Friday, September 04, 2026
BREAKING
ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

खेल

आईपीएल 2026: हेनरिक क्लासेन के पास ऑरेंज कैप, भुवनेश्वर की बादशाहत बरकरार

19 मई, 2026 01:50 PM

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ का टिकट कटाया। एसआरएच की इस जीत में हेनरिक क्लासेन ने बल्ले से अहम योगदान दिया और 26 गेंदों में 47 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही क्लासेन ने एक बार फिर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है।

आईपीएल 2026 में क्लासेन के 13 मुकाबलों में 555 रन हो गए हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने साई सुदर्शन को ऑरेंज कैप की रेस में पीछे छोड़ दिया है। सुदर्शन 13 मुकाबलों में 554 रनों के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 552 रनों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 13 मुकाबलों में 542 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में बल्ले से धमाल मचा रहे केएल राहुल 533 रन बनाकर इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर काबिज हैं।

पर्पल कैप अभी भी भुवनेश्वर कुमार के सिर की शोभा बढ़ा रही है। आरसीबी के तेज गेंदबाज ने इस सीजन अब तक खेले 13 मुकाबलों में 24 विकेट चटकाए हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा 13 मुकाबलों में 21 विकेट लेकर लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज 20 विकेट चटकाकर इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में फिलहाल तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। जोफ्रा आर्चर 17 विकेट के साथ चौथे और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज ईशान मलिंगा 17 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर काबिज हैं।

एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों में 44 रनों का योगदान दिया, जबकि कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों में 32 रन बनाए। हालांकि, एसआरएच ने 181 रनों के लक्ष्य को आसानी से 19 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। टीम की तरफ से ईशान किशन ने 47 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली, तो हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों में 47 रनों का योगदान दिया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे