Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

दुनिया

हमास ने 47वीं बार तोड़ा युद्धविराम ! 38 मौतों से गाजा फिर लहूलुहान, नेतन्याहू ने कहा- अब तभी खुलेगी रफाह क्रॉसिंग जब..

19 अक्टूबर, 2025 09:09 PM

गाजा में जारी संघर्ष के बीच इजराइली सेना ने अक्टूबर की शुरुआत से लागू युद्धविराम का 47वीं बार उल्लंघन किया है, जिसमें 38 लोगों की मौत और 143 घायल हुए हैं। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से अब तक गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई में 68,116 लोग मारे गए और 1,70,200 घायल हुए हैं। वहीं, 7 अक्टूबर के हमलों में इजराइल में 1,139 लोगों की मौत और लगभग 200 लोगों का अपहरण हुआ था। इसी बीच, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को घोषणा की कि गाजा और मिस्र के बीच रफाह सीमा क्रॉसिंग को “अगले आदेश तक बंद” रखा जाएगा, जब तक हमास सभी मृत इजराइली बंधकों के शव वापस नहीं करता।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा-“रफाह सीमा तभी खोली जाएगी जब हमास मृत बंधकों के अवशेष लौटाने और युद्धविराम समझौते के तहत तय शर्तों को पूरा करेगा।” रफाह सीमा गाजा का इकलौता द्वार था जो इजराइल के सीधे नियंत्रण में नहीं था। यह मानवीय सहायता और नागरिकों के आवागमन के लिए जीवनरेखा मानी जाती थी। इसकी बंदी ने गाजा के लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। हमास ने शनिवार को दो और बंधकों के शव रेड क्रॉस को सौंपे, जिन्हें बाद में इजराइली सेना के हवाले किया गया। इजराइल ने इस घटना को “अपूर्ण सहयोग” बताते हुए हमास पर युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

दूसरी ओर, काहिरा स्थित फलस्तीनी दूतावास ने घोषणा की थी कि रफाह सीमा सोमवार, 20 अक्टूबर को मिस्र के साथ समन्वय के बाद खोली जाएगी, ताकि मिस्र में रह रहे फिलीस्तीनी नागरिक गाजा लौट सकें। हालांकि नेतन्याहू के आदेश के बाद यह निर्णय फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस बीच, तेल अवीव में प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि गाजा में बचे सभी बंधकों के शवों को जल्द से जल्द वापस लाया जाए। हमास ने नेतन्याहू पर आरोप लगाया कि वह “कमजोर बहानों के जरिए युद्धविराम समझौते को बाधित कर रहे हैं।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित