Thursday, March 19, 2026
BREAKING
ईरान के हमले पर यूएई का कड़ा रुख, हबशान गैस प्लांट ऑपरेशन अस्थायी रूप से बंद कतर पर हमले के बाद ट्रंप का सख्त रुख, ईरान को दी तबाही की खुली चेतावनी ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने बनाई ‘फ्यूल सप्लाई टास्क फोर्स’ वैश्विक तनाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 2,500 अंक टूटा फेड फैसले के बाद सोने-चांदी पर दबाव, दोनों धातुओं में गिरावट हम फीफा विश्व कप 2026 का नहीं, अमेरिका का बहिष्कार करेंगे: ईरान जुबीन गर्ग मौत मामले में तेज होगी सुनवाई, फास्ट-ट्रैक कोर्ट रोजाना करेगा ट्रायल 'धुरंधर 2' के क्रेज के बीच दिल्ली पुलिस का अनोखा संदेश, फिल्म के सीन से दी 'नशे को ना' कहने की सीख राजीव अदातिया ने किया नोरा फतेही का बचाव, बोले, सिर्फ कलाकार को दोष देना गलत, पूरी टीम जिम्मेदार पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बंबीहा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

खेल

हम फीफा विश्व कप 2026 का नहीं, अमेरिका का बहिष्कार करेंगे: ईरान

19 मार्च, 2026 08:12 PM

ईरान ने फीफा विश्व कप 2026 के बहिष्कार की धमकी वापस ले ली है। लेकिन अमेरिका में मैच न खेलने के अपनी मांग पर कायम है। ईरान के फुटबॉल चीफ मेहदी ताज ने कहा कि टीम टूर्नामेंट की तैयारियों को जारी रखेगी, भले ही पुरुष टीम अमेरिका में अपने मैच न खेले।

फुटबॉल विश्व कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाना है। फरवरी के आखिर में अमेरिका के साथ चल रहे विवाद के बाद ईरान की टीम की सुरक्षा और मैचों की जगह को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। इसलिए ईरान ने अमेरिका में विश्व कप के दौरान अपने प्रस्तावित मैच खेलने से इनकार कर दिया है।

बता दें कि ईरान विश्व कप क्वालीफाई करने वाली पहली टीमों में शामिल है। फार्स न्यूज एजेंसी के हवाले से मेहदी ताज ने कहा, “नेशनल टीम तुर्की में ट्रेनिंग कैंप लगाएगी और वहां दो मैत्रीपूर्ण मैच खेलेगी। हम अमेरिका का बॉयकॉट करेंगे, लेकिन विश्व कप का नहीं।”

ताज का यह बयान ईरान के खेल मंत्री अहमद डोनयामाली के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगा। ईरान की पुरुष टीम को जून में अमेरिका में बेल्जियम, मिस्र और न्यूजीलैंड के साथ मैच खेलने हैं।

मेक्सिको की प्रेसिडेंट क्लाउडिया शीनबाम ने ईरान के अमेरिका में विश्व कप मैचों के बहिष्कार पर कहा कि आखिरी फैसला फीफा के हाथ में है। फीफा ने भी पुष्टि की है कि वे ईरान फुटबॉल फेडरेशन के संपर्क में हैं और चाहते हैं कि सभी टीमें अपने तय शेड्यूल के अनुसार टूर्नामेंट में भाग लें।

ईरान ने इजरायल और अमेरिका की तरफ से लगातार हो रहे हमलों और बिना वजह युद्ध छेड़ने की वजह से लिया है। देखना होगा कि फीफा ईरान के लिए विश्व कप के मैच अमेरिका से हटाकर किसी और वेन्यू पर स्थानांतरित करता है या नहीं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

Commonwealth Youth Games: अगले साल 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक माल्टा में आयोजन, 14 से 18 साल की उम्र के एथलीट्स लेंगे हिस्सा

Commonwealth Youth Games: अगले साल 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक माल्टा में आयोजन, 14 से 18 साल की उम्र के एथलीट्स लेंगे हिस्सा

आईपीएल 2026: विराट कोहली रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं

आईपीएल 2026: विराट कोहली रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस के स्क्वाड से जुड़े रोहित शर्मा

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस के स्क्वाड से जुड़े रोहित शर्मा

फरहान, जैक्स और शाल्कविक फरवरी के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित

फरहान, जैक्स और शाल्कविक फरवरी के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस ने शुरू किया अभ्यास, 29 मार्च को होना है पहला मुकाबला

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस ने शुरू किया अभ्यास, 29 मार्च को होना है पहला मुकाबला

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स: सचिन और कुंबले ने द्रविड़ और बिन्नी सहित अन्य विजेताओं को बधाई दी

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स: सचिन और कुंबले ने द्रविड़ और बिन्नी सहित अन्य विजेताओं को बधाई दी

बांग्लादेश से वनडे सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान ने अंपायरिंग पर उठाए सवाल, दर्ज कराई शिकायत

बांग्लादेश से वनडे सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान ने अंपायरिंग पर उठाए सवाल, दर्ज कराई शिकायत

मास्टर ब्लास्टर के शतकों का ऐतिहासिक शतक, 16 मार्च 2012 में सचिन ने रचा था क्रिकेट इतिहास

मास्टर ब्लास्टर के शतकों का ऐतिहासिक शतक, 16 मार्च 2012 में सचिन ने रचा था क्रिकेट इतिहास

SA vs NZ 1st T20: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया

SA vs NZ 1st T20: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया

ICC का कड़ा एक्शन : पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को लगी फटकार, खाते में जुड़ा डिमेरिट पॉइंट

ICC का कड़ा एक्शन : पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को लगी फटकार, खाते में जुड़ा डिमेरिट पॉइंट