Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

हार्दिक पांड्या का तूफानी शतक, लगातार पांच छक्के और एक चौके के साथ ओवर में जड़ दिए 34 रन

03 जनवरी, 2026 09:26 PM

राजकोट। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ 92 गेंदों में 11 छक्कों की मदद से 133 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेलते हुए जहां अपनी टीम बड़ौदा को 293 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए अपने दावे को मजबूती से पेश किया।

आज यहां टॉस जीतकर विदर्भ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने विदर्भ के गेंदबाजी आक्रमण के आगे लगातार विकेट गंवाए। एक समय 19.1 ओवर में बड़ौदा ने 71 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। अमित हरिराम पासी (शून्य) और नित्य पांड्या (15) को नचिकेत भूटे ने आउट किया। प्रियांशु मोलिया (16), अतीत सेठ (21) और जितेश शर्मा (नौ) रन बनाकर आउट हुए। ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आये हार्दिक पंड्या ने कप्तान क्रुणाल पंड्या के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरते हुए छठे विकेट के लिए 65 रन जोड़े।

31वें ओवर में पार्थ रेखड़े ने क्रुणाल पांड्या (23) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद 37वें ओवर में विष्णु सोलंकी भी 26 रन बनाकर पार्थ रेखड़े का शिकार बन गए। इस दौरान हार्दिक ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 92 गेंदों में आठ चौके और 11 छक्के उड़ाते हुए (133) रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 46वें ओवर में यश ठाकुर ने आउट किया। बड़ौदा ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 293 रनों का स्कोर बनाया। महेश पिठिया (18) और करण उमट्ट 13 रन बनाकर नाबाद रहे। विदर्भ के लिए यश ठाकुर ने चार विकेट लिए। नचिकेत भूटे और पार्थ रेखड़े को दो-दो विकेट मिले। प्रफुल हिंगे ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव