Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

24 मार्च, 2026 11:34 AM

नई दिल्ली : साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है।

तेज गेंदबाज केली नाइट को पहली बार एकदिवसीय टीम में जगह दी गई है। वनडे सीरीज का आगाज 29 मार्च से होना है। केली नाइट ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 2023 अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप टीम की सदस्य रहीं नाइट को घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। सुपर स्मैश 2025-26 टूर्नामेंट में नाइट ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्दर्न ब्रेव की तरफ से 10 विकेट चटकाए थे और वह संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज रही थीं।

घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बूते ही नाइट को पहले टी20 टीम में चुना गया था। 50 ओवर के फॉर्मेट में भी केली नाइट ने घरेलू स्तर पर अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया है। उन्होंने ब्रेव को अपना पहला हैलीबर्टन जॉनस्टोन शील्ड टाइटल दिलाने में अहम किरदार निभाया था। नाइट ने इस टूर्नामेंट में कुल 17 विकेट चटकाए थे और वह दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रही थीं। फाइनल में भी नाइट ने 2 अहम विकेट निकाले थे। हेड कोच बेन सॉयर ने केली को टीम में शामिल करने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, "केली के पास अच्छी पेस और कंट्रोल है, और उनकी शॉर्ट गेंदें बल्लेबाजों को लगातार चैलेंज करती हैं।" सूजी बेट्स, फ्लोरा डेवोनशायर और जॉर्जिया प्लिमर सभी चोट से उबरने के बाद टीम में लौट आई हैं। उन्हें एम्मा मैकलियोड, पॉली इंग्लिस और बेला जेम्स की जगह टीम में शामिल किया गया है। नाइट को मौली पेनफोल्ड के स्थान पर मौका दिया गया है।

न्यूजीलैंड अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में 3-1 से आगे है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 25 मार्च को खेला जाना है। वनडे सीरीज की शुरुआत 29 मार्च से होगी। दूसरा मुकाबला 1 और अंतिम मैच 4 अप्रैल को खेला जाना है। वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड अमेलिया केर (कप्तान), सूजी बेट्स, फ्लोरा डेवनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, जेस केर, केली नाइट, रोजमेरी मैयर, नेन्सी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इजी शार्प।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे