Monday, September 08, 2025
BREAKING
मंदी की मार: पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में आई बाढ़ से हिमाचल का पर्यटन कारोबार हुआ बेहाल अमेरिका की धमकीः रूस से तेल खरीदने वालों पर लगाएंगे और सख्त पाबंदियां, तबाह हो जाएगी रूसी अर्थव्यवस्था CM योगी का बड़ा बयान- 'पहले एक ही परिवार के लोग पैसा लेकर करते थे भर्ती, अब काबिलियत को मिल रही पहचान' तीनों स्पिनरों को खिलाना एक बेहतरीन विचार, एशिया कप से पहले पूर्व गेंदबाजी कोच का सुझाव एशिया कप पर अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हकदार होने के बावजूद टीम से बाहर रहना निराशाजनक सबसे खतरनाक बीमारी Cancer का मिल गया इलाज! वैज्ञानिकों ने बनाई वैक्सीन आफत के अगले 72 घंटे! गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश; IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन? सदन में NDA या I.N.D.I.A कौन किस पर पड़ेगा भारी, जानिए संख्याबल का पूरा गणित दूध की कीमतों में बड़ी राहत: 22 सितंबर से कितना सस्ता होगा Amul और Mother Dairy का दूध, देखें लिस्ट पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू होने जा रहा 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान, महिलाओं और बच्चों के लिए क्यों है खास, जानिए

राष्ट्रीय

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, निगम बोध घाट बंद, हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

05 सितंबर, 2025 04:53 PM

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। आज शुक्रवार की सुबह पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207.31 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 204.50 मीटर और खतरे के निशान 205.33 मीटर से काफी ऊपर है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक, शुक्रवार रात 8 बजे तक जलस्तर 207.15 मीटर तक पहुंच सकता है और उसके बाद घटने की संभावना है। गौरतलब है कि हथिनीकुंड बैराज से 1,08,232 क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 1,74,150 क्यूसेक और ओखला बैराज से 2,44,478 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बता दें कि जुलाई 2023 में यमुना का सबसे ऊंचा स्तर 208.66 मीटर दर्ज किया गया था।

जलस्तर बढ़ने से निगम बोध घाट पूरी तरह जलमग्न हो गया है। वहां दाह-संस्कार की प्रक्रिया अस्थायी रूप से रोक दी गई है और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) जलनिकासी के काम में जुटा है। घाट पर काम करने वाले कर्मियों का कहना है कि पानी कम होने पर ही अंतिम संस्कार दोबारा शुरू किया जा सकेगा। यमुना बाजार और उसके आसपास भारी जलजमाव से यातायात ठप हो गया है। दिल्ली सचिवालय के पास डबल लाइन सड़क और इंदिरा गांधी स्टेडियम के गेट नंबर 5 की ओर जाने वाली सड़क भी जलमग्न हो गई है।

प्रशासन ने यमुना बाजार, मजनू का टीला, गीता कॉलोनी, मयूर विहार और सिविल लाइंस से अब तक 12,000 से 14,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों यमुना खादर, गीता कॉलोनी और मयूर विहार में राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। दिल्ली सरकार और एमसीडी हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं और जलभराव वाले इलाकों में राहत व बचाव कार्य जारी है।-

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

मंदी की मार: पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में आई बाढ़ से हिमाचल का पर्यटन कारोबार हुआ बेहाल

मंदी की मार: पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में आई बाढ़ से हिमाचल का पर्यटन कारोबार हुआ बेहाल

CM योगी का बड़ा बयान- 'पहले एक ही परिवार के लोग पैसा लेकर करते थे भर्ती, अब काबिलियत को मिल रही पहचान'

CM योगी का बड़ा बयान- 'पहले एक ही परिवार के लोग पैसा लेकर करते थे भर्ती, अब काबिलियत को मिल रही पहचान'

आफत के अगले 72 घंटे! गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश; IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

आफत के अगले 72 घंटे! गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश; IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन? सदन में NDA या I.N.D.I.A कौन किस पर पड़ेगा भारी, जानिए संख्याबल का पूरा गणित

भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन? सदन में NDA या I.N.D.I.A कौन किस पर पड़ेगा भारी, जानिए संख्याबल का पूरा गणित

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू होने जा रहा 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान, महिलाओं और बच्चों के लिए क्यों है खास, जानिए

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू होने जा रहा 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान, महिलाओं और बच्चों के लिए क्यों है खास, जानिए

Voter list से नाम कटने की चिंता खत्म! Supreme Court ने ECI को दिया ये बड़ा निर्देश

Voter list से नाम कटने की चिंता खत्म! Supreme Court ने ECI को दिया ये बड़ा निर्देश

WhatsApp Down:  WhatsApp की सर्विस हुई डाउन, यूजर्स परेशान....

WhatsApp Down: WhatsApp की सर्विस हुई डाउन, यूजर्स परेशान....

अलर्ट! केरल में बढ़ रहा 'दिमाग खाने वाले अमीबा' का खौफ, एक और व्यक्ति की मौत

अलर्ट! केरल में बढ़ रहा 'दिमाग खाने वाले अमीबा' का खौफ, एक और व्यक्ति की मौत

बिहार: चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की बढ़ेगी सैलरी

बिहार: चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की बढ़ेगी सैलरी

कल पंजाब आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

कल पंजाब आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कर सकते हैं बड़ा ऐलान