Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

हरियाणा

हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल ने दिया संदेश, बोले- क्राइम के खिलाफ ट्रैकडाउन लगातार रहेगा जारी

01 जनवरी, 2026 07:53 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों पर बात करते हुए कहा कि शुरुआत में इन्हें लागू करना चुनौतीपूर्ण लगा, लेकिन आज के समय के अपराधों को ध्यान में रखते हुए इन्हें अधिक सटीक और प्रभावी बनाया गया है। सामान्य अपराधों को भी कम्युनिटी सर्विस के माध्यम से समाज से जोड़ने की पहल सरकार ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास पहले से ही शिकायत निवारण की पूरी व्यवस्था है, जहां हर नागरिक की बात सुनी जाती है और कार्रवाई की जाती है। अब इस प्रक्रिया को और अधिक ऑटोमेटिक और पारदर्शी बनाया जाएगा। जनता से मिलने वाली फीडबैक को नियमित रूप से फॉर्मलाइज किया जाएगा।

अपराध पर सख्ती और जनहित योजनाओं पर जोर
डीजीपी सिंघल ने स्पष्ट किया कि क्राइम के खिलाफ ट्रैकडाउन लगातार जारी रहेगा। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्कूटी उपलब्ध करवाई गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। बच्चों के लिए पुलिस थानों में अलग से विशेष कक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने 112 आपातकालीन सेवा योजना को और मजबूत करने की बात भी कही।

रेवाड़ी से है डीजीपी अजय सिंघल का नाता
अजय सिंघल का रेवाड़ी जिले से गहरा नाता है। हालांकि वर्तमान में परिवार का कोई सदस्य रेवाड़ी में नहीं रहता। रेवाड़ी में उनका परिवार हरसोरिया फैमिली के नाम से जाना जाता है।

शैक्षणिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि
अजय सिंघल IIT दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक हैं। उनके पिता ओपी सिंघल मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में अधिकारी रहे। उनके एक चाचा गुजरात में रहते हैं, जहां उनकी फैक्ट्री है, जबकि दूसरे चाचा गुरुग्राम में रहते हैं।सिंघल हमेशा सुर्खियों से दूर रहे हैं। उनकी पत्नी शीना होम मेकर हैं। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है।

पुलिस सेवा में लंबा और प्रभावशाली अनुभव
अजय सिंघल ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विजिलेंस, रेलवे पुलिस, सीआईडी, स्पेशल ब्रांच, साइबर अपराध और आंतरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सेवाएं दी हैं। उन्हें वर्ष 2008 में पुलिस पदक और वर्ष 2017 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वे केंद्र सरकार में वित्त मंत्रालय के अधीन डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव