Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

सेहत

सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न और दर्द को न करें नजरअंदाज, शरीर दे रहा गंभीर बीमारी का संकेत

29 अप्रैल, 2026 04:36 PM

कई लोग सुबह उठते समय शरीर में जकड़न और कमर में खिंचाव जैसी समस्या को महसूस करते हैं और इसे आम बात मानकर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन अगर सुबह उठने के बाद जोड़ों की अकड़न लंबे समय तक बनी रहती है, तो यह शरीर में सूजन, ऑटोइम्यून बीमारी या जोड़ों से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक, जब इंसान सोता है, तब शरीर कई घंटों तक लगभग एक ही स्थिति में रहता है। इस दौरान जोड़ों के बीच मौजूद सिनोवियल द्रव, जो हड्डियों को आसानी से चलाने में मदद करता है, थोड़ा गाढ़ा होने लगता है। सामान्य स्थिति में जैसे ही शरीर हरकत में आता है, यह द्रव फिर से सामान्य हो जाता है और जकड़न कम होने लगती है। लेकिन अगर शरीर में सूजन या जोड़ों की बीमारी मौजूद हो, तो यह अकड़न लंबे समय तक बनी रह सकती है। यही वजह है कि कुछ लोगों को सुबह उठने के बाद चलने-फिरने में काफी परेशानी होती है। मेडिकल रिसर्च के अनुसार, सुबह लंबे समय तक रहने वाली जकड़न रुमेटाइड आर्थराइटिस जैसी बीमारी का संकेत हो सकती है। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है। इस बीमारी में हाथों और पैरों के जोड़ों में सूजन, गर्माहट और दर्द महसूस हो सकता है। कई मरीजों में सुबह की अकड़न एक घंटे या उससे ज्यादा समय तक बनी रहती है। अगर समय पर इलाज न मिले, तो यह बीमारी जोड़ों को स्थायी नुकसान पहुंचा सकती है।

इसके अलावा, ऑस्टियोआर्थराइटिस भी सुबह दर्द और जकड़न का बड़ा कारण माना जाता है। यह बीमारी अधिकतर बढ़ती उम्र में दिखाई देती है। इसमें जोड़ों का कार्टिलेज धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। घुटनों, कूल्हों और रीढ़ की हड्डी में इसका असर ज्यादा देखा जाता है। हालांकि इसमें जकड़न अक्सर कुछ मिनटों में कम हो जाती है, लेकिन लगातार दर्द बने रहना चिंता बढ़ा सकती है।

कुछ मामलों में सुबह की अकड़न फाइब्रोमायल्जिया नाम की समस्या का संकेत भी हो सकता है। इस स्थिति में मांसपेशियों के कुछ हिस्सों पर हल्का दबाव पड़ने पर भी तेज दर्द महसूस होता है। डॉक्टरों का कहना है कि यह समस्या मानसिक तनाव और नींद की खराब गुणवत्ता से भी जुड़ी हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सुबह उठने के बाद हल्की स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद हो सकता है। बिस्तर से उठने से पहले हाथ-पैरों को धीरे-धीरे हिलाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। गर्म पानी से नहाना या हल्की गर्म सिकाई भी मांसपेशियों को आराम देती है। खाने में हल्दी, अदरक, अलसी, अखरोट और विटामिन डी से भरपूर चीजें शामिल करने से सूजन कम करने में मदद मिल सकती है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा