Sunday, April 05, 2026
BREAKING
अराघची ने बुशहर प्लांट के पास अमेरिकी-इजरायली हमले की निंदा की, खतरनाक नतीजों की दी चेतावनी केरल चुनावः कन्नूर जिले के 2177 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी अमेरिका ने ईरान की धरती से ढूंढ निकाला अपना पायलट, सेना ने खतरनाक ऑपरेशन को दिया अंजाम प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मु और ओम बिरला ने ईस्टर पर दीं शुभकामनाएं अहमदाबाद और रतलाम डिवीजनों में ₹398.36 करोड़ की लागत से 1,929 किमी लंबी OFC बैकबोन परियोजना को मंजूरी होर्मुज स्ट्रेट संकट: अमेरिका से अलग होकर दुनिया के देश खुद कर रहे हैं समाधान की कोशिश देश में ऑनलाइन LPG सिलेंडर बुकिंग में 95 प्रतिशत की वृद्धि, 3.8 लाख से अधिक ग्राहकों ने नए कनेक्शनों के लिए पंजीकरण ईरान में विमान क्रैश के बाद दांव पर अमेरिका की साख, सर्च ऑपरेशन हुआ तेज चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश केरल में शशि थरूर के सुरक्षा गार्ड पर हमला: पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

हरियाणा

अंबाला छावनी सिविल अस्पताल की लैब होगी अपग्रेड, ढाई करोड़ से बढ़ेंगी नई जांच सुविधाएं

03 अप्रैल, 2026 09:52 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना के तहत अंबाला छावनी सिविल अस्पताल की एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला को लगभग ढाई करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेड किया जाएगा। मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस अपग्रेडेशन के तहत प्रयोगशाला में माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री से जुड़े कई नए और उन्नत टेस्ट जोड़े जाएंगे, जिससे आम जनता को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मरीजों को इधर-उधर भटकना न पड़े। इसी दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है।

इस संबंध में नगर परिषद के ईओ देवेंद्र नरवाल, सिविल अस्पताल की पीएमओ डॉ. पूजा और अन्य चिकित्सकों की बैठक आयोजित कर यह तय किया गया कि किन-किन नई जांच सुविधाओं को प्रयोगशाला में शामिल किया जाएगा।

गौरतलब है कि वर्तमान में अंबाला छावनी सिविल अस्पताल में 124 प्रकार के टेस्ट निशुल्क किए जा रहे हैं। इनमें ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, डेंगू, टाइफाइड, एचआईवी, हेपेटाइटिस, शुगर, थायरॉइड, हार्मोनल जांच सहित कई गंभीर बीमारियों से संबंधित जांच शामिल हैं।

नई सुविधाएं जुड़ने के बाद यह प्रयोगशाला क्षेत्र के लोगों के लिए एक आधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर के रूप में विकसित होगी, जिससे समय पर जांच और उपचार में मदद मिलेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गांव बरौली में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

गांव बरौली में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

किसानों को फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान नहीं आने दी जाए कोई परेशानी : गौरव गौतम

किसानों को फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान नहीं आने दी जाए कोई परेशानी : गौरव गौतम

आने वाले समय में डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर के साथ खाद, यूरिया, डीएपी की भी भारी किल्लत होगी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

आने वाले समय में डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर के साथ खाद, यूरिया, डीएपी की भी भारी किल्लत होगी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा विधान सभा सचिवालय के पदोन्नत कर्मचारियों ने विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को धन्यवाद दिया

हरियाणा विधान सभा सचिवालय के पदोन्नत कर्मचारियों ने विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को धन्यवाद दिया

ग्रामीण स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने पर सरकार का फोकस : नायब सिंह सैनी

ग्रामीण स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने पर सरकार का फोकस : नायब सिंह सैनी

दिल्ली–रोहतक–हिसार और दिल्ली–फरीदाबाद–पलवल के बीच RRTS कनेक्टिविटी के लिए DPR तक नहीं दिया : दीपेन्द्र हुड्डा

दिल्ली–रोहतक–हिसार और दिल्ली–फरीदाबाद–पलवल के बीच RRTS कनेक्टिविटी के लिए DPR तक नहीं दिया : दीपेन्द्र हुड्डा

स्कूली बच्चों के पोषण पर खास ध्यान, पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के लिए 747 करोड़ का बजट

स्कूली बच्चों के पोषण पर खास ध्यान, पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के लिए 747 करोड़ का बजट

मानवता के आधार पर मध्य पूर्व युद्ध के बीच हार्मुज में फंसे नाविकों के भोजन का इंतजाम करे ईरान : अनिल विज

मानवता के आधार पर मध्य पूर्व युद्ध के बीच हार्मुज में फंसे नाविकों के भोजन का इंतजाम करे ईरान : अनिल विज

देश की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र बलों के हितों व भविष्य की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व : दीपेंद्र हुड्डा

देश की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र बलों के हितों व भविष्य की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व : दीपेंद्र हुड्डा

राव नरेंद्र सिंह को सीडी कांड में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

राव नरेंद्र सिंह को सीडी कांड में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक