Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

हिमाचलियों की एकजुटता के लिए वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन का अभियान तेज

14 सितंबर, 2025 06:57 PM

चंडीगढ़ : हिमाचलियों की एकजुटता और उनके हितों को लेकर वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन ने युद्धस्तर पर अपना अभियान शुरू कर दिया है। संस्था का उद्देश्य हिमाचल से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं को एक मंच पर लाकर आपसी सामंजस्य और तालमेल के साथ समाजहित कार्यों को आगे बढ़ाना है। इसी कड़ी में रविवार को संस्था के वाइस चेयरमैन रविंद्र पठानिया और महामंत्री सुरेश राणा ने पंजाब के खरड़ स्थित हिमाचली जनहित महासभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समर्थन की अपील की।

बैठक में महासभा के अध्यक्ष जगदेव पटियाल और महामंत्री पृथ्वी राज शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन के रोडमैप को सराहनीय कदम बताते हुए पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था हिमाचलियों के हितों में होने वाले हर कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएगी और वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।

इससे पूर्व संस्था के अध्यक्ष अमित राणा ने दिल्ली स्थित पालमपुर सुधार सभा के अध्यक्ष विजय डोगरा और हिमाचल कल्याण सभा के सचिव राजिंदर ठाकुर से भी भेंट कर समर्थन मांगा था, जिसे दोनों संस्थाओं ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

संस्था के वाइस चेयरमैन पठानिया ने समर्थन देने वाली संस्थाओं का आभार जताते हुए कहा कि किसी भी कार्य की सफलता सामूहिक सहयोग पर निर्भर करती है। जब सभी संस्थाएं एकजुट होकर किसी उद्देश्य के लिए खड़ी होंगी, तो उसके परिणाम सार्थक होंगे और समस्त हिमाचली समाज को लाभ मिलेगा।

संस्था की चेयरपर्सन आशा जसवाल और अध्यक्ष अमित राणा ने भी इस पहल को भाईचारे को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार संस्थाओं से सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं, वह दिन दूर नहीं जब सभी हिमाचली संस्थाएं एक छाते के नीचे एकजुट होकर समाजहित कार्यों को आगे बढ़ाएंगी।

इस मौके पर हिमाचली जनहित महासभा पंजाब से प्रवेश भारती, शाम लाल शास्त्री, कुलदीप शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, राम गोपाल, राजिंदर कुमार, प्रेम चंद, कुलदीप चंदेल, संदीप, कपिल, भीम सिंह, राजिंदर शर्मा, सुनील चौहान और कश्मीर सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका