Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

सेहत

सुबह का नाश्ता करना क्यों है जरूरी? नजरअंदाज करने से कई नुकसान

27 अप्रैल, 2026 01:58 PM

सुबह का नाश्ता सिर्फ भूख मिटाने का साधन नहीं, बल्कि पूरे दिन की सेहत और ऊर्जा का सबसे बड़ा आधार है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जो लोग सुबह का नाश्ता नियमित रूप से करते हैं, वे दिनभर ज्यादा सक्रिय, तरोताजा रहते हैं। नाश्ता छोड़ने से शरीर और दिमाग दोनों पर बुरा असर पड़ता है, जिससे कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। नेशनल हेल्थ मिशन बताता है कि सुबह का नाश्ता क्यों जरूरी है, रातभर के लंबे उपवास के बाद शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है। सुबह का नाश्ता इस कमी को पूरा करता है और शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। इससे मेटाबॉलिज्म तेजी से सक्रिय हो जाता है, जो पूरे दिन कैलोरी जलाने की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। अगर नाश्ता नहीं किया जाए, तो मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

नाश्ता करने से मूड भी अच्छा रहता है। सुबह पौष्टिक भोजन लेने से सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे हार्मोन बेहतर तरीके से काम करते हैं, जिससे व्यक्ति तनावमुक्त, खुश और एनर्जेटिक महसूस करता है।

वहीं नाश्ता छोड़ने से चिड़चिड़ापन, थकान और कमजोरी का अहसास होता है। वजन नियंत्रण के लिए भी सुबह का नाश्ता बहुत फायदेमंद है। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग नाश्ता करते हैं, उनमें मोटापे का खतरा काफी कम होता है। नाश्ता छोड़ने पर दिन में ज्यादा भूख लगती है और लोग ज्यादा खाने लगते हैं, खासकर जंक फूड की ओर रुझान बढ़ता है।

नाश्ता दिमाग के लिए भी वरदान है। यह एकाग्रता, याददाश्त और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वालों के लिए सुबह का पौष्टिक नाश्ता बेहद जरूरी है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर चीजें जैसे दूध, फल, ओट्स, दलिया, उपमा, पोहा, इडली, पराठा, नट्स आदि शामिल करने चाहिए।

नाश्ता न करने से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। एकाग्रता और याददाश्त में कमी मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ना और वजन बढ़ने के साथ ही एसिडिटी, सिरदर्द और चक्कर आना भी शामिल है। इससे दिनभर चिड़चिड़ापन और तनाव के साथ शुगर लेवल भी अनियंत्रित हो सकता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा