Wednesday, October 14, 2026
BREAKING
• धान खरीद में किसानों को परेशानी हुई तो होगी कार्रवाई, श्याम सिंह राणा ने मंडियों का किया निरीक्षण • सीएम नायब सिंह सैनी से रूसी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, ड्रोन सिटी में उन्नत निर्माण और स्वदेशी नेविगेशन तकनीक विकसित करने की योजना • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजरः राजेश नागर • बेटे और बेटियों को बराबर का अधिकार दें, सपने पूरे करने की आजादी दें: नीरू ढांडा • 20 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-ट्रेजरी का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार • भ्रष्टाचार के विरुद्ध हर सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई करें, शिकायतकर्ताओं को दें प्रोत्साहन: डॉ. अरशिंदर सिंह चावला • ‘राहुल गांधी की रहनुमाई में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है अब SIR पर कर रही राजनीति', नेता प्रतिपक्ष पर अनिल विज का तीखा हमला • Mandi: मुख्यमंत्री बताएं दिल्ली में हिमाचल को लेकर क्या सियासी खिचड़ी पक रही : जयराम • हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, सरकार ने किया 4 सदस्यीय आयोग का गठन; रिटायर्ड जस्टिस धर्म चंद चौधरी बने अध्यक्ष • Himachal: लाहौल-स्पीति के काजा पहुंचे CM सुक्खू...ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत, ऑन-द-स्पॉट करेंगे शिकायतों का निपटारा

हरियाणा

धान खरीद में किसानों को परेशानी हुई तो होगी कार्रवाई, श्याम सिंह राणा ने मंडियों का किया निरीक्षण

14 अक्टूबर, 2026 08:32 PM

चण्डीगढ़ : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को पानीपत जिला की विभिन्न मंडियों का दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में किसानों के लिए किए गए प्रबंधों, धान खरीद सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा खरीद प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संचालित रहे। श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसानों को अपनी धान की फसल बेचने में कोई दिक्कत न आये इस ओर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में पेयजल, साफ-सफाई, फसल खरीद, खरीदी गई फसल का समय पर उठान तथा भुगतान से संबंधित व्यवस्थाएं बेहतर रखी जाएं। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। कृषि मंत्री ने इस अवसर पर किसानों एवं आढतियों से बातचीत भी की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश सरकार द्वारा दिये जा चुके है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं तथा खरीद प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है।

उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि मंडियों में पानी और सीवरेज की व्यवस्था का प्रावधान करने के लिए प्रक्रिया शुरू करें। इसके साथ-साथ जो शैड पुराने हो चुके हैं उन्हें तोडक़र नए शेड बनवाने की प्रक्रिया भी शुरू करें।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सीएम नायब सिंह सैनी से रूसी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, ड्रोन सिटी में उन्नत निर्माण और स्वदेशी नेविगेशन तकनीक विकसित करने की योजना

सीएम नायब सिंह सैनी से रूसी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, ड्रोन सिटी में उन्नत निर्माण और स्वदेशी नेविगेशन तकनीक विकसित करने की योजना

हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजरः राजेश नागर

हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजरः राजेश नागर

बेटे और बेटियों को बराबर का अधिकार दें, सपने पूरे करने की आजादी दें: नीरू ढांडा

बेटे और बेटियों को बराबर का अधिकार दें, सपने पूरे करने की आजादी दें: नीरू ढांडा

20 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-ट्रेजरी का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

20 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-ट्रेजरी का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के विरुद्ध हर सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई करें, शिकायतकर्ताओं को दें प्रोत्साहन: डॉ. अरशिंदर सिंह चावला

भ्रष्टाचार के विरुद्ध हर सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई करें, शिकायतकर्ताओं को दें प्रोत्साहन: डॉ. अरशिंदर सिंह चावला

‘राहुल गांधी की रहनुमाई में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है अब SIR पर कर रही राजनीति', नेता प्रतिपक्ष पर अनिल विज का तीखा हमला

‘राहुल गांधी की रहनुमाई में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है अब SIR पर कर रही राजनीति', नेता प्रतिपक्ष पर अनिल विज का तीखा हमला

अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन : अनिल विज

अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन : अनिल विज

अंबाला में NCC कार्यालय की क्लर्क 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

अंबाला में NCC कार्यालय की क्लर्क 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

जेजेपी के संगठन में विस्तार, 15 पदाधिकारी घोषित किए

जेजेपी के संगठन में विस्तार, 15 पदाधिकारी घोषित किए

औद्योगिक पॉलीथिन के विकल्पों पर काम करें उद्यमी, प्रदूषण कम करने में दें योगदान : राव नरबीर सिंह

औद्योगिक पॉलीथिन के विकल्पों पर काम करें उद्यमी, प्रदूषण कम करने में दें योगदान : राव नरबीर सिंह