खरड़ : स्थानीय डेरा बाबा मंगल नाथ जी प्रचीन मंदिर माता अंबिका देवी जी खरड़ में आज सिद्व बाबा जमना नाथ जी की 37 वीं बरसी मनाई गई। मंदिर के मु य सेवादार महंत योगी राम नाथ जी ने बताया कि बरसी कार्यक्रम को लेकर श्री रामायण पाठ के भोग डाले गये और हवन पूजा की गई जिसमें बड़ी सं या में शहरवासियों समेत दूर दराज की संगत, महंतो तथा श्रद्वालुओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में अलवर से महंत श्री रूप नाथ जी, महंत पीर विजय नाथ जी, महंत धनराज गिरी जी कुराली वाले, महंत समुंदर गिरी जी महाराज, महंत कालीनाथ जी, महंत कमल गिरी जी, महंत निर्मल गिरी जी, योगी शंभू नाथ, महंत दीप गिरी जी, योगी खेल नाथ जी, पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग, नगर कौंसिल खरड़ के पार्षद मान सिंह सैनी, नरिंदर राणा, पवन मनोचा, जय भगवान सिंगला तथा गुरमुख सिंह मान समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।