेट संकट: अमेरिका से अलग होकर दुनिया के देश खुद कर रहे हैं समाधान की कोशिश देश में ऑनलाइन LPG सिलेंडर बुकिंग में 95 प्रतिशत की वृद्धि, 3.8 लाख से अधिक ग्राहकों ने नए कनेक्शनों के लिए पंजीकरण ईरान में विमान क्रैश के बाद दांव पर अमेरिका की साख, सर्च ऑपरेशन हुआ तेज चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश केरल में शशि थरूर के सुरक्षा गार्ड पर हमला: पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

हरियाणा

स्कूली बच्चों के पोषण पर खास ध्यान, पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के लिए 747 करोड़ का बजट

03 अप्रैल, 2026 09:39 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने स्कूली बच्चों के पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए 747 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की है। राज्य के स्कूली बच्चों को पोषण सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही यह एक प्रमुख योजना है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आज यहां हुई राज्य स्तरीय संचालन एवं निगरानी समिति (एसएलएसएमसी) की उच्च स्तरीय बैठक में इसकी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में योजना के वर्तमान क्रियान्वयन, वित्तीय प्रगति तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना की भी व्यापक समीक्षा की गई। स्वीकृत बजट में केंद्र सरकार का 222 करोड़ रुपये तथा राज्य सरकार का 525 करोड़ रुपये का हिस्सा है।

मुख्य सचिव रस्तोगी ने सभी जिलों में गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जिला और विद्यालय स्तर पर निगरानी तंत्र को और मजबूत करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बच्चों को दिया जाने वाला भोजन पौष्टिक, स्वादिष्ट और निर्धारित मानकों के अनुरूप् हो, इसके लिए नियमित निरीक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों से भी फीडबैक लिया जाए। बैठक में धनराशि के प्रभावी उपयोग और समय पर किस्त जारी करने संबंधी उपायों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में मौलिक शिक्षा निदेशक मनीता मलिक ने बताया कि आगामी वित्त वर्ष में बाल वाटिका से लेकर उच्च प्राथमिक कक्षाओं तक के 14.8 लाख से अधिक बच्चों को योजना के तहत शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। यह योजना स्कूली बच्चों को आहार उपलब्ध करवाने, सरकारी स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने और विद्यार्थियों का नामांकन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

समिति ने विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन मेन्यू और पोषण संबंधी हस्तक्षेपों की भी समीक्षा की, जिनमें दूध, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ, मूंगफली पिन्नी और खीर जैसे पूरक पोषण तत्व शामिल हैं।
बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी, विभिन्न विभागों से समिति सदस्य तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गांव बरौली में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

गांव बरौली में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

अंबाला छावनी सिविल अस्पताल की लैब होगी अपग्रेड, ढाई करोड़ से बढ़ेंगी नई जांच सुविधाएं

अंबाला छावनी सिविल अस्पताल की लैब होगी अपग्रेड, ढाई करोड़ से बढ़ेंगी नई जांच सुविधाएं

किसानों को फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान नहीं आने दी जाए कोई परेशानी : गौरव गौतम

किसानों को फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान नहीं आने दी जाए कोई परेशानी : गौरव गौतम

आने वाले समय में डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर के साथ खाद, यूरिया, डीएपी की भी भारी किल्लत होगी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

आने वाले समय में डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर के साथ खाद, यूरिया, डीएपी की भी भारी किल्लत होगी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा विधान सभा सचिवालय के पदोन्नत कर्मचारियों ने विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को धन्यवाद दिया

हरियाणा विधान सभा सचिवालय के पदोन्नत कर्मचारियों ने विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को धन्यवाद दिया

ग्रामीण स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने पर सरकार का फोकस : नायब सिंह सैनी

ग्रामीण स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने पर सरकार का फोकस : नायब सिंह सैनी

दिल्ली–रोहतक–हिसार और दिल्ली–फरीदाबाद–पलवल के बीच RRTS कनेक्टिविटी के लिए DPR तक नहीं दिया : दीपेन्द्र हुड्डा

दिल्ली–रोहतक–हिसार और दिल्ली–फरीदाबाद–पलवल के बीच RRTS कनेक्टिविटी के लिए DPR तक नहीं दिया : दीपेन्द्र हुड्डा

मानवता के आधार पर मध्य पूर्व युद्ध के बीच हार्मुज में फंसे नाविकों के भोजन का इंतजाम करे ईरान : अनिल विज

मानवता के आधार पर मध्य पूर्व युद्ध के बीच हार्मुज में फंसे नाविकों के भोजन का इंतजाम करे ईरान : अनिल विज

देश की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र बलों के हितों व भविष्य की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व : दीपेंद्र हुड्डा

देश की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र बलों के हितों व भविष्य की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व : दीपेंद्र हुड्डा

राव नरेंद्र सिंह को सीडी कांड में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

राव नरेंद्र सिंह को सीडी कांड में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक