Tuesday, May 19, 2026
BREAKING
अदाणी ग्रुप का अमेरिका में 10 अरब डॉलर का निवेश एक बड़ा गेम चेंजर : भारतीय-अमेरिकी लीडर राजनाथ सिंह और वियतनाम के राष्ट्रपति की मुलाकात, रक्षा व इंडो-पैसिफिक स्थिरता पर सहमति उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख सुप्रीम कोर्ट से डॉग लवर्स को बड़ा झटका, पूर्व आदेश में बदलाव की मांग वाली याचिका खारिज 'यह डेब्यू और रिटायरमेंट दोनों', ओरी ने 'खतरों के खिलाड़ी' को बताया अपना पहला 'वास्तविक' रियलिटी शो दलाई लामा से मुलाकात कर भावुक हुईं भूमि पेडनेकर, बोलीं- 'लौटते वक्त आंखों से बहने लगे आंसू' फीफा वर्ल्ड कप 2026: ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी आईपीएल 2026: हेनरिक क्लासेन के पास ऑरेंज कैप, भुवनेश्वर की बादशाहत बरकरार 9 साल बाद रफ्तार पकड़ती नजर आ रही भारत की पहली बुलेट ट्रेन, जानिए मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर की लेटेस्ट अपडेट अमेरिका के साथ व्यापार और रक्षा सौदों के कारण बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को झटका लगने की आशंका

मनोरंजन

दलाई लामा से मुलाकात कर भावुक हुईं भूमि पेडनेकर, बोलीं- 'लौटते वक्त आंखों से बहने लगे आंसू'

19 मई, 2026 01:53 PM

मुंबई : भूमि पेडनेकर इन दिनों सिर्फ अपनी फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक अनुभवों को लेकर भी चर्चा में हैं। इस बीच, वह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचीं, जहां उन्होंने तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। यह मुलाकात भूमि के लिए बेहद खास रही। उन्होंने इस अनुभव को अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया।

भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह दलाई लामा के साथ बैठी नजर आईं, जबकि कुछ तस्वीरों में धर्मशाला की खूबसूरत वादियां और वहां के आध्यात्मिक वातावरण की झलक दिखाई दी।

पोस्ट के कैप्शन में भूमि ने लिखा, ''दलाई लामा की मौजूदगी में मुझे सब कुछ बहुत हल्का, शांत और किसी सपने जैसा महसूस हुआ। जैसे ही मैं वहां से वापस लौटी, तो मेरी आंखों से आंसू बहने लगे थे। इस एहसास को शब्दों में पूरी तरह बताना आसान नहीं है। यह अनुभव मैंने दिल से महसूस किया।''

भूमि ने आगे कहा, ''मैं पिछले कुछ समय से खुद को समझने और मानसिक शांति पाने की यात्रा पर हूं। जिंदगी में मिलने वाले ऐसे खास पल मुझे भगवान और जीवन के प्रति ज्यादा शुक्रगुजार बना देते हैं। दलाई लामा से मिलना मेरे लिए शांति, दया और प्रेम से भरा ऐसा अनुभव था, जिसे मैं जिंदगीभर याद रखूंगी।''

भूमि की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी।

दलाई लामा का जीवन पूरी दुनिया में चर्चा का विषय रहा है। साल 1959 में तिब्बत में चीन के शासन के खिलाफ विद्रोह हुआ था। हालात बिगड़ने के बाद दलाई लामा को तिब्बत छोड़ना पड़ा। वह अपने कुछ साथियों के साथ हिमालय पार करके भारत पहुंचे थे। उस समय भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें देश में शरण दी थी। बाद में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तिब्बती निर्वासित सरकार का केंद्र बनाया गया, जो आज भी तिब्बती समुदाय के लिए बेहद अहम जगह मानी जाती है।

दलाई लामा को भारत में शरण दिए जाने के बाद भारत और चीन के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। चीन ने इसे अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप माना। उसी दौरान दोनों देशों के बीच सीमा विवाद भी गहराने लगे। धीरे-धीरे यह तनाव इतना बढ़ा कि साल 1962 में भारत और चीन के बीच युद्ध हो गया। इस युद्ध ने दोनों देशों के रिश्तों पर गहरा असर डाला।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'यह डेब्यू और रिटायरमेंट दोनों', ओरी ने 'खतरों के खिलाड़ी' को बताया अपना पहला 'वास्तविक' रियलिटी शो

'यह डेब्यू और रिटायरमेंट दोनों', ओरी ने 'खतरों के खिलाड़ी' को बताया अपना पहला 'वास्तविक' रियलिटी शो

महिला निर्देशक के साथ काम करने में खुद को ज्यादा सहज महसूस किया : ज्योतिका

महिला निर्देशक के साथ काम करने में खुद को ज्यादा सहज महसूस किया : ज्योतिका

'हूज योर गायनेक?' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, सबा आजाद बोलीं- 'इस बार पहले से ज्यादा होंगी चुनौतियां'

'हूज योर गायनेक?' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, सबा आजाद बोलीं- 'इस बार पहले से ज्यादा होंगी चुनौतियां'

'इतने लोगों के बीच मैं तन्हा कैसे महसूस कर सकता हूं', सलमान खान ने अकेलेपन वाले बयान पर दी सफाई

'इतने लोगों के बीच मैं तन्हा कैसे महसूस कर सकता हूं', सलमान खान ने अकेलेपन वाले बयान पर दी सफाई

आखिर क्यों अचानक बंद करने पड़े हर्ष गुजराल को अपने लाइव शो? नए पोस्ट ने बढ़ाया बड़ा सस्पेंस

आखिर क्यों अचानक बंद करने पड़े हर्ष गुजराल को अपने लाइव शो? नए पोस्ट ने बढ़ाया बड़ा सस्पेंस

सूर्या स्टारर 'करुप्पु' की सफलता से गदगद आरजे बालाजी, दर्शकों व थिएटर मालिकों से की खास अपील

सूर्या स्टारर 'करुप्पु' की सफलता से गदगद आरजे बालाजी, दर्शकों व थिएटर मालिकों से की खास अपील

भारत में एक्टर्स को अपने ही लोग बुरी तरह ट्रोल करते हैं, यह शर्मनाक है : अमीषा पटेल

भारत में एक्टर्स को अपने ही लोग बुरी तरह ट्रोल करते हैं, यह शर्मनाक है : अमीषा पटेल

'मनगढ़ंत खबरें बंद करें’... मौनी रॉय से तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी

'मनगढ़ंत खबरें बंद करें’... मौनी रॉय से तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी

पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एक्टिंग के जुनून ने बनाया बॉलीवुड स्टार

पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एक्टिंग के जुनून ने बनाया बॉलीवुड स्टार

फिल्में सिर्फ समाज सुधार के लिए नहीं, मनोरंजन के लिए भी बनती हैं : सोनाक्षी सिन्हा

फिल्में सिर्फ समाज सुधार के लिए नहीं, मनोरंजन के लिए भी बनती हैं : सोनाक्षी सिन्हा