Sunday, April 05, 2026
BREAKING
गांव बरौली में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया रॉकी व्यू काउंटी, कैलगरी, कनाडा के नव नियुक्त मेयर के सम्मान में आयोजित समारोह "खेतों तो प्लेट तक" – पंजाब की कृषि को मजबूत करने के लिए एक नवीन पहल दिल की बीमारियों से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज; आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’* भगवंत मान सरकार ने बकाया राशि की वसूली के लिए ओ.टी.एस. 2025 की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मई की: हरपाल सिंह चीमा विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

हरियाणा

किसानों को फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान नहीं आने दी जाए कोई परेशानी : गौरव गौतम

03 अप्रैल, 2026 09:50 PM

पलवल : हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि किसानों को फसल खऱीद प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसानों को बेची गई फसल का 72 घंटे बाद भुगतान किया जाएगा। मंत्री ने यह बात फसल खरीद प्रक्रिया का सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पलवल स्थित अनाज मंडी पहुंचकर व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार रबी फसल खरीद सीजन के मद्देनजर किसानों की सुविधा और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध होनी चाहिए। किसी भी किसान को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला प्रशासन की ओर से अनाज मंडियों में नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी किसानों की सुविधा के लिए अनाज मंडियों और फसल खरीद केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं और सुविधाएं सुनिश्चित करवाएं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में बारदाना, झारनों और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था करने सहित गेट पास व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने अनाज मंडी की कैंटीन का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ, अतिरिक्त उपायुक्त डा. सुभिता ढाका, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गांव बरौली में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

गांव बरौली में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

अंबाला छावनी सिविल अस्पताल की लैब होगी अपग्रेड, ढाई करोड़ से बढ़ेंगी नई जांच सुविधाएं

अंबाला छावनी सिविल अस्पताल की लैब होगी अपग्रेड, ढाई करोड़ से बढ़ेंगी नई जांच सुविधाएं

आने वाले समय में डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर के साथ खाद, यूरिया, डीएपी की भी भारी किल्लत होगी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

आने वाले समय में डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर के साथ खाद, यूरिया, डीएपी की भी भारी किल्लत होगी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा विधान सभा सचिवालय के पदोन्नत कर्मचारियों ने विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को धन्यवाद दिया

हरियाणा विधान सभा सचिवालय के पदोन्नत कर्मचारियों ने विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को धन्यवाद दिया

ग्रामीण स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने पर सरकार का फोकस : नायब सिंह सैनी

ग्रामीण स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने पर सरकार का फोकस : नायब सिंह सैनी

दिल्ली–रोहतक–हिसार और दिल्ली–फरीदाबाद–पलवल के बीच RRTS कनेक्टिविटी के लिए DPR तक नहीं दिया : दीपेन्द्र हुड्डा

दिल्ली–रोहतक–हिसार और दिल्ली–फरीदाबाद–पलवल के बीच RRTS कनेक्टिविटी के लिए DPR तक नहीं दिया : दीपेन्द्र हुड्डा

स्कूली बच्चों के पोषण पर खास ध्यान, पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के लिए 747 करोड़ का बजट

स्कूली बच्चों के पोषण पर खास ध्यान, पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के लिए 747 करोड़ का बजट

मानवता के आधार पर मध्य पूर्व युद्ध के बीच हार्मुज में फंसे नाविकों के भोजन का इंतजाम करे ईरान : अनिल विज

मानवता के आधार पर मध्य पूर्व युद्ध के बीच हार्मुज में फंसे नाविकों के भोजन का इंतजाम करे ईरान : अनिल विज

देश की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र बलों के हितों व भविष्य की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व : दीपेंद्र हुड्डा

देश की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र बलों के हितों व भविष्य की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व : दीपेंद्र हुड्डा

राव नरेंद्र सिंह को सीडी कांड में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

राव नरेंद्र सिंह को सीडी कांड में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक