Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
दिल्ली कूच को रोकने के लिए पुलिस ने सील की सीमाएं, किसान बोले-'टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं' गुरदासपुर में बारिश बनी मुसीबत! रावी का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन गांवों का टूटा संपर्क अमृतसर में एक ही दिन में 40 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, इलाके में भगदड़ 'हर बार नई डॉक्यूमेंट्री, किरदार वही केवल चेहरे बदलते हैं'... कांग्रेस के धरने पर अनिल विज का तीखा वार Haryana : राई हल्के में JJP को बड़ा झटका; प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत आंतिल खेवड़ा सैकड़ों साथियों के साथ INLD में शामिल कैसे रुकेगी कूड़े की अवैध डंपिंग, घरों से उठाकर खुले में कूड़ा फेंक रहे अवैध गार्बेज कलेक्शन वाहन पानी की नहीं होगी कमी, 100 एमएलडी बढ़ेगी पानी शोधन क्षमता, 600 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल भंडारण होगा उपलब्ध Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

बाज़ार

सेंसेक्स और निफ्टी सपाट खुले, मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी

21 जुलाई, 2026 12:11 PM

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को सपाट हुई। सेंसेक्स 58 अंक या 0.08 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 77,649 और निफ्टी 22 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,216 पर था।

बाजार में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी पीएसई, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी ऑयल एंड गैस हरे निशान में थे।

दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी फार्मा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी रियल्टी जैसे सूचकांक लाल निशान में थे।

व्यापक आधार पर बाजार में खरीदारी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 140 अंक या 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,945 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 71 अंक या 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,399 पर था।

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो, एसबीआई, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, आईटीसी, एचयूएस, बीईएल और एलएंडटी गेनर्स थे। एचडीएफसी बैंक, इटरनल, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, एमएंडएम और एक्सिस बैंक लूजर्स थे।

अधिकतर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, जकार्ता और सोल हरे निशान में थे। वहीं, बैंकॉक और हांगकांग लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ और नैस्डैक 0.05 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली जारी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,121.04 करोड़ रुपए इक्विटी से निकाले। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,312.03 करोड़ रुपए इक्विटी मार्केट में निवेश किए।

जानकारों ने कहा कि बाजार अभी पहली तिमाही के नतीजों के साथ ईरान-अमेरिका युद्ध पर निगाह बनाए हुए हैं। इस युद्ध से आने वाला कोई भी अपडेट बाजार के लिए अहम होगा। वहीं, एफआईआई के द्वारा जुलाई की शुरुआत में खरीदारी के बाद हाल में शुरू बिकवाली बाजार पर दबाव बढ़ा सकती है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

पेटीएम ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली तिमाही में 203 करोड़ का अब तक का सबसे ज्यादा 'एबिटा'

पेटीएम ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली तिमाही में 203 करोड़ का अब तक का सबसे ज्यादा 'एबिटा'

भारत में एनआरआई इनफ्लो के चलते वित्त वर्ष 27 में डिपॉजिट वृद्धि दर 15 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट

भारत में एनआरआई इनफ्लो के चलते वित्त वर्ष 27 में डिपॉजिट वृद्धि दर 15 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट

मध्य पूर्व में तनाव से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फाइनेंशियल स्टॉक्स पर दबाव

मध्य पूर्व में तनाव से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फाइनेंशियल स्टॉक्स पर दबाव

मानसून सत्र में सरकार पेश करेगी 5 नए विधेयक, आयकर और एमएसएमई सुधार होंगे प्रमुख

मानसून सत्र में सरकार पेश करेगी 5 नए विधेयक, आयकर और एमएसएमई सुधार होंगे प्रमुख

सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों के फोरेंसिक ऑडिट के लिए 18 और फर्मों को किया पैनल में शामिल

सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों के फोरेंसिक ऑडिट के लिए 18 और फर्मों को किया पैनल में शामिल

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का मार्केटकैप 1.54 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का मार्केटकैप 1.54 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

भारत में नहीं चला एलन मस्क का जादू, एक साल में 500 कारें भी नहीं बेच पाई टेस्ला

भारत में नहीं चला एलन मस्क का जादू, एक साल में 500 कारें भी नहीं बेच पाई टेस्ला

भारत–ब्रिटेन CETA : वैश्विक आर्थिक नेतृत्व की दिशा में भारत का बड़ा कदम

भारत–ब्रिटेन CETA : वैश्विक आर्थिक नेतृत्व की दिशा में भारत का बड़ा कदम

सोना इस हफ्ते दो हजार रुपए और चांदी चार हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

सोना इस हफ्ते दो हजार रुपए और चांदी चार हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

'सेमिकॉन 2.0' से अगले पांच वर्षों में 2 लाख तक रोजगार सृजित हो सकते हैं: उद्योग जगत

'सेमिकॉन 2.0' से अगले पांच वर्षों में 2 लाख तक रोजगार सृजित हो सकते हैं: उद्योग जगत