Monday, March 23, 2026
BREAKING
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

खेल

स्कॉटलैंड पर जीत के साथ नेपाल ने टी20 विश्व कप अभियान का किया समापन

18 फ़रवरी, 2026 02:57 PM

नेपाल ने मंगलवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अभियान का समापन किया। नेपाल और स्कॉटलैंड की टीमें इस मैच से पहले ही खिताबी दौड़ से बाहर थीं। ऐसे में यह सम्मान की लड़ाई थी। नेपाल ने 4,352 दिनों के बाद टी20 वर्ल्ड कप में कोई मुकाबला जीता है। इससे पहले टीम ने 20 मार्च 2014 को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच 9 रन से अपने नाम किया था।

वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 170 रन बनाए। इस टीम को जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 10 ओवरों में 80 रन जुटाए।

मुन्से 29 गेंदों में 4 चौकों के साथ 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जोन्स ने ब्रैंडन मैकमुलेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 रन जुटाए। जोन्स 45 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 71 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मैकमुलेन ने 25 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, मार्क वाट ने 10 रन जोड़े। विपक्षी खेमे से सोमपाल कामी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि नंदन यादव ने 2 विकेट निकाले। एक-एक विकेट रोहित पौडेल और कुशल भुर्तेल ने हासिल किया।

इसके जवाब में नेपाल ने 19.2 ओवरों में जीत हासिल की। कुशल ने आसिफ शेख के साथ 9.1 ओवरों में 74 रन की साझेदारी की। कुशल 35 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 43 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आसिफ ने 27 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 33 रन की पारी खेली।

यह टीम 98 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से गुलशन झा ने दीपेंद्र सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 36 गेंदों में 73 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई। दीपेंद्र 23 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 50 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि गुलशन ने 17 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी टीम से तीनों विकेट माइकल लीस्क ने हासिल किए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

PCB की दखलअंदाजी ने कोच पद से इस्तीफे के लिए किया मजबूर: गैरी कर्स्टन

PCB की दखलअंदाजी ने कोच पद से इस्तीफे के लिए किया मजबूर: गैरी कर्स्टन

IPL 2026: 'एक भी मिनट बर्बाद ना करें', विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों को दिया गुरु मंत्र

IPL 2026: 'एक भी मिनट बर्बाद ना करें', विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों को दिया गुरु मंत्र

भारतीय टीम करेगी आयरलैंड का दौरा, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

भारतीय टीम करेगी आयरलैंड का दौरा, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा करारा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर हुए नाथन एलिस

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा करारा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर हुए नाथन एलिस

न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

एफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए भारतीय टीम बैंकॉक पहुंची

एफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए भारतीय टीम बैंकॉक पहुंची