Thursday, July 09, 2026
BREAKING
एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं दिल्ली-NCR में भारी मॉनसून बारिश: नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया हाई अलर्ट नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया, राजस्थान में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी : पीएम मोदी भूमि रिकॉर्ड और डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम के एकीकरण पर मंथन, ULPIN-DIGIPIN तालमेल को मिलेगा बढ़ावा मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में शामिल हुए पीएम मोदी, आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर एसएआई और सफदरजंग स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के बीच एमओयू, स्पोर्ट्स साइंस और एथलीट देखभाल को मिलेगा बढ़ावा डीआरडीओ ने लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट पिनाका का सफल उड़ान परीक्षण किया ऑस्ट्रेलियनसुपर के 500 मिलियन एयू डॉलर के निवेश पर वित्त मंत्री ने जताई खुशी, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद गुजरात के डेटा सेंटर लक्ष्यों की तुलना में डिप्टी सीएम संघवी ने विफल सेमीकंडक्टर पहलों पर उठाए सवाल

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026: ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी

19 मई, 2026 01:51 PM

रियो डी जनेरियो : नेमार को जून में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्राजील की टीम में शामिल किया गया है। नेमार की ढाई साल बाद नेशनल टीम में वापसी हुई है।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, मैनेजर कार्लो एंसेलोटी ने सैंटोस स्टार नेमार के नाम की घोषणा सबसे आखिर में की, जिससे हाल के हफ्तों में ब्राजील के मीडिया में चल रही चयन को लेकर बहस खत्म हो गई। एंसेलोटी ने रियो डी जनेरियो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमने नेमार को इसलिए नहीं चुना क्योंकि हमें लगता है कि वह एक अच्छा बैकअप होंगे, बल्कि इसलिए चुना है क्योंकि वह अपनी खूबियों से टीम में जान डाल सकते हैं। चाहे वह एक मिनट खेलें या 90 मिनट। मुझे लगता है कि हमें पिच पर बिताए गए कुल मिनटों की क्वालिटी पर ध्यान देना होगा। वह तभी खेलेंगे, जब वह खेलने के हकदार होंगे। इसका फैसला ट्रेनिंग करेगी। मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि सारी उम्मीदें सिर्फ एक खिलाड़ी पर न टिकी हों।"

34 वर्षीय नेमार ब्राजील के लिए अब तक 128 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वह टीम की ओर से 79 गोल कर चुके हैं। ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी नेमार के नाम है। नेमार ने ब्राजील की जर्सी में अपना आखिरी मुकाबला साल 2023 में उरुग्वे के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालीफायर में खेला था, जहां उनके एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट में चोट लग गई थी।

बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन के पूर्व फॉरवर्ड इसके बाद से चोटों से जूझ रहे हैं। पिछले साल जनवरी में अपने बचपन के क्लब सैंटोस में लौटने के बाद नेमार ने सभी प्रतियोगिताओं में खेले 38 मुकाबलों में 17 गोल किए हैं। एंसेलोटी ने कहा, "हमने पूरे साल नेमार का मूल्यांकन किया। वह एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और इस वर्ल्ड कप में हमारे लिए अहम साबित होंगे। उनकी वही भूमिका और जिम्मेदारी है, जो बाकी 25 खिलाड़ियों की है।"

ब्राजील वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज 13 जून को न्यू जर्सी में मोरक्को के खिलाफ करेगा। इसके बाद ग्रुप-सी में टीम की अगली भिड़ंत हैती और स्कॉटलैंड से होगी।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्राजील का स्क्वाड:

गोलकीपर: एलिसन (लिवरपूल), एडरसन (फेनरबाचे), वेवर्टन (ग्रेमियो)

डिफेंडर: एलेक्स सैंड्रो, डैनिलो, लियो परेरा (फ्लेमेंगो), ब्रेमर (जुवेंटस), इबानेज (अल-अहली), वेस्ली (रोमा), मार्क्विनहोस (पेरिस सेंट-जर्मेन), गेब्रियल मैगलहेस (आर्सेनल), डगलस सैंटोस (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग)

मिडफील्डर: ब्रूनो गुइमारेस (न्यूकैसल), केसेमिरो (मैनचेस्टर यूनाइटेड), डैनिलो सैंटोस (बोटाफोगो), फैबिन्हो (अल-इत्तिहाद), लुकास पैक्वेटा (फ्लेमेंगो)

फॉरवर्ड: एंड्रिक (ल्योन), गेब्रियल मार्टिनेली (आर्सेनल), इगोर थियागो (ब्रेंटफोर्ड), मैथियस कुन्हा (मैनचेस्टर यूनाइटेड), राफिन्हा (बार्सिलोना), विनीसियस जूनियर (रियल मैड्रिड), लुइज हेनरिक (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग), नेमार (सैंटोस), रेयान (बोर्नमाउथ)।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा