Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

बाज़ार

सोना-चांदी बाजार में दबाव, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच चांदी 1,300 रुपये टूटी

03 जून, 2026 02:12 PM

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक कमोडिटी बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार के कारोबारी सत्र में घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना अपने पिछले बंद भाव 1,59,346 रुपए से 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,59,447 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं जुलाई वायदा चांदी 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 2,66,668 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली।

वहीं खबर लिखे जाने तक (सुबह 11:36 बजे के करीब) 5 अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 0.24 प्रतिशत यानी 390 रुपए की गिरावट के साथ 1,58,956 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं दूसरी ओर 3 जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी 0.49 प्रतिशत यानी 1,307 रुपए की गिरावट के साथ 2,65,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका-ईरान संघर्ष के और तेज होने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे महंगाई बढ़ने और ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बने रहने की आशंका बढ़ गई है। इसी वजह से निवेशकों का रुझान सोने की ओर सीमित रहा।

स्पॉट गोल्ड 0.2 प्रतिशत गिरकर 4,476.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अगस्त डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 4,504.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। स्पॉट सिल्वर भी 0.5 प्रतिशत टूटकर 74.73 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण निवेशक सतर्क बने हुए हैं।

पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना के अनुसार, ईरान की ओर से बहरीन, कुवैत और अन्य क्षेत्रीय ठिकानों पर मिसाइल हमलों की कोशिश की गई, जिन्हें या तो विफल कर दिया गया या वे सफल नहीं हो सके। वहीं वाशिंगटन और तेहरान के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत में भी कोई ठोस प्रगति नहीं दिखाई दे रही है।

इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है, जिससे वैश्विक स्तर पर महंगाई और संभावित ब्याज दर बढ़ोतरी की चिंताएं और गहरा गई हैं। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर के अनुसार, एमसीएक्स गोल्ड ने मजबूत शुरुआत की है और फिलहाल 1,59,000 रुपए के ऊपर बना हुआ है। यह बाजार में सकारात्मक रुझान का संकेत देता है।

उनका कहना है कि यदि सोना 1,60,000 रुपए के स्तर को मजबूती से पार कर लेता है तो इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है और भाव 1,62,000 से 1,63,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। वहीं नीचे की ओर 1,59,000 रुपए तत्काल सपोर्ट का काम करेगा। यदि यह स्तर टूटता है तो कीमतें 1,58,400 से 1,58,000 रुपए तक फिसल सकती हैं।

एक्सपर्ट के मुताबिक, एमसीएक्स सिल्वर फिलहाल 2,66,000 रुपए के ऊपर टिके रहने में सफल रही है, लेकिन बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। चांदी के लिए 2,68,000 रुपए का स्तर महत्वपूर्ण प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) माना जा रहा है। यदि यह स्तर पार होता है तो कीमतें 2,69,500 से 2,70,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक जा सकती हैं। हालांकि, यदि चांदी 2,65,000 रुपए के नीचे फिसलती है, तो इसमें और कमजोरी आ सकती है और भाव 2,63,000 से 2,61,000 रुपए के दायरे तक पहुंच सकते हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की दिशा काफी हद तक अमेरिका-ईरान संघर्ष, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक आर्थिक संकेतों पर निर्भर करेगी। सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग और वैश्विक तनाव की स्थिति की वजह से कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार