Wednesday, October 14, 2026
BREAKING
• धान खरीद में किसानों को परेशानी हुई तो होगी कार्रवाई, श्याम सिंह राणा ने मंडियों का किया निरीक्षण • सीएम नायब सिंह सैनी से रूसी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, ड्रोन सिटी में उन्नत निर्माण और स्वदेशी नेविगेशन तकनीक विकसित करने की योजना • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजरः राजेश नागर • बेटे और बेटियों को बराबर का अधिकार दें, सपने पूरे करने की आजादी दें: नीरू ढांडा • 20 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-ट्रेजरी का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार • भ्रष्टाचार के विरुद्ध हर सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई करें, शिकायतकर्ताओं को दें प्रोत्साहन: डॉ. अरशिंदर सिंह चावला • ‘राहुल गांधी की रहनुमाई में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है अब SIR पर कर रही राजनीति', नेता प्रतिपक्ष पर अनिल विज का तीखा हमला • Mandi: मुख्यमंत्री बताएं दिल्ली में हिमाचल को लेकर क्या सियासी खिचड़ी पक रही : जयराम • हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, सरकार ने किया 4 सदस्यीय आयोग का गठन; रिटायर्ड जस्टिस धर्म चंद चौधरी बने अध्यक्ष • Himachal: लाहौल-स्पीति के काजा पहुंचे CM सुक्खू...ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत, ऑन-द-स्पॉट करेंगे शिकायतों का निपटारा

पंजाब

सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

14 अक्टूबर, 2026 07:48 PM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मानसा में सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि इस अपराध के लिए जिम्मेदार प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को पहले ही 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। बड़ी मुश्किल से कायम की गई पंजाब की शांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति से किसी भी कीमत पर समझौता न करने की बात कहते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि हत्या की साजिश में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

नशे के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली या ताकतवर क्यों न हो, क्योंकि पंजाब के युवाओं को नशे की लत से बचाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

एक बयान में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "मानसा में बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है और इसके लिए जिम्मेदार प्रत्येक व्यक्ति को कानून के कटघरे में लाया जाएगा। पंजाब पुलिस इस मामले की जांच में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी और आरोपियों को मिसाली सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "मैंने पुलिस महानिदेशक को गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके और इस अपराध में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की पहचान की जा सके। मुख्य आरोपी को पहले ही 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। यदि जांच के दौरान इस हत्या की साजिश में किसी अन्य व्यक्ति या संगठन की संलिप्तता सामने आती है, तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।"

पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "परविंदर सिंह झोटा की मृत्यु उनके परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मेरी हार्दिक संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।"

नशे के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "हमारी सरकार ने अवैध रूप से बेची जाने वाली नशीली दवाओं तथा 'चिट्टे' जैसे पारंपरिक नशीले पदार्थों सहित सभी प्रकार के नशों की बिक्री और आपूर्ति के खिलाफ ठोस अभियान शुरू किया है। मानवता के खिलाफ किए गए इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली या ताकतवर क्यों न हो।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "पंजाब में नशीले पदार्थों की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारे युवा राज्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं और सरकार उन्हें नशे की लत से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी इस अभियान को कमजोर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"

लोगों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "पंजाब ने बहुत मेहनत और कुर्बानियों से अमन-शांति कायम की है। हमें आपसी सद्भाव के इस माहौल की हर कीमत पर रक्षा करनी चाहिए। सरकार इस हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और साथ ही यह सुनिश्चित करेगी कि पूरे राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।"

अपने 'एक्स' अकाउंट पर जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "कल मानसा जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद निंदनीय है। पंजाब के युवा हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं और राज्य में कानून-व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग कानून को अपने हाथों में लेंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अगर विरोधी सत्ता में आए तो क्लीनिक, स्वास्थ्य योजना, महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की सहायता और मुफ्त बस यात्रा बंद कर देंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अगर विरोधी सत्ता में आए तो क्लीनिक, स्वास्थ्य योजना, महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की सहायता और मुफ्त बस यात्रा बंद कर देंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

वित्त मंत्री चीमा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की मांगें तुरंत हल करने के निर्देश; 11 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

वित्त मंत्री चीमा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की मांगें तुरंत हल करने के निर्देश; 11 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

पठानकोट में सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से संबंधित एक महिला सहित दो संचालक काबू; 7.8 किलो हेरोइन बरामद

पठानकोट में सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से संबंधित एक महिला सहित दो संचालक काबू; 7.8 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: 4,500 स्कूलों के 5.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में लिया भाग: तरुनप्रीत सिंह सौंद

श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: 4,500 स्कूलों के 5.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में लिया भाग: तरुनप्रीत सिंह सौंद

अनुसूचित जातियों के सशक्तीकरण मिशन को पंजाब सरकार ने दी नई गति; एससी सब-प्लान के तहत 17,700 करोड़ रुपये से तेज होगा सर्वांगीण विकास: डॉ. बलजीत कौर

अनुसूचित जातियों के सशक्तीकरण मिशन को पंजाब सरकार ने दी नई गति; एससी सब-प्लान के तहत 17,700 करोड़ रुपये से तेज होगा सर्वांगीण विकास: डॉ. बलजीत कौर

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

पंजाब के कर विभाग ने टैक्स चोरों पर कसा शिकंजा; 429 करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी के नेटवर्क का पर्दाफाश: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब के कर विभाग ने टैक्स चोरों पर कसा शिकंजा; 429 करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी के नेटवर्क का पर्दाफाश: हरपाल सिंह चीमा

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने डेयरी विकास विभाग में 23 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने डेयरी विकास विभाग में 23 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

गेहूं के बीज पर 100 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर: कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां

गेहूं के बीज पर 100 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर: कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां