Friday, August 28, 2026
BREAKING
नारी शक्ति वंदन एक्ट को 2029 तक लागू करना सरकार का लक्ष्य : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भारत और कनाडा आर्थिक पूरकताओं के आधार पर मजबूत वित्तीय साझेदारी का निर्माण कर सकते हैं: वित्त मंत्री सीतारमण लगातार चौथे सत्र में टूटा सोना, पिछले 4 दिनों में एमसीएक्स पर 2.37 प्रतिशत सस्ता हुआ भाव भारत-चीन की नजदीकी से सहमा पाकिस्तान, PoK में अनुच्छेद-370 जैसा फैसला लेने की तैयारी दिल्ली आ रहे BRICS के नेता, क्यों मंडराया फूट का खतरा? भारत के सामने बड़ी चुनौती पहले विदेश दौरे पर भारत आएंगे नेपाली PM बालेन शाह, जलप्रलय में संकटमोचक बना है भारत BJP के बाद अब संघ में भी हो सकते हैं बड़े बदलाव, कॉकरोच प्रोटेस्ट का दिखेगा असर E10 पेट्रोल मिलेगा या नहीं? BPCL चीफ अपने बयान से पलटे, सरकार ने भी दी सफाई बांदीपोरा से शुरू हुई छोटी अमरनाथ यात्रा, कड़ी सुरक्षा के बीच 108 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

धर्म

सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

28 अगस्त, 2026 12:22 PM

सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर अयोध्या में आस्था का सैलाब देखने को मिला। गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी के घाटों पर पहुंचने लगे। लोगों ने सरयू में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना की।

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। पूरे महीने शिव भक्त मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। सावन पूर्णिमा इस धार्मिक माह का महत्वपूर्ण पड़ाव है। अयोध्या में भी इस दिन श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान के बाद मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ किया और शिवलिंग पर जल अर्पित किया।

एक पुजारी ने बात करते हुए बताया कि सावन पूर्णिमा का दिन भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ा रहे हैं, जलाभिषेक कर रहे हैं और शिव की आराधना में जुटे हैं। मान्यता है कि सावन में श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।

उन्होंने कहा कि सावन पूर्णिमा के दिन धार्मिक आस्था के साथ रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाता है। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का यह पर्व देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं में राजा बलि और माता लक्ष्मी से जुड़ी कथा भी इस दिन से जोड़ी जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी ने गरीब स्त्री का वेश धारण कर राजा बलि को राखी बांधी थी।

उधर, बिहार के बांका में भी सावन पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रसिद्ध मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव को जल चढ़ाने पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम

सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम

बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, तीसरी सोमवारी पर 12 किमी तक लगी कतार

बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, तीसरी सोमवारी पर 12 किमी तक लगी कतार

गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति जताई श्रद्धा और कृतज्ञता

गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति जताई श्रद्धा और कृतज्ञता

प्रयागराज में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

प्रयागराज में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

भारत में कब दिखेगा अगला सूर्य और चंद्र ग्रहण? जानें तारीख, समय और विजिबिलिटी

भारत में कब दिखेगा अगला सूर्य और चंद्र ग्रहण? जानें तारीख, समय और विजिबिलिटी

साप्ताहिक राशिफल 6-12 जुलाई 2026: जुलाई के दूसरे सप्ताह में किस राशि को होगा लाभ, किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें

साप्ताहिक राशिफल 6-12 जुलाई 2026: जुलाई के दूसरे सप्ताह में किस राशि को होगा लाभ, किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें

गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को

गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत