Tuesday, October 13, 2026
BREAKING
• सड़क निर्माण के रुके कामों के लिए हरियाणा के ठेकेदारों ने मांगी 31 मार्च तक एक्सटेंशन • ​Mandi: कुर्सी जाने के डर से राेज दिल्ली दौड़ रहे सुक्खू : जयराम • Chamba: 18 से 21 अक्तूबर तक पांगी दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी • 'कांग्रेस ने विकास के रास्ते से हटाकर कर्ज और टैक्स के दलदल में धकेला हिमाचल', ‌‌BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने साधा निशाना • गेहूं के बीज पर 100 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर: कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां • मिड-डे-मील योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: विजय दत्त, कार्यकारी चेयरमैन , पंजाब राज्य खाद्य आयोग • पंजाब रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र को अगले विकास इंजन के रूप में देख रहा है; वर्ष 2022 से अब तक 1.92 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए: अमन अरोड़ा • भगवंत मान सरकार मुलाजिमों की भलाई के लिए वचनबद्ध, लंबित मांगों के समाधान के लिए अड़चनें की जा रही हैं दूर: हरपाल सिंह चीमा • भगवंत मान सरकार की बी.के.यू. (एकता उगराहां) के साथ लंबी बैठक; किसानों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा • हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब

आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की हर जायज मांग का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान: डॉ. बलजीत कौर

13 अक्टूबर, 2026 07:30 PM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण को विशेष प्राथमिकता देते हुए आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के हितों की रक्षा के लिए पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के संगठनों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी हर जायज मांग का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए प्रत्येक मुद्दे और सुझाव को पूरी गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना। बैठक आपसी विश्वास, सौहार्दपूर्ण वातावरण और रचनात्मक विचार-विमर्श के साथ संपन्न हुई। इससे सरकार और आंगनवाड़ी कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल को और मजबूती मिली।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि जिन मामलों का समाधान विभागीय स्तर पर किया जा सकता है, उन्हें बिना किसी अनावश्यक देरी के निपटाया जाएगा। वहीं, सरकार के स्तर पर विचार किए जाने वाले मांगों से संबंधित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए भी प्राथमिकता के आधार पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर माताओं, बच्चों तथा समाज के कमजोर वर्गों तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी निष्ठा, मेहनत और समर्पण राज्य के सामाजिक विकास की मजबूत नींव हैं। पंजाब सरकार उनकी सेवाओं का पूरा सम्मान करती है और उनके जायज अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।

कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संगठनों द्वारा उठाए गए जायज मामलों की तत्काल जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, संगठनों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा जाए, ताकि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा सके।

बैठक का समापन आपसी विश्वास और सकारात्मक सहमति के माहौल में हुआ। इस अवसर पर डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि पंजाब सरकार पारदर्शी प्रशासन, रचनात्मक संवाद और जनहितैषी सोच के साथ आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के जायज हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

इस बैठक में विधायक श्री जगदीप कंबोज गोल्डी और श्री नरिंदर पाल सिंह सवना के अलावा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री गुरकीरत कृपाल सिंह, निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

गेहूं के बीज पर 100 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर: कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां

गेहूं के बीज पर 100 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर: कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां

मिड-डे-मील योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: विजय दत्त, कार्यकारी चेयरमैन , पंजाब राज्य खाद्य आयोग

मिड-डे-मील योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: विजय दत्त, कार्यकारी चेयरमैन , पंजाब राज्य खाद्य आयोग

पंजाब रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र को अगले विकास इंजन के रूप में देख रहा है; वर्ष 2022 से अब तक 1.92 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए: अमन अरोड़ा

पंजाब रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र को अगले विकास इंजन के रूप में देख रहा है; वर्ष 2022 से अब तक 1.92 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए: अमन अरोड़ा

भगवंत मान सरकार मुलाजिमों की भलाई के लिए वचनबद्ध, लंबित मांगों के समाधान के लिए अड़चनें की जा रही हैं दूर: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार मुलाजिमों की भलाई के लिए वचनबद्ध, लंबित मांगों के समाधान के लिए अड़चनें की जा रही हैं दूर: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार की बी.के.यू. (एकता उगराहां) के साथ लंबी बैठक; किसानों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा

भगवंत मान सरकार की बी.के.यू. (एकता उगराहां) के साथ लंबी बैठक; किसानों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अमृतसर में 6 पिस्तौल, 4.4 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 12.9 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक ड्रोन सहित 10 आरोपी काबू

अमृतसर में 6 पिस्तौल, 4.4 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 12.9 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक ड्रोन सहित 10 आरोपी काबू

पंजाब पुलिस द्वारा पाकिस्तानी आईएसआई समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश; पुलिस संस्थानों को निशाना बनाने की साजिश की नाकाम और खासा कैंट आईईडी धमाके संबंधी मामले को सुलझाया

पंजाब पुलिस द्वारा पाकिस्तानी आईएसआई समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश; पुलिस संस्थानों को निशाना बनाने की साजिश की नाकाम और खासा कैंट आईईडी धमाके संबंधी मामले को सुलझाया

जैविक खेती को बढ़ावा: गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा नकली उत्पादों की रोकथाम और रासायनिक खादों के उपयोग को कम करने के लिए मोहाली में राज्य की तीसरी बायो-फर्टिलाइज़र टेस्टिंग लैब का उद्घाटन

जैविक खेती को बढ़ावा: गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा नकली उत्पादों की रोकथाम और रासायनिक खादों के उपयोग को कम करने के लिए मोहाली में राज्य की तीसरी बायो-फर्टिलाइज़र टेस्टिंग लैब का उद्घाटन

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट उत्सव संबंधी बस्तिआत इलाके में 23 अक्तूबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट उत्सव संबंधी बस्तिआत इलाके में 23 अक्तूबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा