Tuesday, October 13, 2026
BREAKING
• हरियाणा में 14 से 24 अक्टूबर तक चलेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, सभी ब्लॉकों में कांग्रेस निकालेगी मार्च : राव नरेंद्र सिंह • नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : नायब सिंह सैनी • बाहरी ताकतें भारत की शांति भंग कर अराजकता फैलाना चाहती हैं : अनिल विज • सड़क निर्माण के रुके कामों के लिए हरियाणा के ठेकेदारों ने मांगी 31 मार्च तक एक्सटेंशन • ​Mandi: कुर्सी जाने के डर से राेज दिल्ली दौड़ रहे सुक्खू : जयराम • Chamba: 18 से 21 अक्तूबर तक पांगी दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी • 'कांग्रेस ने विकास के रास्ते से हटाकर कर्ज और टैक्स के दलदल में धकेला हिमाचल', ‌‌BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने साधा निशाना • गेहूं के बीज पर 100 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर: कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां • मिड-डे-मील योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: विजय दत्त, कार्यकारी चेयरमैन , पंजाब राज्य खाद्य आयोग • पंजाब रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र को अगले विकास इंजन के रूप में देख रहा है; वर्ष 2022 से अब तक 1.92 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए: अमन अरोड़ा

पंजाब

गेहूं के बीज पर 100 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर: कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां

13 अक्टूबर, 2026 07:51 PM

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर : पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज मोहाली में जिला स्तरीय रबी फसल किसान मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आगामी गेहूं के बुआई सीजन में किसानों को गेहूं के बीज पर सब्सिडी प्रदान करने के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को इस सब्सिडी का लाभ जल्द उपलब्ध करवाया जाएगा।

किसान मेले को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का प्रमुख उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद और अन्य कृषि आदान समय पर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने किसानों को रबी फसलों की खेती के लिए कृषि विशेषज्ञों की सिफारिशों के अनुसार आधुनिक तकनीकों को अपनाने की अपील की।

उन्होंने किसानों को सरसों की खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया और बताया कि कृषि विभाग के पास सरसों का बीज उपलब्ध है। इसके साथ ही उन्होंने मेले में उपस्थित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक को निर्देश दिए कि किसानों की मांग के अनुसार जिले में खाद की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

बेमौसमी बारिश के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान के संबंध में कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस संबंध में आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे।

मेले में डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए। उन्होंने किसानों को पंजाब सरकार द्वारा किसान कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

विधायक स. रंधावा ने किसानों से अपील की कि वे यूरिया और डीएपी खाद का इस्तेमाल केवल आवश्यकता के अनुसार तथा कृषि विशेषज्ञों द्वारा सुझाई गई मात्रा में ही करें। उन्होंने कहा कि खादों के संतुलित उपयोग से खेती की लागत नियंत्रित रखने और मिट्टी की सेहत बनाए रखने में सहायता मिलती है।

किसान मेले के दौरान किसानों को रबी फसलों की खेती संबंधी नवीनतम तकनीकों को अपनाने, फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने और धान की पराली को आग न लगाने के लिए जागरूक किया गया। किसानों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पराली के उचित प्रबंधन तथा कृषि विशेषज्ञों की सलाह का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

मेले में किसानों को जानकारी दी गई कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास सरसों और चने का बीज तथा जिप्सम उपलब्ध है। किसानों से अपील की गई कि वे बीज, खाद और अन्य कृषि आदानों की उपलब्धता एवं उपयोग संबंधी जानकारी के लिए अपने नजदीकी ब्लॉक कृषि कार्यालय से संपर्क करें।

इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी स. राकेश कुमार शर्मा ने कृषि मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां, विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा, अन्य गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों और किसानों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध करवाने तथा खादों की उचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिले के कृषि अधिकारियों और कृषि विकास अधिकारियों द्वारा खाद, बीज तथा कीटनाशक दवाओं के नियमित नमूने लेकर उनकी जांच की जाती है। जांच के दौरान घटिया गुणवत्ता वाले उत्पाद बेचने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाती है। उन्होंने किसानों को कृषि आदान खरीदते समय उचित बिल और आवश्यक दस्तावेज अवश्य प्राप्त करने की सलाह दी।

मुख्य कृषि अधिकारी ने आगे बताया कि जिले के ब्लॉक कृषि कार्यालयों में सरसों और चने का बीज तथा 50 प्रतिशत सब्सिडी पर जिप्सम उपलब्ध है। किसान अपने संबंधित ब्लॉक कृषि कार्यालयों से संपर्क करके इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपयुक्त (दिहाती विकास) सोनम चौधरी भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन ब्लॉक कृषि अधिकारी स. शुभकरण सिंह और कृषि विकास अधिकारी स. दानिश कुमार ने किया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मिड-डे-मील योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: विजय दत्त, कार्यकारी चेयरमैन , पंजाब राज्य खाद्य आयोग

मिड-डे-मील योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: विजय दत्त, कार्यकारी चेयरमैन , पंजाब राज्य खाद्य आयोग

पंजाब रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र को अगले विकास इंजन के रूप में देख रहा है; वर्ष 2022 से अब तक 1.92 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए: अमन अरोड़ा

पंजाब रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र को अगले विकास इंजन के रूप में देख रहा है; वर्ष 2022 से अब तक 1.92 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए: अमन अरोड़ा

भगवंत मान सरकार मुलाजिमों की भलाई के लिए वचनबद्ध, लंबित मांगों के समाधान के लिए अड़चनें की जा रही हैं दूर: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार मुलाजिमों की भलाई के लिए वचनबद्ध, लंबित मांगों के समाधान के लिए अड़चनें की जा रही हैं दूर: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार की बी.के.यू. (एकता उगराहां) के साथ लंबी बैठक; किसानों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा

भगवंत मान सरकार की बी.के.यू. (एकता उगराहां) के साथ लंबी बैठक; किसानों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अमृतसर में 6 पिस्तौल, 4.4 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 12.9 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक ड्रोन सहित 10 आरोपी काबू

अमृतसर में 6 पिस्तौल, 4.4 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 12.9 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक ड्रोन सहित 10 आरोपी काबू

पंजाब पुलिस द्वारा पाकिस्तानी आईएसआई समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश; पुलिस संस्थानों को निशाना बनाने की साजिश की नाकाम और खासा कैंट आईईडी धमाके संबंधी मामले को सुलझाया

पंजाब पुलिस द्वारा पाकिस्तानी आईएसआई समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश; पुलिस संस्थानों को निशाना बनाने की साजिश की नाकाम और खासा कैंट आईईडी धमाके संबंधी मामले को सुलझाया

आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की हर जायज मांग का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान: डॉ. बलजीत कौर

आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की हर जायज मांग का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान: डॉ. बलजीत कौर

जैविक खेती को बढ़ावा: गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा नकली उत्पादों की रोकथाम और रासायनिक खादों के उपयोग को कम करने के लिए मोहाली में राज्य की तीसरी बायो-फर्टिलाइज़र टेस्टिंग लैब का उद्घाटन

जैविक खेती को बढ़ावा: गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा नकली उत्पादों की रोकथाम और रासायनिक खादों के उपयोग को कम करने के लिए मोहाली में राज्य की तीसरी बायो-फर्टिलाइज़र टेस्टिंग लैब का उद्घाटन

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट उत्सव संबंधी बस्तिआत इलाके में 23 अक्तूबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट उत्सव संबंधी बस्तिआत इलाके में 23 अक्तूबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा