Friday, October 02, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

बाज़ार

सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट, 1.20% तक सस्ते हुए दाम

07 जुलाई, 2026 04:52 PM

सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। सुबह के कारोबार में दोनों कीमती धातुओं के भाव करीब 1.20 प्रतिशत तक कम हो गए।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का 5 अगस्त 2026 वाला अनुबंध पिछले बंद भाव 1,46,917 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में गिरावट के साथ 1,46,566 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,009 रुपये (0.69%) की गिरावट के साथ 1,45,908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,45,767 रुपये का निचला स्तर और 1,46,566 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ। चांदी में भी तेज बिकवाली देखी गई। 4 सितंबर 2026 वाला अनुबंध पिछले बंद भाव 2,36,099 रुपये प्रति किलो की तुलना में 1,999 रुपये की गिरावट के साथ 2,34,100 रुपये पर खुला। थोड़ी देर बाद यह 2,816 रुपये (1.19%) सस्ता होकर 2,33,283 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर:

– सोना 0.63% गिरकर 4,141 डॉलर प्रति औंस
– चांदी 1.46% गिरकर 61.41 डॉलर प्रति औंस पर था।

क्रिसिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष (FY27) की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में गोल्ड लोन सबसे बड़ी सिक्योर्ड एसेट क्लास बन गया है। इसने वाहन लोन को भी पीछे छोड़ दिया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तिमाही में जारी सभी सिक्योर्ड लोन में गोल्ड लोन की हिस्सेदारी बढ़कर 31 प्रतिशत हो गई, जबकि वाहन लोन की हिस्सेदारी घटकर 26 प्रतिशत रह गई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और डॉलर की मजबूती के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट