Tuesday, May 19, 2026
BREAKING
अदाणी ग्रुप का अमेरिका में 10 अरब डॉलर का निवेश एक बड़ा गेम चेंजर : भारतीय-अमेरिकी लीडर राजनाथ सिंह और वियतनाम के राष्ट्रपति की मुलाकात, रक्षा व इंडो-पैसिफिक स्थिरता पर सहमति उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख सुप्रीम कोर्ट से डॉग लवर्स को बड़ा झटका, पूर्व आदेश में बदलाव की मांग वाली याचिका खारिज 'यह डेब्यू और रिटायरमेंट दोनों', ओरी ने 'खतरों के खिलाड़ी' को बताया अपना पहला 'वास्तविक' रियलिटी शो दलाई लामा से मुलाकात कर भावुक हुईं भूमि पेडनेकर, बोलीं- 'लौटते वक्त आंखों से बहने लगे आंसू' फीफा वर्ल्ड कप 2026: ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी आईपीएल 2026: हेनरिक क्लासेन के पास ऑरेंज कैप, भुवनेश्वर की बादशाहत बरकरार 9 साल बाद रफ्तार पकड़ती नजर आ रही भारत की पहली बुलेट ट्रेन, जानिए मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर की लेटेस्ट अपडेट अमेरिका के साथ व्यापार और रक्षा सौदों के कारण बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को झटका लगने की आशंका

बाज़ार

एफडी, म्यूचुअल फंड और सोने में 5 लाख रुपए पर 5 साल में कौन देगा आपको सबसे ज्यादा रिटर्न?

17 मई, 2026 04:03 PM

आज के समय में लोग अपनी बचत को बढ़ाने के लिए अलग-अलग निवेश विकल्पों की तलाश में रहते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी), म्यूचुअल फंड और गोल्ड ऐसे प्रमुख विकल्प हैं, जिनमें निवेशक अपनी जरूरत और जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार पैसा लगाते हैं। हर निवेश विकल्प की अपनी अलग खासियत और फायदे होते हैं।

एफडी को सुरक्षित निवेश माना जाता है, क्योंकि इसमें तय ब्याज मिलता है और जोखिम काफी कम होता है। वहीं, म्यूचुअल फंड बाजार से जुड़े होते हैं और लंबे समय में बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। दूसरी तरफ, सोना यानी गोल्ड को आर्थिक अनिश्चितता और महंगाई के दौर में सुरक्षित निवेश माना जाता है।

वहीं, अगर कोई निवेशक 5 लाख रुपए को 5 साल के लिए निवेश करता है, तो इन तीनों विकल्पों में कहां सबसे ज्यादा रिटर्न मिलेगा, चलिए कैलकुलेशन के जरिए समझते हैं।

जानकारों के अनुसार, इन तीनों विकल्पों में निवेश से पहले ध्यान रखने वाली बात यह है कि इन तीनों में मिलने वाला संभावित रिटर्न अलग-अलग हो सकता है, क्योंकि यह रिटर्न बाजार की स्थिति, ब्याज दर और निवेश के प्रकार पर निर्भर करता है।

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में 5 लाख रुपए की एफडी 6.5 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर 5 साल के लिए करते हैं, तो आपको लगभग 1,90,210 रुपए का ब्याज मिलेगा। ऐसे में मैच्योरिटी पर कुल रकम करीब 6,90,210 रुपए हो जाएगी।

एफडी उन लोगों के लिए बेहतर मानी जाती है जो बिना जोखिम के निश्चित रिटर्न चाहते हैं। हालांकि, इसमें रिटर्न अन्य निवेश विकल्पों की तुलना में कम रहता है।

वहीं, अगर 5 लाख रुपए का निवेश म्यूचुअल फंड में किया जाए और औसतन 12 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिले, तो 5 साल में अनुमानित कमाई करीब 3,81,170 रुपए हो सकती है। ऐसे में निवेश की कुल वैल्यू बढ़कर लगभग 8,81,170 रुपए तक पहुंच सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, म्यूचुअल फंड लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, इसमें बाजार का जोखिम भी शामिल होता है और रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती।

जबकि, अगर 5 लाख रुपए का निवेश सोने में किया जाए और औसतन 10 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिले, तो 5 साल में अनुमानित लाभ करीब 3,05,255 रुपए हो सकता है। इस तरह कुल निवेश राशि बढ़कर लगभग 8,05,255 रुपए हो सकती है।

पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के दौरान सोने की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली है, जिससे निवेशकों को मजबूत रिटर्न मिला।

आंकड़ों के अनुसार, 5 साल की अवधि में म्यूचुअल फंड ने सबसे ज्यादा संभावित रिटर्न दिया। इसके बाद गोल्ड और फिर एफडी का स्थान रहा। हालांकि, ज्यादा रिटर्न के साथ जोखिम भी बढ़ता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी निवेश से पहले अपनी वित्तीय जरूरत, जोखिम उठाने की क्षमता और निवेश अवधि को समझना जरूरी है। बिना योजना के निवेश करने के बजाय वित्तीय सलाहकार की राय लेना बेहतर हो सकता है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

9 साल बाद रफ्तार पकड़ती नजर आ रही भारत की पहली बुलेट ट्रेन, जानिए मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर की लेटेस्ट अपडेट

9 साल बाद रफ्तार पकड़ती नजर आ रही भारत की पहली बुलेट ट्रेन, जानिए मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर की लेटेस्ट अपडेट

अमेरिका के साथ व्यापार और रक्षा सौदों के कारण बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को झटका लगने की आशंका

अमेरिका के साथ व्यापार और रक्षा सौदों के कारण बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को झटका लगने की आशंका

एमसीएक्स पर सोना मामूली बढ़त के साथ खुला, चांदी फिसली

एमसीएक्स पर सोना मामूली बढ़त के साथ खुला, चांदी फिसली

अमेरिका-ईरान तनाव टलने से शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा

अमेरिका-ईरान तनाव टलने से शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा

पेट्रोल-डीजल के रेट में हुई बढ़ोतरी, दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये, डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंचा

पेट्रोल-डीजल के रेट में हुई बढ़ोतरी, दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये, डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंचा

एआई-आधारित साइबर सुरक्षा, खतरे में बाजार की विश्वसनीयता से बड़ा जोखिम: सेबी प्रमुख

एआई-आधारित साइबर सुरक्षा, खतरे में बाजार की विश्वसनीयता से बड़ा जोखिम: सेबी प्रमुख

चौथी तिमाही में घाटे के बाद एयर कूलर निर्माता कंपनी सिम्फनी के शेयर 15 महीने के निचले स्तर पर

चौथी तिमाही में घाटे के बाद एयर कूलर निर्माता कंपनी सिम्फनी के शेयर 15 महीने के निचले स्तर पर

भारत के होटल निवेश में जबरदस्त उछाल, 2025 में हुई करीब 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी: रिपोर्ट

भारत के होटल निवेश में जबरदस्त उछाल, 2025 में हुई करीब 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी: रिपोर्ट

सोने में मामूली तेजी, चांदी 2.73 लाख रुपए के पार

सोने में मामूली तेजी, चांदी 2.73 लाख रुपए के पार

भारतीय शेयर बाजार में शीर्ष कंपनियों का मार्केटकैप 3.12 लाख करोड़ रुपए कम हुआ

भारतीय शेयर बाजार में शीर्ष कंपनियों का मार्केटकैप 3.12 लाख करोड़ रुपए कम हुआ