Monday, October 12, 2026
BREAKING
• डेयरी काम्पलेक्स में वेटरनरी अस्पताल होगा जहां निशुल्क ईलाज सुविधा मिलेगी, अन्य कई सुविधाएं होगी : विज • महाराजा अग्रसेन महान शासक, समाजशास्त्री और अर्थशास्त्री थे : अनिल विज • अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्याम सिंह राणा • हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज : डॉ. सुमिता मिश्रा • हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे : राव नरबीर सिंह • स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा : आरती सिंह राव • Hamirpur: हिमाचल भवन को राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग • 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026, लेजर शो और पारंपरिक स्वाद महोत्सव होंगे मुख्य आकर्षण • Shimla : "न्याय केवल अदालती आदेशों तक सीमित न रहे", दीक्षांत समारोह में बोले CM सुक्खू • भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट उत्सव संबंधी बस्तिआत इलाके में 23 अक्तूबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

हरियाणा

स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा : आरती सिंह राव

12 अक्टूबर, 2026 07:50 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि जिला नूंह में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ तथा जन-सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जिले के 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा राज्य में 100 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की बजट घोषणा के क्रम में यह प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। जिला नूंह के अंतर्गत मानौत, खानपुर घाटी, झारपुरी, सलम्बा, बादली, गुरनावट, पापड़ा और रायपुरी गांवों में इन नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की जाएगी। इन सभी चयनित गांवों की ग्राम पंचायतों द्वारा उप-स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण और संचालन हेतु निःशुल्क भूमि व अस्थाई भवन उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव पास कर पहले की सहमति दे दी गई है। इसके अलावा, जी.आई.एस. मैपिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया है कि ये सभी प्रस्तावित स्थल जनसंख्या के मानदंडों और क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरी तरह से पूरा करते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इन 8 नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों के खुलने से ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा काफी बढ़ जाएगा और मरीजों को इलाज के लिए लंबी दूरियां तय नहीं करनी पड़ेंगी।
आरती सिंह राव ने बताया कि हरियाणा सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम नूंह जिले के दूरदराज के गांवों में रहने वाले नागरिकों को उनके घर के समीप ही उच्च कोटि की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

डेयरी काम्पलेक्स में वेटरनरी अस्पताल होगा जहां निशुल्क ईलाज सुविधा मिलेगी, अन्य कई सुविधाएं होगी : विज

डेयरी काम्पलेक्स में वेटरनरी अस्पताल होगा जहां निशुल्क ईलाज सुविधा मिलेगी, अन्य कई सुविधाएं होगी : विज

महाराजा अग्रसेन महान शासक, समाजशास्त्री और अर्थशास्त्री थे : अनिल विज

महाराजा अग्रसेन महान शासक, समाजशास्त्री और अर्थशास्त्री थे : अनिल विज

अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्याम सिंह राणा

अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्याम सिंह राणा

हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज : डॉ. सुमिता मिश्रा

हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज : डॉ. सुमिता मिश्रा

हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे : राव नरबीर सिंह

हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे : राव नरबीर सिंह

महाराजा अग्रसेन जी संपूर्ण भारतीय समाज की एक महान विभूति थे : नायब सिंह सैनी

महाराजा अग्रसेन जी संपूर्ण भारतीय समाज की एक महान विभूति थे : नायब सिंह सैनी

स्वर्ण पदक विजेता अमन सहरावत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : कृष्ण लाल पंवार

स्वर्ण पदक विजेता अमन सहरावत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : कृष्ण लाल पंवार

नवरात्रों के दौरान कुट्टू के आटे की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण करें : आरती सिंह राव

नवरात्रों के दौरान कुट्टू के आटे की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण करें : आरती सिंह राव

भूना में बाईपास निर्माण और फतेहाबाद की बंद रेल सेवाएं बहाल की जाएं : कुमारी सैलजा

भूना में बाईपास निर्माण और फतेहाबाद की बंद रेल सेवाएं बहाल की जाएं : कुमारी सैलजा

विदेशी ताकतों के इशारों पर देश की शांति भंग कर रहे हैं विरोधी, लोगों ने इन्हें हर जगह रिजेक्ट किया : अनिल विज

विदेशी ताकतों के इशारों पर देश की शांति भंग कर रहे हैं विरोधी, लोगों ने इन्हें हर जगह रिजेक्ट किया : अनिल विज