Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

चंडीगढ़

हिंदू समुदाय ने एकजुट होकर पर बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के खिलाफ किया जबरदस्त रोष प्रदर्शन

08 दिसंबर, 2024 08:30 PM

चण्डीगढ़ : सेक्टर 17 प्लाजा में सनातन सुरक्षा समिति के आह्वान पर बांग्लादेश में हो रहे हिंदू व इस्कॉन मंदिरों पर हो रहे हमले व हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया जिसमें शहर में बसे हिन्दू समुदाय का आक्रोश फूट पड़ा। कार्यक्रम में उपस्थित हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह में भारी गुस्सा और जोश भरा हुआ था। हाथों में बैनरों पर ना बाटेंगे न कटेंगे, एक रहेंगे सेफ रहेंगे, एक धक्का जोर से दो, बांग्लादेश तोड़ दो, बांग्लादेश मुर्दाबाद, बांग्लादेश पर भारत सरकार सैनिक हमला करें आदि आदि नारे लिखे हुए थे। इस जोरदार रोष प्रदर्शन में प्लाजा पूरी तरह से भगवामय हो गया। यहां उपस्थित जन समूह को संबोधित संस्था के सरंक्षक स्वामी श्यामानंद जी, जो श्री कृष्ण परनामी निजदरबार, चण्डीगढ़ के संचालक भी हैं, ने कहा कि पूरे विश्व में गद्दारी की मिसाल देखनी है तो वह बांग्लादेश है। जिस बांग्लादेश को बनाने के लिए भारत के हजारों सैनिकों ने अपना बलिदान दिया कुर्बानी दी भारत की जनता ने घर घर से एक एक रुपए इकट्ठा कर तन मन धन से 1971 में मदद की तथा चांदी की थाली में सजाकर बांग्लादेश बनाकर दिया, वही बांग्लादेश आज वहां रह रहे हिंदुओं पर घोर अत्याचार कर रहा है, उनकी बहू बेटियों की इज्जत लूट रहा है, हिंदू व इस्कॉन मंदिरों को नष्ट किया जा रहा है, जलाया जा रहा है, हिंदुओं और गायों को काटा जा रहा है। भारत के रहमो करम पर रहने वाला बांग्लादेश से अब याचना नहीं सिर्फ़ रण होना चाहिए। उसकी औकात दिखा देने का समय आ चुका है। कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेश सरकार और वहां के कार्यवाह प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ की प्रमुख धार्मिक संस्थाओं में से कृष्ण प्रणामी मंदिर के संत श्री श्यामानंद जी, इस्कॉन चंडीगढ़ के श्री बृहद दास प्रभु, श्री ब्राह्मण सभा, चंडीगढ़ के अध्यक्ष यशपाल तिवारी, सरदार गुरमुख सिंह, प्रेम शम्मी, हिंदू पर्व महासभा, चंडीगढ़ के प्रधान बीपी अरोड़ा, प्रसिद्ध पंजाबी गायक मदन शोंकी, पंडित ओमप्रकाश शास्त्री, कवि डॉ अनीश गर्ग, किन्नर सभा, चंडीगढ़ के प्रधान धनंजय चौहान, श्री चैतन्य गौडिया मठ चंडीगढ़ के जयप्रकाश गुप्ता आदि प्रमुख थे।

चण्डीगढ़ की बेटी संदीप संधू, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन, भाजपा प्रधान जितेंद्र पाल मल्होत्रा, अरुण सूद, रामबीर भट्टी, शक्तिप्रकाश देवशाली, अनूप गुप्ता, सुभाष चावला, देवेंद्र बबला, रूबी गुप्ता, रेखा सूद आदि के साथ साथ इनके अलावा भीमसेन अग्रवाल, देवी सिंह, अनूप गुप्ता आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां