Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

सेहत

स्वाद ही नहीं सेहत के लिए लाजवाब है लहसुन, आयुर्वेद के जानिए फायदे

02 अप्रैल, 2026 07:24 PM

नई दिल्ली : लहसुन सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने नहीं, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी वरदान है। आयुर्वेद में लहसुन को रसायन की तरह माना गया है, क्योंकि यह शरीर की कई बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है। चाहे वह सर्दी-जुकाम हो, इम्यूनिटी की कमजोरी, दिल की समस्याएं या पाचन से जुड़ी परेशानियां, लहसुन हर मामले में मददगार साबित होता है। लहसुन में नैचुरल एंटीबायोटिक गुण मौजूद हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। इसके दाने हों या पत्ते, दोनों ही बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ाते हैं, खासकर जब जुकाम, खांसी और वायरल इंफेक्शन हो। दिल और ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी लहसुन बेहद फायदेमंद है। यह कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस में रखता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर दिल की बीमारियों का खतरा हो या ब्लड सर्कुलेशन कमजोर हो, तो लहसुन पत्तों के साथ इसका सेवन करना बेहद उपयोगी साबित होता है।

पाचन संबंधी समस्याओं में भी लहसुन और उसके पत्ते बहुत असर दिखाते हैं। भारी भोजन, गैस या अपच जैसी परेशानियों में लहसुन का सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। आयुर्वेद में इसे गर्मी पैदा करने वाला माना गया है, इसलिए यह पेट के लिए भी फायदेमंद है।

जोड़ों के दर्द या शरीर में सूजन की समस्या में भी लहसुन काम आता है। यह प्राकृतिक रूप से सूजन को कम करता है और दर्द में राहत देता है। खासकर बुजुर्गों या ठंड के मौसम में जोड़ों और बदन की अकड़न में यह बहुत लाभकारी है।

लहसुन शरीर में गर्माहट बनाए रखने में भी मदद करता है। सुस्ती, थकान या वजन बढ़ने जैसी समस्याओं में लहसुन पत्तों के साथ सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
खाने में भी लहसुन और उसके पत्तों को शामिल करना आसान है। सब्ज़ी, दाल, सूप या पराठे में इसका इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पोषण भी देता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर