Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

बाज़ार

सेब के बाद अदाणी एग्री फ्रेश हिमाचल प्रदेश में करेगी चेरी की खरीदारी, बाद में आड़ू और प्लम की भी शुरू होगी खरीद

09 मई, 2026 07:23 PM

लखनऊ : अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड (एएएफएल) ने चेरी जैसे फलों सहित स्टोन फ्रूट श्रेणी में कदम रखने की घोषणा की है, और हिमाचल प्रदेश में चेरी की खरीद शुरू करने की योजना बना रही है।

कंपनी के अनुसार, इस विस्तार से फलों की शेल्फ लाइफ बेहतर होगी, किसानों को बड़े बाजार तक पहुंच मिलेगी और उन्हें अपनी उपज का बेहतर दाम मिल सकेगा। हिमाचल प्रदेश में एएएफएल के छह केंद्रों पर मौजूद नियंत्रित वातावरण वाले स्टोरेज केंद्रों को चेरी के भंडारण और वितरण के लिए अपग्रेड किया गया है।

गौरतलब है कि एएएफएल हिमाचल प्रदेश में संगठित तरीके से सेब की खरीद, भंडारण और मार्केटिंग करने वाली शुरुआती कंपनियों में शामिल रही है।

एएएफएल के बिजनेस हेड मनीष अग्रवाल ने कहा, "हम आने वाले सीजन से चेरी की खरीद शुरू करेंगे और धीरे-धीरे अन्य स्टोन फ्रूट जैसे आड़ू और प्लम तक कारोबार बढ़ाएंगे। यह हमारी सेब खरीद के अनुभव और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में जारी प्रयासों का हिस्सा है।"

उन्होंने यह बात इस सप्ताह आयोजित 'फ्रूट होराइजन 2026: ग्लोबलाइजिंग इंडिया'स फ्रूट वैल्यू चेन' कार्यक्रम में कही, जिसका आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), उत्तर प्रदेश राज्य परिवर्तन आयोग और बागवानी विभाग ने मिलकर किया।

कंपनी ने 2006 में 'फार्म-पिक' ब्रांड के तहत काम शुरू किया था। तब से अब तक कंपनी 17,000 से ज्यादा किसानों से 3 लाख मीट्रिक टन से अधिक सेब खरीद चुकी है। इसके बदले किसानों को करीब 1,500 करोड़ रुपए का सीधा भुगतान किया गया है।

अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड ने हिमाचल प्रदेश में कुल 25,000 मीट्रिक टन की स्टोरेज क्षमता विकसित की है, जिससे फलों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और बड़े बाजार तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।

कंपनी गुणवत्ता के आधार पर पारदर्शी कीमत तय करने के लिए मानकीकृत ग्रेडिंग और सॉर्टिंग सिस्टम का इस्तेमाल करती है। इससे किसानों की पारंपरिक मंडियों पर निर्भरता कम होती है और उन्हें बेहतर कीमत मिलती है।

कंपनी अपनी 'डिजिटल मंडी' पहल का भी विस्तार कर रही है, जिसके जरिए किसान खरीद केंद्रों पर जाए बिना दूर से ही अपनी उपज बेच सकते हैं। अब इस प्लेटफॉर्म का विस्तार अन्य क्षेत्रों में भी किया जा रहा है।

वर्तमान में कंपनी हिमाचल प्रदेश के कुल सेब उत्पादन का करीब 4 प्रतिशत खरीदती है और अधिक किसानों तक पहुंचने के लिए अपनी क्षमता लगातार बढ़ा रही है।

एएएफएल, अदाणी ग्रुप की सामाजिक संस्था अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर बागवानी क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक विकास के लिए भी काम कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार