Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• सितंबर में भारत के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 3 महीने के उच्चतम स्तर पर, PMI बढ़कर 55.2 • भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 126 अंक और निफ्टी 48 अंक चढ़ा • हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर की घोषणा • China Open: बीच मैच में फैन को लगा मेदवेदेव का शॉट, बीच मैच में डिस्क्वालिफाई, फाइनल में पहुंचे जोकोविच • 'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस • कोलकाता लौटकर पुराने दोस्तों से मिले राज बब्बर, बोले- 'सिटी ऑफ जॉय' हमेशा मेरे दिल के करीब है • विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे' • संजय दत्त ही नहीं, भारत पर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं शाहरुख, आमिर और नसीरुद्दीन शाह • श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के कप्तान नियुक्त • भारत में सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री 31.8 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25 लाख इकाई के पार: फाडा

बाज़ार

सितंबर में भारत के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 3 महीने के उच्चतम स्तर पर, PMI बढ़कर 55.2

06 अक्टूबर, 2026 02:31 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : भारत के सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में सितंबर में तेजी देखने को मिली। HSBC India Services PMI बिज़नेस एक्टिविटी इंडेक्स अगस्त के 54.1 से बढ़कर सितंबर में 55.2 पर पहुंच गया। यह जून के बाद सर्विस सेक्टर की सबसे तेज ग्रोथ है।

HSBC India PMI के अनुसार, सितंबर में नए कारोबार में तेज बढ़ोतरी हुई और इसकी रफ्तार तीन महीने में सबसे अधिक रही। कंपनियों ने डिजिटल सॉल्यूशंस, फूड, इंश्योरेंस, लोन, सॉफ्टवेयर, ट्रांसपोर्टेशन और टूर एंड ट्रैवल जैसी सेवाओं की मांग में मजबूती दर्ज की।

फाइनेंस और इंश्योरेंस तथा कंज्यूमर सर्विसेज में गतिविधियों और बिक्री में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई। HSBC की चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने कहा कि सर्विस सेक्टर की ग्रोथ को मजबूत घरेलू मांग से समर्थन मिला, जबकि एक्सपोर्ट बिजनेस में भी बढ़ोतरी जारी रही, हालांकि इसकी रफ्तार धीमी रही।

सितंबर में जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और अमेरिका से भारतीय सर्विसेज के लिए मांग में सुधार हुआ। वहीं, नए एक्सपोर्ट कारोबार की ग्रोथ मध्यम रफ्तार से बढ़ी।

सर्विस कंपनियों में सितंबर में रोजगार भी बढ़ा, हालांकि नई नौकरियों की रफ्तार अगस्त के मुकाबले धीमी रही। इनपुट लागत का दबाव भी कम हुआ और इनपुट कीमतों में महंगाई नवंबर 2025 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। बिक्री कीमतों में बढ़ोतरी की रफ्तार भी जून के बाद सबसे कम रही।

इस बीच, HSBC इंडिया कम्पोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स अगस्त के 54.3 से बढ़कर सितंबर में 55.9 पर पहुंच गया। यह जून के बाद निजी क्षेत्र के उत्पादन में सबसे तेज विस्तार को दर्शाता है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 126 अंक और निफ्टी 48 अंक चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 126 अंक और निफ्टी 48 अंक चढ़ा

भारत में सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री 31.8 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25 लाख इकाई के पार: फाडा

भारत में सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री 31.8 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25 लाख इकाई के पार: फाडा

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ