Tuesday, September 01, 2026
BREAKING
संभल जामा मस्जिद सर्वे मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 8 सितंबर को JPNIC: अखिलेश का फिर हमला, बोले ‘कुछ तो गड़बड़ है’, एलडीए को बताया ‘लखनऊ डिस्ट्रक्शन अथॉरिटी’ कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट : 11 मौतों के बाद सात पुलिसकर्मी निलंबित, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार सितंबर में वैश्विक मंच पर छाएंगे पीएम मोदी, कूटनीतिक गतिविधियों से बढ़ेगा भारत का प्रभाव तमिलनाडु के 52 बड़े मंदिरों में आज से कैमरा वाले मोबाइल फोन पर बैन रेल सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, मुरादाबाद डिवीजन में कवच 4.0 के लिए 170 करोड़ रुपए स्वीकृत बिश्केक SCO समिट: पीएम मोदी समेत दूसरे देशों के प्रमुखों ने घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर मणिपुर : नागा विधायकों ने अमित शाह से कुकी-जो नेताओं पर कार्रवाई की मांग की आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: 26वें SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी अगस्त 2026: भारतीय कूटनीति का व्यस्त मास, मध्य एशिया से रूस, चीन और अफगानिस्तान तक सक्रिय रही दिल्ली

बाज़ार

सरकार ने व्यापारियों के लिए चीनी के स्टॉक की लिमिट को घटाकर 2,000 क्विंटल किया, 15 सितंबर से 30 नवंबर तक रहेगी प्रभावी

01 सितंबर, 2026 05:04 PM

नई दिल्ली : त्योहारी सीजन में केंद्र सरकार ने जमाखोरी रोकने और बाजार में पर्याप्त मात्रा में चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को व्यापारियों के लिए चीनी के स्टॉक की लिमिट को 4,000 क्विंटल से घटाकर 2,000 क्विंटल कर दिया। यह नई सीमा 15 सितंबर से 30 नवंबर तक के लिए लागू रहेगी।

मौजूदा समय में अभी, देश भर में चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 4,000 क्विंटल है, जो 1 अगस्त, 2026 से लागू हुई थी।

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अनुसार, सरकार ने अब स्टॉक रखने की सीमा को घटाकर 2,000 क्विंटल कर दिया है। नई समय-सीमा के तहत, कोई भी चीनी व्यापारी स्टॉक मिलने की तारीख से 30 दिनों से ज्यादा समय तक स्टॉक नहीं रखेगा और देश में किसी भी जगह या किसी भी समय 2,000 क्विंटल से ज्यादा चीनी स्टॉक में नहीं रखेगा।

हालांकि, इलाके की खास बाजार जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, कोलकाता और उसके आस-पास के मेट्रोपॉलिटन इलाकों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 4,000 क्विंटल ही रहेगी।

बयान में आगे कहा गया, "इस कदम का मकसद जमाखोरी पर और रोक लगाना, सट्टेबाजी वाले व्यापार को हतोत्साहित करना और चीनी के स्टॉक को बहुत ज्यादा जमा होने से रोकना है। इससे सप्लाई चेन में चीनी की आवाजाही सुचारू रूप से हो सकेगी और उपभोक्ताओं को उचित कीमतों पर इसकी लगातार उपलब्धता सुनिश्चित होगी।"

बयान में यह भी कहा गया कि कोलकाता इलाका उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से चीनी मंगाता है और देश के पूर्वी हिस्से, जिसमें उत्तर-पूर्वी क्षेत्र भी शामिल है, में इसकी आपूर्ति करता है।

इस कारण कोलकाता और उसके आस-पास के मेट्रोपॉलिटन इलाकों के लिए 4,000 क्विंटल की मौजूदा सीमा को बरकरार रखा गया है।

इसके अलावा, सरकार ने कहा कि उसने देश भर में चीनी मिलों, डीलरों और व्यापारियों के पास मौजूद चीनी के स्टॉक की सघन निगरानी और फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया है।

इससे चीनी स्टॉक को जरूरत से ज्यादा जमा करने, जानकारी न देने और चीनी स्टॉक की आवाजाही व बिक्री में गड़बड़ियों का पता लगाने में मदद मिली है। इन कदमों और बाजार में चीनी की बेहतर उपलब्धता के कारण, हाल के दिनों में मिल से निकलने वाली चीनी (एक्स-मिल) की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट आई है।

खुदरा कीमतों में भी गिरावट का रुझान दिखने लगा है।

सरकार ने कहा कि आने वाले हफ्तों में देश भर में चीनी मिलों, डीलरों और व्यापारियों के पास मौजूद चीनी स्टॉक का फिजिकल वेरिफिकेशन जारी रहेगा।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

अगस्त में GST कलेक्शन 14.8% बढ़कर 1.99 लाख करोड़ रुपये के पार

अगस्त में GST कलेक्शन 14.8% बढ़कर 1.99 लाख करोड़ रुपये के पार

भारतीय रेलवे ने ट्रैक पर कवच सिस्टम की तैनाती के लिए 170 करोड़ रुपए मंजूर किए

भारतीय रेलवे ने ट्रैक पर कवच सिस्टम की तैनाती के लिए 170 करोड़ रुपए मंजूर किए

नए सीमा शुल्क और बैंकिंग सुधारों के दम पर देश 'विकसित भारत 2047' का लक्ष्य हासिल करेगा: वित्त मंत्री

नए सीमा शुल्क और बैंकिंग सुधारों के दम पर देश 'विकसित भारत 2047' का लक्ष्य हासिल करेगा: वित्त मंत्री

भारत वैश्विक बदलावों के बीच भी अपनी ग्रोथ बनाए रखने में सक्षम : वित्त मंत्री सीतारमण

भारत वैश्विक बदलावों के बीच भी अपनी ग्रोथ बनाए रखने में सक्षम : वित्त मंत्री सीतारमण

जी-20 में भारत ने किया अमेरिका के ग्रोथ एजेंडे का समर्थन, सीतारमण बोलीं-वैश्विक असंतुलन दूर करना जरूरी

जी-20 में भारत ने किया अमेरिका के ग्रोथ एजेंडे का समर्थन, सीतारमण बोलीं-वैश्विक असंतुलन दूर करना जरूरी

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, मीडिया और मेटल स्टॉक्स में हुई बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, मीडिया और मेटल स्टॉक्स में हुई बिकवाली

भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर जोर, सीतारमण ने निवेश और नवाचार को बताया अहम

भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर जोर, सीतारमण ने निवेश और नवाचार को बताया अहम

आज आईटीआर भरने की अंतिम तिथि: आयकर विभाग ने गैर-ऑडिट करदाताओं से की तुरंत रिटर्न फाइल करने की अपील

आज आईटीआर भरने की अंतिम तिथि: आयकर विभाग ने गैर-ऑडिट करदाताओं से की तुरंत रिटर्न फाइल करने की अपील

जीएसटी 2.0 से भारतीय अर्थव्यवस्था को पश्चिमी एशिया युद्ध से आई अस्थिरता का सामना करने में मिली मदद: मारुति सुजुकी चेयरमैन

जीएसटी 2.0 से भारतीय अर्थव्यवस्था को पश्चिमी एशिया युद्ध से आई अस्थिरता का सामना करने में मिली मदद: मारुति सुजुकी चेयरमैन

एनबीबीएल के भारत कनेक्ट पर फॉरेक्स ट्रांजैक्शन में तेज बढ़ोतरी, चार महीनों में 10 करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन

एनबीबीएल के भारत कनेक्ट पर फॉरेक्स ट्रांजैक्शन में तेज बढ़ोतरी, चार महीनों में 10 करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन