Sunday, April 05, 2026
BREAKING
गांव बरौली में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया रॉकी व्यू काउंटी, कैलगरी, कनाडा के नव नियुक्त मेयर के सम्मान में आयोजित समारोह "खेतों तो प्लेट तक" – पंजाब की कृषि को मजबूत करने के लिए एक नवीन पहल दिल की बीमारियों से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज; आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’* भगवंत मान सरकार ने बकाया राशि की वसूली के लिए ओ.टी.एस. 2025 की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मई की: हरपाल सिंह चीमा विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

हरियाणा

दिल्ली–रोहतक–हिसार और दिल्ली–फरीदाबाद–पलवल के बीच RRTS कनेक्टिविटी के लिए DPR तक नहीं दिया : दीपेन्द्र हुड्डा

03 अप्रैल, 2026 09:43 PM

चंडीगढ़ : संसद में दीपेन्द्र हुड्डा के सवाल के जवाब से हरियाणा में नकारा बीजेपी सरकार का एक और प्रमाण मिला। लोकसभा में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने दिल्ली-रोहतक-हिसार और दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल जैसे महत्वपूर्ण RRTS कॉरिडोर विकसित करने की योजना, व्यवहार्यता अध्ययन की वर्तमान स्थिति, राज्य सरकारों के साथ परामर्श और ऐसे विस्तार के लिए विचाराधीन समय-सीमा का पूरा ब्यौरा माँगा तो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जवाब दिया कि वर्तमान में हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली–रोहतक–हिसार और दिल्ली–फरीदाबाद–पलवल के बीच RRTS कनेक्टिविटी के लिए कोई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) केंद्र सरकार को प्रस्तुत नहीं की गई है।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि इस जवाब से साबित होता है कि मौजूदा बीजेपी सरकार हरियाणा के हितों की रक्षा नहीं कर पा रही है, क्योंकि हरियाणा में विकास कार्य इनके एजेंडे में ही नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को RRTS नेटवर्क से जोड़ने में जानबूझकर देरी की जा रही है। दिल्ली-रोहतक-हिसार और दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल जैसे महत्वपूर्ण RRTS कॉरिडोर, जो हरियाणा के लाखों यात्रियों और उद्योगों के लिए जीवनरेखा साबित हो सकते थे, जो आज भी फाइलों में बंद हैं। हैरानी की बात यह है कि इन परियोजनाओं के लिए आज तक हरियाणा सरकार ने केंद्र के पास कोई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तक जमा नहीं करवाई। जबकि, 5 अप्रैल, 2018 को सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने तत्कालीन केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी से मिलकर RRTS का काम पूरा कराने के साथ ही दिल्ली-रोहतक-हिसार और दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल RRTS की भी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की मांग को भी मंजूरी दिलायी थी। लेकिन, हरियाणा की नकारा सरकार के उदासीन रवैये के चलते यहाँ के शहरों को रैपिड रेल से जोड़ने का काम खटाई में पड़ा हुआ है।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि 2010 में भूपेन्द्र हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के दौरान हरियाणा के लिए 5 हाईस्पीड रेल (RRTS) कॉरीडोर केंद्र सरकार को प्रस्तावित कर वर्ष 2012 में NCR प्लानिंग बोर्ड की कार्य योजना में शामिल कराए थे। इनमें दिल्ली–फरीदाबाद–बल्लभगढ़–पलवल, दिल्ली–बहादुरगढ़–रोहतक-हिसार, दिल्ली - सोनीपत – पानीपत, दिल्ली - गुरुग्राम - रेवाड़ी – अलवर और दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ शामिल था। लेकिन 2014 में सरकार बदलने के बाद मौजूदा हरियाणा सरकार ने इन सभी का काम ठंडे बस्ते में डाल दिया। वे लगातार इसका काम शुरू कराने की मांग करते रहे। वहीं, 82.15 किमी लंबा दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ RRTS कॉरिडोर आज पूरी तरह से चालू है। इससे साबित होता है कि हरियाणा में खुद को डबल इंजन सरकार बोलकर अपनी पीठ थपथपाने वाली बीजेपी सरकार पूरी तरह फेल सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर हरियाणा के सभी RRTS कॉरीडोर का काम युद्द स्तर पर पूरा कराएंगे। दीपेन्द्र हुड्डा ने आगे बताया कि बीते 13 मार्च, 2023 को जब उन्होंने संसद में हरियाणा के रैपिड रेल कॉरीडोरों के काम का ब्योरा मांगा तो तत्कालीन शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर द्वारा ने कहा कि दिल्ली-सोनीपत-पानीपत, दिल्ली-गुड़गाँव-अलवर, दिल्ली-रोहतक-हिसार और दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल गलियारों के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा न तो स्वीकृति दी गई न कोई राशि आवंटित की गई है। सांसद दीपेन्द्र ने कहा कि 2014 के बाद से हरियाणा हर मामले में विकास की पटरी से उतर गया और लगातार प्रदेश हितों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि ये सभी RRTS कॉरीडोर बन जाते तो इसका सीधा फायदा प्रदेश के लाखों युवाओं, रोजाना दिल्ली आने वाले कर्मचारियों, कामगारों को होता।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गांव बरौली में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

गांव बरौली में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

अंबाला छावनी सिविल अस्पताल की लैब होगी अपग्रेड, ढाई करोड़ से बढ़ेंगी नई जांच सुविधाएं

अंबाला छावनी सिविल अस्पताल की लैब होगी अपग्रेड, ढाई करोड़ से बढ़ेंगी नई जांच सुविधाएं

किसानों को फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान नहीं आने दी जाए कोई परेशानी : गौरव गौतम

किसानों को फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान नहीं आने दी जाए कोई परेशानी : गौरव गौतम

आने वाले समय में डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर के साथ खाद, यूरिया, डीएपी की भी भारी किल्लत होगी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

आने वाले समय में डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर के साथ खाद, यूरिया, डीएपी की भी भारी किल्लत होगी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा विधान सभा सचिवालय के पदोन्नत कर्मचारियों ने विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को धन्यवाद दिया

हरियाणा विधान सभा सचिवालय के पदोन्नत कर्मचारियों ने विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को धन्यवाद दिया

ग्रामीण स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने पर सरकार का फोकस : नायब सिंह सैनी

ग्रामीण स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने पर सरकार का फोकस : नायब सिंह सैनी

स्कूली बच्चों के पोषण पर खास ध्यान, पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के लिए 747 करोड़ का बजट

स्कूली बच्चों के पोषण पर खास ध्यान, पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के लिए 747 करोड़ का बजट

मानवता के आधार पर मध्य पूर्व युद्ध के बीच हार्मुज में फंसे नाविकों के भोजन का इंतजाम करे ईरान : अनिल विज

मानवता के आधार पर मध्य पूर्व युद्ध के बीच हार्मुज में फंसे नाविकों के भोजन का इंतजाम करे ईरान : अनिल विज

देश की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र बलों के हितों व भविष्य की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व : दीपेंद्र हुड्डा

देश की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र बलों के हितों व भविष्य की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व : दीपेंद्र हुड्डा

राव नरेंद्र सिंह को सीडी कांड में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

राव नरेंद्र सिंह को सीडी कांड में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक