Tuesday, October 13, 2026
BREAKING
• अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन : अनिल विज • अंबाला में NCC कार्यालय की क्लर्क 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार • जेजेपी के संगठन में विस्तार, 15 पदाधिकारी घोषित किए • औद्योगिक पॉलीथिन के विकल्पों पर काम करें उद्यमी, प्रदूषण कम करने में दें योगदान : राव नरबीर सिंह • हरियाणा में 14 से 24 अक्टूबर तक चलेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, सभी ब्लॉकों में कांग्रेस निकालेगी मार्च : राव नरेंद्र सिंह • नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : नायब सिंह सैनी • बाहरी ताकतें भारत की शांति भंग कर अराजकता फैलाना चाहती हैं : अनिल विज • सड़क निर्माण के रुके कामों के लिए हरियाणा के ठेकेदारों ने मांगी 31 मार्च तक एक्सटेंशन • ​Mandi: कुर्सी जाने के डर से राेज दिल्ली दौड़ रहे सुक्खू : जयराम • Chamba: 18 से 21 अक्तूबर तक पांगी दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी

हरियाणा

हरियाणा में 14 से 24 अक्टूबर तक चलेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, सभी ब्लॉकों में कांग्रेस निकालेगी मार्च : राव नरेंद्र सिंह

13 अक्टूबर, 2026 08:20 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त एवं प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आज चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाया जा रहा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए एक निर्णायक जनआंदोलन का रूप लेगा। कांग्रेस पार्टी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस उद्देश्य को लेकर प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि 12 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित रोष मार्च में उमड़े जनसैलाब ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पूरी तरह सजग है। वोट चोरी के गंभीर मुद्दे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की जवाबदेही को लेकर उठ रही आवाज अब देशव्यापी जनआवाज बन चुकी है। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाए तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत आगामी दो माह के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इसी क्रम में 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक हरियाणा के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक-स्तरीय मार्च एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को मताधिकार के महत्व, संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के प्रति जागरूक किया जाएगा।


संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल विरोध दर्ज कराना नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए आम नागरिकों को जागरूक और संगठित करना है। जब देश के नागरिकों के वोट और उनके संवैधानिक अधिकारों से जुड़े सवाल उठते हैं, तो उन सवालों का समाधान करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की जिम्मेदारी बनती है।
कांग्रेस इस मुद्दे को पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच लेकर जाएगी और जवाबदेही सुनिश्चित होने तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के नेतृत्व में महात्मा गांधी अथवा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं से जनपदयात्रा/ साइकिल यात्रा /बाइक यात्रा निकाली जाएगी, जो संबंधित उपमंडल अधिकारी (SDM) के कार्यालय अथवा स्थानीय प्रशासनिक मुख्यालय तक पहुंचेगी।


उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के समापन पर कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सामूहिक रूप से भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326, जो वयस्क मताधिकार से संबंधित है, का पाठ करेंगे तथा राष्ट्रगान के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले का दहन कर भी विरोध दर्ज कराया जाएगा। सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किए जाएंगे।


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए संगठन के प्रत्येक स्तर पर समन्वय और सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सभी जिला कांग्रेस कमेटियों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों के लिए नियुक्त प्रभारियों से संपर्क स्थापित कर कार्यक्रमों की प्रभावी रूपरेखा तैयार करें और निर्धारित समयावधि में उनका सफल आयोजन सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रत्याशियों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर इस अभियान को प्रदेश के प्रत्येक गांव, कस्बे और शहर तक पहुंचाया जाएगा।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और इसकी निष्पक्षता पर जनता का विश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से पार्टी जनता के बीच इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।
अंत में संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा पूर्ण निष्ठा, एकजुटता और संगठनात्मक अनुशासन के साथ इसमें भाग लें, ताकि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का यह संदेश जन-जन तक पहुंचे और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान एक सशक्त जनआंदोलन का स्वरूप ग्रहण करे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन : अनिल विज

अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन : अनिल विज

अंबाला में NCC कार्यालय की क्लर्क 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

अंबाला में NCC कार्यालय की क्लर्क 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

जेजेपी के संगठन में विस्तार, 15 पदाधिकारी घोषित किए

जेजेपी के संगठन में विस्तार, 15 पदाधिकारी घोषित किए

औद्योगिक पॉलीथिन के विकल्पों पर काम करें उद्यमी, प्रदूषण कम करने में दें योगदान : राव नरबीर सिंह

औद्योगिक पॉलीथिन के विकल्पों पर काम करें उद्यमी, प्रदूषण कम करने में दें योगदान : राव नरबीर सिंह

 नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : नायब सिंह सैनी

नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : नायब सिंह सैनी

बाहरी ताकतें भारत की शांति भंग कर अराजकता फैलाना चाहती हैं : अनिल विज

बाहरी ताकतें भारत की शांति भंग कर अराजकता फैलाना चाहती हैं : अनिल विज

सड़क निर्माण के रुके कामों के लिए हरियाणा के ठेकेदारों ने मांगी 31 मार्च तक एक्सटेंशन

सड़क निर्माण के रुके कामों के लिए हरियाणा के ठेकेदारों ने मांगी 31 मार्च तक एक्सटेंशन

डेयरी काम्पलेक्स में वेटरनरी अस्पताल होगा जहां निशुल्क ईलाज सुविधा मिलेगी, अन्य कई सुविधाएं होगी : विज

डेयरी काम्पलेक्स में वेटरनरी अस्पताल होगा जहां निशुल्क ईलाज सुविधा मिलेगी, अन्य कई सुविधाएं होगी : विज

महाराजा अग्रसेन महान शासक, समाजशास्त्री और अर्थशास्त्री थे : अनिल विज

महाराजा अग्रसेन महान शासक, समाजशास्त्री और अर्थशास्त्री थे : अनिल विज

अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्याम सिंह राणा

अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्याम सिंह राणा